तेजस्वी यादव को होना चाहिए महागठबंधन का चेहरा,रक्सौल में बदलाव की जरूरत:रामबाबू यादव
रक्सौल ।(vor desk )।रक्सौल की जनता धैर्य रखे। इस बार उसे महागठबंधन एक ऐसा उम्मीदवार देने जा रही है जो रक्सौल हित की बात करेगा,रक्सौल वासियों के सुख -दुःख में काम आएगा,जो साफ सुथरी छवि का होगा।जिसे किसी प्रकार का अहंकार या घमंड नही होगा,जो रक्सौल को विकास की ओर ले जाते हुए इस शहर को मूलभूत सुविधाओं से लैस कराएगा। उक्त बातें महागठबंधन के नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री रामबाबू यादव ने एक बैठक के बाद कही।
इस दौरान श्री यादव ने जनता से आग्रह किया कि इस बार का चुनाव जात- पात से ऊपर उठकर रक्सौल के विकास के लिए वोट करें। और ऐसे निकम्मे जनप्रतिनिधियों को दुत्कारें जो सिर्फ पाँच साल में एक बार आपके पास जाता हो। इस बार बात आपके वजूद की है अपने वजूद को समझें और खुद के अस्तित्व को बचाये रखने के लिए महागठबंधन के के प्रत्याशी को जिताने का कार्य करें। क्योंकि इस बार बदलाव की ...









