लॉक डाउन में विधायक व बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी, राजद नेता ने दी अनशन की चेतावनी!
अगर नही हुआ पंचायत सेनिटाइज्ड तो बैठूंगा अनशन पर :सैफुल आजम
रक्सौल।( vor desk )। युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म के अगुवाई मे शुक्रवार को रक्सौल के हरदिया पँचायत के नौका टोला गांव मे कोरोना वायरस जैसे वैश्विक आपदा से बचाव के लिए ब्लीचिंग पावडर के छिड़काव व पंचायत को सेनिटाइज्ड के साथ राशन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर पंचायत मे जल्द से जल्द ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव व पंचायत को सेनिटाइज्ड नही कराया गया तो सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान मे रखते हुए आगामी 7 मई से सैफुल आज़म के द्वारा आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।वही सैफुल आज़म ने आरोप लगाया कि स्थानीय जन प्रतिनिधि व अधिकारी के मिली भगत से आपदा कोष मे आए राशि को बन्दरबाट करने की कोशिश किया जा रहा है। आपदा राहत के नाम पर सिर्फ कागजी घोड़ा दौडाया जा रहा है।
https://youtu.be/UuOW2DBpeoE
नारेबाजी करते युवा रा...









