दो छात्रों ने एडमिशन का खर्च निकालने के बालक का किया अपहरण,अब खाएंगे जेल की हवा!
अपहृत मुक्त बालक
रक्सौल।( vor desk )।अनुमण्डल के दरपा थाना क्षेत्र से अपहृत एक 7 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर नगर मोतिहारी नगर थाना के आजाद नगर मानसपूरी मोहल्ले से सकुशल बरामद कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुक्त कराया गया बालक रामनगर गाव का किशन कुमार है।जो सुभाष चन्द्र आर्य का पुत्र है। सुभाष चन्द्र नियोजित शिक्षक हैं , जिससे अपराधियो ने 10 लाख फिरौती की मांग की थी। अपहरणकर्ता में दो पुरुष व एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।एसपी नवीन चन्द्र झा ने पत्रकारों को बताया कि वह मोबाइल फोन भी बरामद कर ली गई है जिससे फिरौती माँगी गई थी। गिरफ्तार अपहरणकर्ता अजित कुमार अपहृत किशन का पड़ोसी है , वही दूसरा अपहरणकर्ता दिलीप कुमार अजित का मित्र है। वही मोतिहारी के आजाद नगर में महिला शीला देवी के संरक्ष्ण में बच्चे को रखा गया था। शीला का पति शहर में ही फल बेचता है। एसपी ने कहा है कि अजित ने ...








