रेलवे के तालाब में डूब कर अज्ञात युवक की मौत,मेमो के इंतज़ार में घण्टों पड़ा रहा शव
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल रेलवे रोड स्थित रेलवे के तालाब में एक अज्ञात युवक की डूब कर मौत हो गई।काफी मशक्कत से शव निकाला गया।जबकि,शव निकलने के बाद रक्सौल पुलिस व रेल पुलिस के सीमा विवाद के कारण मेमो के इंतजार में पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रकिया घण्टों विलम्ब की शिकार हुई।
कोरोना गाइड लाइन की उड़ी धज्जियां
घटना शनिवार की सुबह करीब 8 बजे की है।इसकी सूचना जंगल मे आग की तरह पसर गई।
पहुंचे अधिकारी
स्थानीय युवा कमलेश कुमार ने बताया कि उक्त युवक को डूबते हुए देखा गया।वह चिल्ला रहा था।लेकिन,उसे जब तक बचाने की कोशिश होती, वह डूब गया।तब प्रशासन को खबर की गई।
https://youtu.be/ieqrK4Lb02E
देखिए वीडियो
वहीं,रक्सौल के सीओ विजय कुमार को सूचना मिलते ही एनडीआरफ की टीम को खबर किया।लेकिन,आने में विलम्ब को देखते हुए उन्होंने मछुआरे को बुलाया।वहीं,एसएसबी जवान भी पहुंच...









