Wednesday, March 11

सीमांचल

एनडीआरएफ ने बरामद किया बंगरी नदी में डूबे मजदूर का शव ,अब मुआवजे का इंतजार!

एनडीआरएफ ने बरामद किया बंगरी नदी में डूबे मजदूर का शव ,अब मुआवजे का इंतजार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।एनडीआरएफ की टीम ने बंगरी नदी में डूबे मजदूर का शव बरामद कर लिया है।लेकिन,अब तक मृतक के परिजनों को मुआवजे की राशि नही मिल सकी है। बता दे कि गुरुवार को करीब एक बजे दिन में बंगरी नदी में बांध बांधने के समय अचानक लक्ष्मी प्रसाद चौरसिया नामक 28 वर्षीय मजदूर तेज धारा में बह गया।ग्रामीणों ने नदी में शव को काफी खोजबीन की।लेकिन,शव बरामद नही हुआ।तब प्रशासन को खबर की गई।जिसकी पहल पर एनडीआरएफ की टीम करीब पांच बजे शाम में पहुंची।और शव की तलाश शुरू की।यह सिलसिला रात के दस बजे तक चला।लेकिन,सफलता नही मिली। इस क्रम में स्थानीय मुखिया शम्भू साह,सीओ विजय कुमार ,इंस्पेक्टर अभय कुमार,एसआई सूरज पासवान,आदि कैम्प किये रहे। वहीं,भाजपा विधायक डॉ अजय कुमार सिंह ने भी पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी और शीघ्र मुआवजा देने की पहल का निर्देश दिया।वही,राजद नेता सुरेश यादव ने भ...
आखिरकार 1 से 16 अगस्त तक लागू हुआ लॉक डाउन,बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना!

आखिरकार 1 से 16 अगस्त तक लागू हुआ लॉक डाउन,बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पटना/रक्सौल।( vor desk )। बिहार में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिहार सरकार गम्भीर है. इसे देखते हुए लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है. इस मामले को लेकर राज्य सरकार के आला अधिकारियों के स्तर पर हुई एक बेहद अहम बैठक में गहन समीक्षा में इसका फैसला लिया गया है. जानकारी के मुताबिक बिहार में लॉकडाउन की अवधि को 16 दिन बढ़ा दिया गया है. लॉकडाउन की अवधि को एक अगस्त से बढ़ाकर अगले 16 दिन के लिए प्रभावी कर दिया गया है. हालांकि इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दिया गया है.इसमे साफ कर दिया गया है कि स्वतंत्रता दिवस पर भी कोई छूट नही मिलेगी.यानी 15 अगस्त घर पर ही मनाना होगा. बिहार में लोक डॉन की अवधि 1 अगस्त से अगले 16 दिन के लिए पूरे राज्य में बढ़ाई जा रही है. यह लॉकडाउन पूर्व की तरह ही होगा लेकिन इसमें कुछ रियायते दी गई है. जिसमें सरकारी दफ्तरों को 50 परसेंट कर्मचारियों के साथ खोलने के आदेश दिए ...
रक्सौल के हरदिया के पास बंगरी नदी में बांध बांधने के क्रम में मज़दूर डूबा,तलाश जारी!

रक्सौल के हरदिया के पास बंगरी नदी में बांध बांधने के क्रम में मज़दूर डूबा,तलाश जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल प्रखंड के हरदिया कोठी गांव में नदी के हो रहे कटाव को रोकने हेतु बांध बांधने के क्रम में एक मजदूर लापता हो गया है।बताया गया है कि वह बांध बांधने के क्रम में नदी की तेज धार में लुप्त हो गया।उसकी पहचान स्थानीय राजेंद्र प्रसाद चौरसिया के एकलौते पुत्र लक्ष्मी चौरसिया के रूप में की गई है।घटना से सनसनी है।ग्रामीणों का कहना है कि बिना सुरक्षा इंतजाम व लाइफ जैकेट के तेज धार में नदी में बांध बांधने का कार्य चल रहा था। इसी क्रम में यह घटना घटित हुई।बताया गया कि स्थानीय मजदूर लक्ष्मी चौरसिया( 28 वर्ष ) के डुबने से ग्रामीणों में दहशत है।बचाने की काफी कोशिश की गई।बावजूद अभी तक कोई अता पता नहीं चल सका है।इस बाबत ग्रामीण शम्भू प्रसाद चौरसिया ने बताया कि गांव पर बाढ़ व नदी के कटाव से खतरा बना हुआ है।इसी कारण यहां लोहे के जाली से बोल्डर लगा कर बैरिकेटिंग की योजना बनी थी।इसी ...
कोरोना संक्रमितों की जांच बचाने के लिए रिपु राज एग्रो ने की ऑक्सीजन बैंक की पहल,वेंटीलेटर युक्त एम्बुलेंस भी शीघ्र होगी उपलब्ध!

कोरोना संक्रमितों की जांच बचाने के लिए रिपु राज एग्रो ने की ऑक्सीजन बैंक की पहल,वेंटीलेटर युक्त एम्बुलेंस भी शीघ्र होगी उपलब्ध!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना काल में जहां सरकारी स्तर पर संक्रमितों के इलाज के लिए आवश्यक सुविधा -संसाधन की कमी से परेशानी खड़ी हो रही है,वहीं,अब समाजिक संस्था और निजी क्षेत्र इसमे मदद को हाथ बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में रक्सौल में कोरोना संक्रमितों को हो रही सांस की दिक्कतों के निजात के लिए अनुमंडल स्तर पर ऑक्सीजन बैंक की पहल की गई है। यही नही अब तक वेंटीलेटर युक्त एम्बुलेंस की कमी को दूर करने की भी पहल जारी है। बताया गया है कि यह सेवा निःशुल्क होगी।और रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के रक्सौल ,आदापुर,छौड़ा दानो व रामगढ़वा प्रखंड के लिए भी उपलब्ध होगी।आने वाले दिनों में प्रखंड स्तर पर ऑक्सीजन बैंक की व्यवस्था कायम की जाएगी। इस बाबत जानकारी देते हुए रक्सौल के आमोदेई स्थित रिपु राज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के संचालक आरपी गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की जान बचाना मानवता की सेवा करना है।...
भाजपा से डरते हैं सीएम नीतीश कुमार,इसीलिए स्वास्थ्य मंत्री का नही मांगते हैं इस्तीफा:राम बाबू यादव

भाजपा से डरते हैं सीएम नीतीश कुमार,इसीलिए स्वास्थ्य मंत्री का नही मांगते हैं इस्तीफा:राम बाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
मूलभुत सुविधाओं से रक्सौल वासियों को सांसद व विधायक ने रखा है दूर,ताकि शिलान्यास कर बटोर सके वोट: रामबाबू यादव रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेस नेता राम बाबू यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के नेताओं की एक बैठक बुधवार को आहूत की गई ।जिसे सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है ।यह सरकार कोरोना से लड़ने में पूरी तरह विफल है। साथ ही रक्सौल के पीएचसी पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यहॉं का अस्पताल खुद ही बीमार हो गया है ।स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सांसद और विधायक ने तो रक्सौल को नर्क में ही तब्दील कर दिया है। रक्सौल वासियों को सभी प्रकार के मूलभूत सुविधाओं से जान बूझ कर दूर रखा गया है।ताकि शिलान्यास व उद्घाटन कर वोट बटोरा जा सके। उन्होंने कहा कि दोनो डॉक्टरों ने रक्सौल की सेहत ख...
स्नातक संकाय का शुल्क दुगुना किये जाने के विरोध में एबीवीपी ने मोर्चा खोला!

स्नातक संकाय का शुल्क दुगुना किये जाने के विरोध में एबीवीपी ने मोर्चा खोला!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर द्वारा नए सत्र में स्नातक संकाय में आवेदन शुल्क दोगुने कर देने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बीआरए विश्वविद्यालय इकाई के आह्वान पर आज 29जुलाई 2020 को अभाविप रक्सौल नगर इकाई के कार्यकर्ताजनों ने घर पर ही एकदिवसीय सांकेतिक धरना दिया। हाथ में तख्तियों पर "राज्य में शिक्षा का हुआ बंटाधार, कैसे आगे बढ़े बिहार", जब सत्ता अन्याय का पर्याय बन जाए, तो विद्रोह विकल्प नहीं कर्तव्य बन जाता है", "कुलपति होश में आओ", छात्रों का शोषण बंद करो" सरीखे नारे लिखे कार्डबोर्ड लेकर कार्यकर्ताजनों ने इस शुल्क वृद्धि के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। केसीटीसी कॉलेज छात्रसंघ के निर्वाचित अध्यक्ष सह जिला एसएफडी प्रमुख प्रशांत कुमार ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि कुलपति व राज्य सरकार की छात्रविरोधी, शोषणकारी फरमान अविलंब वापस...
स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही घर घर सर्वे, ऑक्सीजन लेवल की जांच भी!

स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही घर घर सर्वे, ऑक्सीजन लेवल की जांच भी!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत विभिन्न कंटोमेन्ट ज़ोन में विभाग की टीम ने बुधवार को दौरा किया। बताया गया कि इस दौरान वार्ड संख्या 23 समेत अन्य वार्डो में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 एस के सिंह ,एएनएम सुनीता कुमारी,यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार,डब्लू एचओ के एफएम नरोत्तम कुमार, समेत आशा फैसिलिटेटर व अन्य द्वारा घर घर सर्वे के दौरान 71 वर्षीय वृद्ध महिला का प्लस ऑक्सीमीटर से जांच किया गया एवं उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गई। साथ हीं सभी को मास्क का प्रयोग और सामाजिक दूरी बना कर रखने की सलाह दी गई । किसी भी समय स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर पीएचसी कंट्रोल रूम से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया । इस बाबत प्रभारी डॉ एसके सिंह ने बताया कि कोरोना रोक थाम को ले कर रक्सौल नगर परिषद के कुल 25 वार्डो में पीएचसी की 12 टीम सर्वे में जुटी है।जो ...
सेंट्रो कार से शराब की होनी थी डिलीवरी ,रामगढ़वा पुलिस ने किया कार समेत सात कार्टून शराब जब्त,जांच शुरू!

सेंट्रो कार से शराब की होनी थी डिलीवरी ,रामगढ़वा पुलिस ने किया कार समेत सात कार्टून शराब जब्त,जांच शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।रक्सौल-सुगौली सड़क खण्ड अंतर्गत रामगढ़वा थाना क्षेत्र के भलुवहियां रेलवे गुमटी के पास पुलिस टीम ने एक कार से सात पेटी शराब बरामद किया है। बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को पुलिस टीम को उक्त सफलता मिली। इसकी पुष्टि थाना प्रभारी श्रीराम राम ने करते हुए बताया कि भलुवहियां रेलवे गुमटी के पास सेन्ट्रो कार जीजे 5सीबी 8429को नियंत्रण में लिया गया।उन्होंने बताया कि कार रक्सौल की ओर जा रही थी।इस सूचना के तुरंत बाद सेन्ट्रो कार का पीछा किया गया । भलुवहिया रेलवे गुमटी के समीप चालक कार को छोड़ फरार हो गया ।उस कार कि जब जांच की गई तो कार में सात पेटी विदेशी शराब बरामद है।मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।साथ फरार हुए शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी हैं। मौके पर एएसआई रामाशंकर यादव व सैप जवान समेत पुलिस मौजूद थे। ( रिपोर्ट...
राजडण्डी हनुमान मंदिर में हुआ सादगी के साथ  पूजा-अर्चना,नही लगा पारम्परिक मेला!

राजडण्डी हनुमान मंदिर में हुआ सादगी के साथ पूजा-अर्चना,नही लगा पारम्परिक मेला!

रक्सौल आसपास, सीमांचल, हाई-फाई
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के राज डंडी स्थित करीब सवा सौ साल पुराने सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में नाग पंचमी के अवसर पर विशेष श्रृंगार व महा आरती का आयोजन किया गया । मन्दिर के पुजारी पंडित अजय उपाध्याय के द्वारा नाग पंचमी के अवसर पर प्रति वर्ष होने वाले विशेष श्रृंगार- पूजन व महाआरती परम्परा को सादे ढंग से निर्वहन किया गया। उन्होंने बताया कि कोरोना को ले कर इस वर्ष मेला का आयोजन नही किया गया।इसके लिए नेपाल के बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा मेला का आयोजन सखेद रदद् कर दिया गया था। वहीं,मन्दिर पर कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।ताकि,कोई भी महावाणिज्य दूतावास परिसदन यानी राज डंडी में प्रवेश न कर सके। मन्दिर गेट पर वर्षों से प्रसाद बेच रहे गणेश प्रसाद ने बताया कि अगले सुबह मन्दिर के पुजारी द्वारा पूजन आरती के बाद गेट बंद कर दिया गया। वहीं,शाम में भी यह...
लॉक डाउन के अनुपालन के लिए रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में लगा बैरियर,हुई बैरिकेटिंग,सख्ती बढ़ी

लॉक डाउन के अनुपालन के लिए रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में लगा बैरियर,हुई बैरिकेटिंग,सख्ती बढ़ी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।कोविड 19 के रोक थाम को ले कर स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव व डीएम कपिल शीर्षत अशोक के निर्देश पर रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में बेवजह आवाजाही ,भीड़ व वाहन परिचालन को रोकने के उद्देश्य से मुख्यपथ समेत शहर के विभिन्न वार्डो के सड़को की बैरिकेटिंग कर दी गई है।नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनन्द के मुताबिक,फिलवक्त कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए गली,मुहल्लों व सड़को की बैरिकेटिंग की गई है।जरूरत पड़ने पर इसमे इजाफा किया जा सकता है।बैरिकेटिंग वाले इलाके में दण्डाधिकारी व पुलिस बल की निगरानी तेज कर दी गई है।लॉक डाउन व नियमो के उलनङ्घ्न पर कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि नगर परिषद क्षेत्र के नहर चौक, बाटा चौक, कौड़िहार चौक, आश्रम रोड, स्टेशन रोड, सब्जी बाजार, मछली बाजार-फल मंडी व नागा रोड चौक पर बैरियर लगा दिया गया है। जबकि,शहर के आर्य समाज रोड, पोस्ट ऑफिस रोड व मार...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!