आदापुर व दरपा पुलिस ने चावल व्यवसायी से लूट की योजना बनाते तीन लुटरों को हथियार समेत दबोचा!
आदापुर।( vor desk )।नरकटिया बाजार के एक चावल व्यवसायी से लूट की योजना का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन लूटेरों को भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अपराधियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ लूट की एक बाइक व जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए है।पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद तीनों अपराधियों को शनिवार को जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक,शुक्रवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि नरकटिया बाजार स्थित हाई स्कूल में कुछ अपराधियों का जमावड़ा लगा हुआ है।इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आदापुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार व दरपा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने सदल-बल छापेमारी की।पुलिस टीम को देखते ही तीन अपराधी फरार हो गए,लेकिन,तीन अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अपराधियों की पहचान आदापुर के श्यामपुर निवासी अभिषेक साह,घोड़ासहन के झरोखर गांव निवा...









