अब दिन के 1 बजे तक ही खुल सकेंगी किराना, कृषि उत्पाद व हार्डवेयर दुकानें, गुरुवार व रविवार को पूर्णतः बंदी!
– फल एवं सब्जी, दूध की दुकानें प्रातः 6ः 00 बजे से अपराहन 05ः 00 बजे तक ही खुलेंगी
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk )।लाॅकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण ने जिला प्रशासन की नींद उड़ा दी है। लगातार बढ़ते मामलों के बीच डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने एहियातन कुछ सख्त निर्णय लिए हैं। इसके मद्देनजर पूर्व में निर्देश में संशोधन करते हुए किराना व अन्य आवश्यक सेवा की दुकानों को अब 5ः00 बजे की जगह 1ः00 बजे तक ही खोलने का निर्णय लिया गया है। गुरुवार व रविवार को पूर्णतः बंदी रहेगी।
इस दिन सिर्फ दवा दुकानें व अन्य जरूरी सेवाएं ही उपलब्ध होंगी। डीएम ने दुकानों व वाहनों के परिचालन अवधि में संशोधन किया है। फल एवं सब्जी(चलंत या ठेला पर), दूध की दुकान प्रातः 6ः 00 बजे से अपराहन 05ः 00 बजे तक तथा दवा दुकानें, क्लिनिक, नर्सिग होम 24 घंटे खुले रहेंगे। किराना, खाद्य सामग्री, मीट, मछली, पशु चारा, कृ...









