Thursday, March 12

सीमांचल

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के अध्यक्ष प्रो. मनीष दुबे के नेतृत्व में स्थानीय केसीटीसी कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त बावत प्रो. दुबे ने कहा कि मोर्चा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहा है। जिस क्रम में आज 22 पौधे कॉलेज परिसर में लगाए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश ही नहीं बल्कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में से एक है। जिन्होंने देश की सुरक्षा सहित समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिदिन कार्य कर रहे हैं। उक्त कार्यक्रम में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रोफेसर (डॉ.) अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि मोदी जी का प्रकृति के संरक्षण, पर्यावरण की रक्षा एवं आम जन के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान है, जिस पर...
17 सितंबर से होगी इग्नू के जून सत्र की परीक्षा,वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी!

17 सितंबर से होगी इग्नू के जून सत्र की परीक्षा,वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की जून अंतिम वर्ष एवं सेमेस्टर की परीक्षा 17 सितंबर 2020 से होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड अर्थात हॉल टिकट इग्नू की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए रक्सौल केसीटीसी कॉलेज इग्नू केंद्र के समन्वयक सह परीक्षा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि परीक्षा 16 अक्टूबर तक चलेगी। इसके लिए देश भर में 718 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दरभंगा क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें से रक्सौल केसीटीसी कॉलेज एक है। हॉल टिकट इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रो. सिन्हा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग एवं भारत सरकार द्वारा जारी किए गए अन्य निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जाएगा। यह परीक्षा सिर्फ अंतिम वर्ष के छात्रों ...
सरिसवा नदी में नँग -धड़ंग व्यक्ति का शव दिखने से हड़कम्प,अटकलों का बाजार गर्म

सरिसवा नदी में नँग -धड़ंग व्यक्ति का शव दिखने से हड़कम्प,अटकलों का बाजार गर्म

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नदी में तैरता दिखा शव ,मचा हड़कंप रक्सौल।(vor desk)।शहर से हो कर गुजरने वाली सरिसवा नदी में एक अज्ञात शव देखे जाने से सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक,बुधवार की दोपहर उक्त नँग धड़ंग शव को स्थानीय लोगों ने देखा तो हो हल्ला हुआ।पुलिस को खबर की गई है। सूत्रों ने बताया कि शहर के वार्ड 23 स्थित नागा रोड के शिवपुरी मुहल्ला से लगे नदी परिक्षेत्र में उक्त शव देखा गया।शहव किसी युवक का बताया जा रहा है।जिसको ले कर चर्चा और अटकल का बाजार गर्म हो गया है।सूत्रों ने बताया कि मृत व्यक्ति की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। शव फुला हुआ था और शरीर निर्वसत्र है। आशंका है कि उक्त व्यक्ति की हत्या कर नदी में शव को फेंक दिया गया है।लेकिन, यह नेपाल से बह कर आया है या रकसौल क्षेत्र से जुड़ा मामला है।इसकी पुष्टि जांच के बाद ही सम्भव होगी। बता दे कि इस नदी क्षेत्र में अब तक आधा दर्जन से ज्यादा शव...
एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित,चलाया गया सफाई अभियान,किया गया वृक्षारोपण!

एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित,चलाया गया सफाई अभियान,किया गया वृक्षारोपण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।'स्वच्छ भारत, स्वस्थ्य भारत' के बैनर तले भारत - नेपाल सीमा पर देश की सुरक्षा के लिए तैनात 47 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों व जवानों ने बुधवार को लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया।साथ ही अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।और साफ सफाई की। एसएसबी कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत बटालियन व बीओपी क्षेत्र व आस पास के इलाके की सफाई के लिए मुहिम चलाई जा रही है।वहीं,बटालियन द्वारा बटालियन मुख्यालय व विभिन्न बीओपी में 25 हजार पौधा रोपण किया गया है। इसी क्रम में एसएसबी (पनटोका ) के इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में अभियान चला कर करीब 2830 पौधा लगाया गया।साथ ही ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता का अलख जगाया गया।चिकनी,हवाई अड्डा रोड,हरैया, पनटोका में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान शपथ दिलाई गई कि न गंद...
मजदूर परिवार को अनुग्रह अनुदान राशि भुगतान में विलंब से ग्रामीणों में आक्रोश

मजदूर परिवार को अनुग्रह अनुदान राशि भुगतान में विलंब से ग्रामीणों में आक्रोश

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल प्रखंड के हरदिया कोठी गांव में जलसंसाधन विभाग द्वारा तीन नदियों के संगम बंगरी-सरिसवा-मंगरहिया के कटाव रोधी कार्य में लापरवाह बने संवेदक द्वारा बिना सुरक्षा व्यवस्था के अधूरे निर्माण कराने के दौरान करीब डेढ़ महीने पूर्व यानी 30 जुलाई 2020को स्थानीय गरीब मजदूर राजेंद्र प्रसाद चौरसिया के एकलौते पुत्र लक्ष्मी प्रसाद चौरसिया की मृत्यु नदी में कटाव रोधी कार्य करने के क्रम में हो गई थी। जिसके बाद से मृतक के आश्रितों को घोर संकटों से जुझना पड़ रहा है। मृतक लक्ष्मी प्रसाद चौरसिया की विधवा पत्नी लालसा देवी एवं एकमात्र मासूम नन्ही पुत्री तथा पिता राजेंद्र प्रसाद चौरसिया के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिन्हें वर्तमान परिस्थितियों में आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से खाने पीने का घोर अभाव आ गया है।ऐसी स्थिति में आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा अभी तक सरकार द्वारा न...
‘स्वच्छ रक्सौल’ ने जन प्रतिनिधि- अधिकारी व ठेकेदार गठजोड़ पर रक्सौल को बर्बाद करने का लगाया आरोप!

‘स्वच्छ रक्सौल’ ने जन प्रतिनिधि- अधिकारी व ठेकेदार गठजोड़ पर रक्सौल को बर्बाद करने का लगाया आरोप!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
स्वच्छ रक्सौल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस रक्सौल।( vor desk )।कतिपय जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों के गठजोड़ व कमीशनखोरी के कारण यहां व्याप्त भ्र्ष्टाचार ने रक्सौल के विकास को रोक रखा है।जनता के पैसे में जम कर लूट खसोट हो रही है।जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के लूट खसोट का नतीजा है कि टेंडर में ठेकेदारों को चालीस पचास प्रतिशत कमीशन दे देना पड़ रहा है।वे भी रो रहे हैं।शहरवासी भी रो रहे हैं।ऐसे में स्वच्छ -सूंदर रक्सौल का निर्माण व विकास कैसे होगा।इस मुद्दे पर स्वच्छ रक्सौल चुप नही बैठने वाली।शहरवासियों को भी जगना होगा।लड़ना होगा।क्योंकि यह रुपया हमारी गाढ़ी कमाई से दिए गए टैक्स का है।यह शहर हमारा है।इसे बचाने के लिए आगे आना ही होगा।उक्त बातें स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हम चुप नही बैठेंगे।हम खोजेंगे।पूछेंगे।...
भारत सरकार द्वारा नेपाल को प्याज निर्यात पर रोक,नेपालियों को रुलाने लगा प्याज!

भारत सरकार द्वारा नेपाल को प्याज निर्यात पर रोक,नेपालियों को रुलाने लगा प्याज!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।प्याज के बढ़ते दाम को देखते हुए भारत सरकार ने नेपाल में प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने प्याज के निर्यात को प्रतिबंधित कर दिया है। आदेश के बाद प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि देश भर में प्याज की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगने के मद्देनजर उसके नेपाल सहित सभी देशों में निर्यात पर रोक लगा दी गई है। बताया गया कि आदेश आने के बाद रक्सौल सीमा पर प्याज लदे ट्रकों की एंट्री प्रतिबंधित कर दी गई है। जो प्याज लदे ट्रक सीमा पर पहुंच गए थे, उन्हें कस्टम विभाग व एसएसबी द्वारा वापस लौटाया जा रहा है। उधर,भारत सरकार द्वारा प्याज के निर्यात में रोक लगाए जाने के बाद बीरगंज समेत नेपाल भर में प्याज की कालाबाजारी शुरू हो गई है।सूत्रों ने बताया कि आम दिनों 3...
16 अक्टूबर 2020 तक के लिए अंतराष्ट्रीय सीमा रहेगी बन्द,नेपाल सरकार ने की घोषणा

16 अक्टूबर 2020 तक के लिए अंतराष्ट्रीय सीमा रहेगी बन्द,नेपाल सरकार ने की घोषणा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
अब भारत से लगे 12 बॉर्डर से नेपाली नागरिको मिलेगा नेपाल प्रवेश,बॉर्डर पर होगी सख्त निगरानी रक्सौल।(vor desk)।नेपाल सरकार ने आगामी 16 अक्टूबर 2020 तक के लिए अंतराष्ट्रीय सीमा बन्द रखने की घोषणा की है।मंत्रिमंडल की बैठक के बाद विदेश मंत्री सह सरकार के प्रवक्ता प्रदीप ग्यवाली ने इसकी जानकारी मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये दी है।उन्होंने कहा है कि 24 मार्च से वन्द किये गए बॉर्डर को 16 सितम्बर तक के लिए बन्द रखने का निर्णय किया गया था।लेकिन,कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए अब एक माह और यानी 16 अक्टूबर की मध्य रात्रि तक के लिए बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारत व चीन की सीमा को 16 अक्टूबर की मध्य रात्रि तक के लिए बन्द कर दी गई है। वहीं,समस्या में फंसे नेपाली नागरिको के लिए पहले से भारत की सीमा से जुड़े 10 बॉर्डर की प्रवेश अनुमति को बढ़ा कर 12 बॉर्डर स...
नेपाली सांसद लक्ष्मण लाल कर्ण व प्रदीप यादव के नेतृत्व में सुरक्षा अधिकारियो ने किया नेपाल -इंडिया बॉर्डर का निरीक्षण

नेपाली सांसद लक्ष्मण लाल कर्ण व प्रदीप यादव के नेतृत्व में सुरक्षा अधिकारियो ने किया नेपाल -इंडिया बॉर्डर का निरीक्षण

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बीरगंज।( vor desk)। नेपाली सांसद सांसद लक्ष्मण लाल कर्ण व प्रदीप यादव के नेतृत्व में सुरक्षा अधिकारियो की एक टीम ने नेपाल भारत सीमा का निरीक्षण किया।बॉर्डर सील होने के बावजूद नागरिको की आवाजाही व तस्करी की सूचना के बाद उन्होंने खुद स्थलगत निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने बीरगंज-रक्सौल के मैत्री पुल का भी निरीक्षण किया और इसकी जर्जर स्थिति व पुल में बने गढ़े पर चिंता जताते हुए जिलाधिकारी असमान तामांग को इसको मोटरेबल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना रोक थाम को ले कर सतर्कता और सुरक्षा जरूरी है।क्योंकि अभी कोरोना का खतरा टला नही है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर के हालात को सदन में रखा जाएगा।हालांकि,उन्होंने बॉर्डर के खोले जाने पर कहा कि इसका निर्णय सरकार को करना है। सांसद व सुरक्षा अधिकारिय...
पिता ने शराब के नशे में  चाकू से बेटे को गोदा, हुई मौत

पिता ने शराब के नशे में चाकू से बेटे को गोदा, हुई मौत

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बीरगंज ।( vor desk )।पर्सा जिला के पाेखरिया नगरपालिका क्षेत्र में एक पिता ने अपने पुत्र को चाकू से गोद दिया।जिसके बाद इलाज के लिए ले जाने के क्रम में मौत हो गई।घटना पोखरिया वार्ड नं. 6 श्रीसिया में घटित हुई। स्थानिय 70 बर्षिय पिता लक्ष्मी साह राैनियार काे चाकू से हमला कर 35 बर्षिय बेटे माधाे साह राैनियार को गोद दिया।जिससे मृत्यु हो गई।पिता को इलाका प्रहरी कार्यालय पाेखरिया ने नियन्त्रण में ले लिया है । बताया गया है कि चाकू से गोदे जाने से गम्भीर रुप से घायल माधाे को उपचार के लिए वीरगंज स्थित नेशनल मेडिकल कलेज में ले जाने के क्रम में मौत हो गई । पुलिस इंस्पेक्टर चन्द्र कुमार ने बताया कि शराब के नशे में पिता ने झडप में बेटे पर चाकू प्रहार किया था ।जिससे मौत हुई।जांच शुरू कर दी गई है। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!