दिल्ली से लौटे किशोर की गोली मार हत्या,विरोध में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन-नारेबाजी!
रक्सौल।( vor desk )।अनुमण्डल के छौड़ादानो थाना क्षेत्र के श्रीपुर बेलवा डीह गांव में बुधवार को घर से बुलाकर अपराधियों ने 17 वर्षीय एक किशोर की गोली मार हत्या कर दी। घटना शाम लगभग चार बजे की बताई जा रही है।मृत युवक हाल ही में प्रदेश से घर लौट कर आया था।इस आपराधिक घटना से क्षेत्र में सनसनी है।घटना के बाद जम कर विरोध प्रदर्शन हुआ है।
बताया गया है कि मृतक की पहचान राजा बाबू पिता अमरजीत कुशवाहा के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने छौड़ादानो-मोतिहारी मुख्य मार्ग पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और 10 लाख रुपए मुआवजे की मांग कर रहे थे। मृतक का बड़ा भाई मंजय कुमार ने बताया कि वह घर पर था तभी कुछ लोग राजा बाबू को बुलाने आए। जिसमे गांव का ही एक युवक पवन पांडे उसके घर के अंदर गया और उसके भाई से हाल चाल पूछ उसको अपने साथ गांव के ही शिवचंद्र पांडे के दलान में बुलाकर ले गया।
बाहर कितने लोग...









