Saturday, March 14

सीमांचल

सरिसवा नदी संरक्षण के लिए 551 दीप प्रज्ज्वलित,251 छठ व्रतियों को वस्त्र व पूजन सामग्री वितरण!

सरिसवा नदी संरक्षण के लिए 551 दीप प्रज्ज्वलित,251 छठ व्रतियों को वस्त्र व पूजन सामग्री वितरण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।सरिसवा नदी बचाओ आंदोलन के तत्वधान में रविवार को सरिसवा नदी के तट पर महा दीप प्रज्वलन, प्रार्थना सभा एवं छठ व्रतियों के लिए पूजा सामग्री का वितरण किया गया । नागा रोड स्थित बाबा मठिया छठ घाट पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर सरिसवा नदी बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष प्रो0 डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि सरिसवा नदी रक्सौल की जीवनदायिनी है और नगर को पूरे तीन तरफ से घेरती है। यह नदी दो दशक पूर्व खाने एवं भोजन बनाने के काम आती थी, तर्पण के काम आती थी। जीवन देने का के काम में आती थी ।आज वह जहरीली ,रसायन युक्त होकर अनेकों प्रकार की घातक बीमारियों को पैदा कर जान लेने का काम कर रही है ।प्रो0 सिन्हा ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र के लिए यह कोई विषय नहीं है नहीं कोई मुद्दा है ।इस कारण इसके तरफ किसी का ध्यान नहीं है। अनेकों लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग कैंसर, किडनी फेल एवं अन्य घात...
भाजपा विधायक प्रमोद सिन्हा ने मुकेश हत्याकांड पर कहा-‘अपराध बर्दास्त नहीं,दो दिनों में अपराधियों को हर हाल में गिरफ्तार करे पुलिस!

भाजपा विधायक प्रमोद सिन्हा ने मुकेश हत्याकांड पर कहा-‘अपराध बर्दास्त नहीं,दो दिनों में अपराधियों को हर हाल में गिरफ्तार करे पुलिस!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द से पटना में शिष्ट भेंट करते विधायक प्रमोद सिन्हा पटना/रक्सौल( vor desk )।रक्सौल के भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल से आदापुर लौट रहे युवक मुकेश कुमार सर्राफ की हत्या की घटना की कड़ी निंदा की है।उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा है कि पूर्वी चंपारण पुलिस को दो दिनों के अंदर इस मामले का उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार करने कहा गया है।उन्होंने कड़े स्वर में कहा कि क्षेत्र में अपराध व हिंसा किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। इस मामले को ले कर विधायक श्री सिन्हा ने पूर्वी चंपारण के एसपी नवीन चन्द्र झा,डीएसपी सागर कुमार झा को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि हर हाल में दो दिनों के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।अपराधियों पर नकेल करें। उन्होंने इस घटना की सूचना भाजपा के आदापुर मंडल अध...
दीपावली पर मातम:रक्सौल से आदापुर लौट रहे युवक की हत्या,पुलिस ने शुरू की मामले की जांच पड़ताल!

दीपावली पर मातम:रक्सौल से आदापुर लौट रहे युवक की हत्या,पुलिस ने शुरू की मामले की जांच पड़ताल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।दीपावली की रात रक्सौल से आदापुर जाने के क्रम में एक युवक की अपराधियों ने नकरदेई थाना क्षेत्र के चील झपटी साइफन के पास हत्या कर दी। घोड़ासहन नहर सड़क अंगतर्गत 127 आरडी से रक्सौल थाना के पुलिस इंस्पेक्टर अभय कुमार के नेतृत्व में उक्त शव की बरामदगी की गई।मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। युवक की पहचान कामेश्वर प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार(28 ) के रूप में की गई है।वह आदापुर थाना क्षेत्र के जमुनभार अपने ननिहाल में रहकर रक्सौल के पीसी ज्वेलर्स में काम करता था। पीसी ज्वेलर्स उसके मामा का बताया जाता है। युवक मूल रूप से पकड़ीदयाल का रहने वाला था। सूत्रों ने बताया कि युवक का मोबाइल, पर्स और बाइक गायब है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृत युवक के माथे पर गहरा जख्म है।और नाक से खून रिस रहा था।आशंका है कि बाइक से जाते वक्त पीछे से रड या पथल से वार कर हत्...
रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी व नेपाल आर्म्ड फोर्स ने सँयुक्त रूप से जलाए दीप,हर्षोल्लास के साथ मनी दीपावली

रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी व नेपाल आर्म्ड फोर्स ने सँयुक्त रूप से जलाए दीप,हर्षोल्लास के साथ मनी दीपावली

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शनिवार को प्रकाश का पर्व दीपावली धूम धाम से मनाया गया।शाम होते ही दीप व झालर बत्ती से शहर जगमग करने लगा। अपने-अपने प्रतिष्ठानों और घरों के आगे दीपों से दुकानों को खूब सजाया गया। इलेक्ट्रिक के रंग बिरंगी झालरों से दुकानों सहित घरों को सजाया गया। दीपों का त्योहार खुशियों व हर्षोल्लास के साथ मनाने के साथ एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी गई । श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। पटाखों पर प्रतिबंध का असर दिखा। बच्चों को फुलझड़ी और मिठाइयों संतोष करना पड़ा।दीवाली को लेकर बच्चों व युवाओं में काफी उत्साह कायम रहा। पूजा को लेकर लोंगो में कोरोना का कोई डर नहीं दिखा। जबकि कई तो मास्क लगाकर ही अपने कार्य में जुटे रहे।दोपहर तक ख़रीदगी के लिए बाजारों में काफी भीड़ रही। वैदिक मंत्रोचार्...
15 दिसम्बर तक सील रहेगी नेपाल की अंतराष्ट्रीय सीमा,बॉर्डर खोलने के लिए नेपाली क्षेत्र में हो रहा विरोध प्रदर्शन!

15 दिसम्बर तक सील रहेगी नेपाल की अंतराष्ट्रीय सीमा,बॉर्डर खोलने के लिए नेपाली क्षेत्र में हो रहा विरोध प्रदर्शन!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारत से लगी नेपाल की सीमा अभी नही खुलेगी।केपी ओली मंत्रिमंडल ने गुरुवार को इसकी अवधि एक माह और बढा दी है।इस तरह सरकार ने अपनी अंतराष्ट्रीय सीमा को अब एक महीना और बन्द रखने का निर्णय लिया है। नेपाल सरकार के प्रवक्ता व संचार मंत्री पार्वत गुरुंग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कोविड 19 को देखते हुए मनसिर 30 गते यानी 15 दिसम्बर तक अंतराष्ट्रीय सीमा बन्द रहेगी।उन्होंने बताया कि अब तक विदेश में रहे1 लाख 36 हजार 216 नेपाली नागरिकों को स्वदेश लाया गया है।लेकिन,अब कोविड के कारण विदेशों में फंसे नेपाली नागरिको के लिए हवाई उड़ान से उद्धार अभियान नही चलेगा। बता दे कि नेपाल सरकार ने यह घोषणा की थी कि 16 नवम्बर तक बॉर्डर बन्द रहेगा।जिससे यह उम्मीद की जा रही थी कि नेपाल बॉर्डर खोल दिया जाएगा।लेकिन, ताजा फैसला से पर्व के समय दोनों ओर के लोगों को निराशा हुई है। ...
रक्सौल नगर परिषद के वार्ड 10 की पूर्व पार्षद शकुंतला देवी का निधन,शोक व्याप्त

रक्सौल नगर परिषद के वार्ड 10 की पूर्व पार्षद शकुंतला देवी का निधन,शोक व्याप्त

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल नगर परिषद के वार्ड 10 की पूर्व पार्षद शकुंतला देवी( पति:स्व सुरेश प्रसाद ) का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया है।वे पिछले अर्से से बीमार चल रही थीं।उनके पुत्र बबलु गुप्ता ने बताया कि अंत्येष्टि आज दोपहर 4 बजे की जाएगी।वे अपने पीछे तीन पुत्र व एक पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया है।संवेदना व्यक्त करने वालों में नगर परिषद के पूर्व सभापति ओम प्रकाश गुप्ता,सम्भावना संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त,सह अध्यक्ष शिव पूजन प्रसाद,नगर पार्षद रवि गुप्ता,इंडो-नेपाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता,पूर्व नगर पार्षद शबनम आरा समेत अन्य शामिल हैं। ...
बाल दिवस व दीपावली के अवसर पर पेड़ लगाए जीवन बचाएं अभियान के द्वारा किया गया पौधा रोपण!

बाल दिवस व दीपावली के अवसर पर पेड़ लगाए जीवन बचाएं अभियान के द्वारा किया गया पौधा रोपण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पेड़ लगाए जीवन बचाए'अभियान के द्वारा निरंतर पौधा रोपण किया जा रहा है । बीते 5 जून को अभियान के द्वारा इस साल के अंत तक हज़ार पौधा लगाने का संकल्प लिया गया था । जिसे आज पूरा कर लिया गया है ।अभियान के महासचिव नीरज कुशवाहा ने कहा की बीते विश्व पर्यावरण दिवस के दिन हमारे अभियान के सदस्यो ने हज़ार पौधा लगाने का लक्ष्य रखा था। जिसे हमलोगों ने आज पूरा किया। हमने उतने ही पौधा का लक्ष्य रखा था जिनका हम संरक्षण कर सके, हमलोग के द्वारा लगाए गए सारे पौधे जीवित है । अभियान के द्वारा अब तक 1003 पौधा लगाया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता अभियान के संस्थापक अध्यक्ष अनमोल तिवारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुवे शायराने अंदाज़ में कहा कि कोरोना महामारी मानवता पर पड़ रही भारी है ।पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेवारी आपकी और हमारी है ।अनमोल तिवारी ने कहा की पर्यावरण संरक्षण सिर्फ हमारे लिए जर...
रक्सौल के चिकनी रेलवे क्रॉसिंग पर रेल ट्रैक से युवक का शव बरामद

रक्सौल के चिकनी रेलवे क्रॉसिंग पर रेल ट्रैक से युवक का शव बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल स्थित चिकनी रेलवे क्रॉसिंग के पास रेल ट्रैक पर शव देखे जाने से सनसनी रही।सूचना मिलते ही हरैया पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उक्त शव एक युवक का बताया गया।जिसकी पहचान नही हो सकी है। इस बाबत हरैया ओपी प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि घटना बुधवार की देर संध्या घटित होने की सूचना है। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान मालट्रेन की चपेट में आने से उक्त हादसा हुई। उक्त युवक की कट कर मृत्यु हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।मृतक की पहचान नही हो सकी है। मृतक के माथे पर गहरा जख्म है।वहीं एक पैर कट गया है।मामले की जांच की ज रही है। ...
260 ग्राम स्मैक के साथ रक्सौल पुलिस ने महिला को दबोचा,रैकेट से जुड़े लोगों में खलबली!

260 ग्राम स्मैक के साथ रक्सौल पुलिस ने महिला को दबोचा,रैकेट से जुड़े लोगों में खलबली!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।बिहार -नेपाल सीमाई इलाके में इन दिनों बड़े पैमाने पर ड्रग्स व नारकोटिक्स की तस्करी जारी है। सीमा की सुरक्षा में लगी सुरक्षा एजेंसियां आए दिन इस तरह की बरामदगी के साथ ही तस्करों-धंधेबाजों की गिरफ्तारी करती रही है।लेकिन,इस बार रक्सौल पुलिस ने इस धंधे में लगे एक महिला को बैग के साथ पकड़ा ।जिसके जांच के बाद पुलिस भी भौचक रह गई।क्योंकि, उसमे स्मैक था। पुलिस को यह सूचना थी कि नेपाली स्टेशन एरिया में इस तरह का कारोबार हो रहा है।डीएसपी सागर कुमार झा को इस तरह का इनपुट मिला था।जिसके बाद उनके दिशा निर्देश छापेमारी की गई।सूचना के आधार पर पुलिस टीम एक महिला को दबोचा।उसके बाद यह उपलब्धि मिली।पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े लोगों की जांच व गिरफ्तारी के प्रयास में है।क्योंकि,यह खुलासा हो चुका है कि रक्सौल में स्मैक कारोबार में सशक्त गिरोह सक्रिय है।इस मामले में नेपाली स्टेशन एरिया ...
बिकानेर स्वीट्स एन्ड बेकरीज रेस्टुरेंट का हुआ उदघाट्न

बिकानेर स्वीट्स एन्ड बेकरीज रेस्टुरेंट का हुआ उदघाट्न

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शहर में अब मिष्ठान व फास्टफूड शो रूम लगातार खुल रहे हैं और उन्हें रिस्पॉन्स भी अच्छा मिल रहा है।इसी क्रम में शहर के मुख्य पथ स्थित बीकानेर स्वीट्स का ब्रांच' बिकानेर रेस्टुरेंट' के नाम से खुला।जिसका उदघाट्न बुधवार को सम्पन्न हुआ। बता दे कि खादिम शो रूम वाले बिल्डिंग में यह रेस्टुरेंट खुला है।जिसे फैमली रेस्टुरेंट की शक्ल देने की कोशिश की गई है।संचालको के मुताबिक,रेस्टुरेंट में विभिन्न प्रकार के शाकाहारी भोजन, फास्टफूड के साथ अनेकों प्रकार के मिठाइयों का भी संग्रह है,वहीं,वेटर भी चुस्त दुरुस्त हैं। संचालक दिलीप कुमार व राजेश कुमार ने बताया कि दीपावली के मौके पर मिष्ठान का बेहतरीन रेंज उपलब्ध कराया जा रहा है। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!