Saturday, March 14

सीमांचल

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने किया रक्सौल पीएचसी के कोल्ड चेन स्टोरेज का निरीक्षण!

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने किया रक्सौल पीएचसी के कोल्ड चेन स्टोरेज का निरीक्षण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।29 नवम्बर से शुरू होने वाले राष्ट्रीय प्लस पोलियो उन्मूलन की तैयारी को ले कर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर शरत चन्द्र शर्मा , डब्लू एचओ के एसएमओ डॉक्टर सुभान अली द्वारा शनिवार की सन्ध्या रक्सौल पी एच सी में बैठक की गई। इस क्रम में उन्होंने कोल्ड चेन रूम का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश भी दिये।उन्होंने कहा कि बच्चों को भी पोलियो ड्राप पिलाते वक़्त पूर्ण रूप से कोरोना गाइड लाइन्स का अनुपालन सुनिश्चित करें।मौके पर यूनिसेफ के बी एम सी अनिल कुमार समेत कोल्ड चेन हैंडलर अभय कुमार व ड्यूटी पर तैनात ए एन एम आदि मौजूद थे। ...
सात निश्चय योजना को ले कर डीपीओ ने की अनुमण्डलकर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक!

सात निश्चय योजना को ले कर डीपीओ ने की अनुमण्डलकर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)।अनुमंडल परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में डीपीओ अमित कुमार उपाध्याय ने अनुमंडल के सभी मनरेगा कर्मी आवास सहायक विकास मित्र टोला सेवक के साथ बैठक किया।बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्य, सामाजिक सुरक्षा पेंसन,आवास निर्माण योजना,शौचालय निर्माण,जल जीवन हरियाली आदि बिंदुओं पर समीक्षा किया। उपस्थित सभी कर्मियों व आवास सहायक को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मी अपने पंचायत में हो रहे विकास कार्यों को समय पर पूरा करे।व पंचायत कार्यालय में प्रतिदिन उपस्थित रहें।साथ ही अपना-अपना मासिक रिपोर्ट तैयार कर प्रखंड कार्यालय को सुपुर्द करें।मौके पर एसडीओ आरती,रामगढवा बीडीओ राकेश कुमार सिंह,छौडादानो बीडीओ अनुपमा कुमारी ,सी ओ विजय कुमार, जे एस एस मिथलेश कुमार मेहता, बीसी मनीष कुमार, बीपीआरओ हसमुल्लाह अंसारी,सी एल टी एस रविन्द्र कुमार,विनोद राम,सं...
एबीवीपी ने उठाई स्नातक परीक्षा के लिए होम सेंटर की मांग,कुलपति को ज्ञापन प्रेषित!

एबीवीपी ने उठाई स्नातक परीक्षा के लिए होम सेंटर की मांग,कुलपति को ज्ञापन प्रेषित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कॉलेज इकाई द्वारा केसीटीसी कॉलेज के प्राचार्य के माध्यम से विश्वविद्यालय के कुलपति को एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन कोरोना काल को देखते हुए होने वाले सभी स्नातक स्तरीय परीक्षाओं हेतु स्थानीय शहर में ही होम सेंटर बनाने की मांग की गई।कहा गया कि इससे परीक्षार्थियों को अत्यंत सहूलियत होगी। अन्यथा शहर से बाहर परीक्षा केंद्र बनाए जाने पे छात्र छात्राओं को काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य जगदीश प्रसाद ने इस मांग पर अपनी सहमति जताते हुए अपने स्तर से पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिया। इस शिष्टमंडल में छात्रसंघ अध्यक्ष प्रशांत कुमार,नगर मंत्री अंकित कुमार,विकाश कुमार,राहुल कुमार,सूरज कुमार,आदि छात्र शामिल थे। ...
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने किया विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक मत दिलाने वाले बूथ अध्यक्षों को सम्मानित!

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने किया विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक मत दिलाने वाले बूथ अध्यक्षों को सम्मानित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। भारतीय जनता पार्टी ने विधान सभा चुनाव में अपने बूथ पर सर्वाधिक मत दिलाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान करने की मुहिम शुरू की है।इसी कड़ी में शनिवार को बीजेपी के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल, नवनिर्वाचित विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, भाजपा के संगठन जिला रक्सौल इकाई के जिलाध्यक्ष वरुण सिंह ने विधान सभा स्तर पर विभिन्न बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया। इस मौके पर शहर के मौजे वार्ड नंबर 13 स्थित बूथ संख्या 30 के अध्यक्ष एवं सशक्त समिति के सदस्य भाजपा युवा मोर्चा के नेता कमलेश कुमार के घर पहुंचकर उन्हें पुष्प गुच्छ व दोशाला ओढ़ा कर सम्मानित किया। कमलेश कुमार को यह सम्मान उनके बूथ पर पूरे बिहार प्रदेश में सर्वाधिक अनुपात में मिले भाजपा को वोट दिलाने में उनके अथक प्रयास व कुशल नेतृत्व के लिए दिया गया। इसी तरह अलग अलग कार्यक्रम में घर पहुंच कर बूथ अध...
नेपाल के रवैये से बीरगंज बॉर्डर पर बवाल,भारतीय नागरिकों ने किया ओली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन!

नेपाल के रवैये से बीरगंज बॉर्डर पर बवाल,भारतीय नागरिकों ने किया ओली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।एक ओर भारत के विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला द्विपक्षीय वार्ता के लिए नेपाल पहुंचे।वहीं,दूसरी ओर नेपाल सरकार ने अपनी चाल दिखाने की कोशिश करते हुए बीरगंज बॉर्डर पर भारतीय नागरिकों को नेपाल प्रवेश से रोका और मारपीट कर विवाद को तूल देने की कोशिश की।आर्म्ड पुलिस फोर्स व पुलिस ने अचानक लाठी चार्ज किया और आवागमन पर रोक लगा दी।कई ई रिक्शे को भी तोड़ फोड़ का शिकार बनाया।इस घटना से सीमा क्षेत्र में आक्रोश भड़क गया ।आक्रोशित भारतीय नागरिकों ने भारत-नेपाल सीमा को जोड़ने वाली मैत्री पुल को अवरूध्द कर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान नेपाल की केपी ओली सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी हुई।हालाकि, बढ़ते विरोध प्रदर्शन को देखते हुए नेपाली सुरक्षाकर्मियो के तेवर ढीले पड़ गए और दो तीन घण्टों बाद आवाजाही सामान्य सी हो गई। यह घटना सुबह करीब 8 बजे शंकराचार्य गेट एरिया में घटी। नेपाल आर्म्ड पु...
नेपाल पहुंचे विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला, द्विपक्षीय संबंध सुधारने पर हुई चर्चा

नेपाल पहुंचे विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला, द्विपक्षीय संबंध सुधारने पर हुई चर्चा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
नेपाल और भारत के बीच विदेश सचिव स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता काफी सौहार्दपूर्ण माहौल में और सकारात्मक रही। एक वर्ष की संवादहीनता की अवस्था खत्म होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। काठमांडू।( vor desk )। भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला गुरुवार को नेपाल पहुंचे। अपनी दो दिवसीय नेपाल यात्रा की शुरुआत करने के उन्होंने तुरंत बाद काठमांडू में उच्चस्तरीय बैठकें शुरू की हैं। यह सब ऐसे समय में हुआ,जब नेपाल-भारत के संबंधों में सीमा विवाद की वजह से आपसी कटुता पैदा हो गई है।उम्मीद है कि श्रृंगला की दो-दिवसीय नेपाल यात्रा से दोनों देशों के बीच के संबंधों के साथ-साथ भविष्य में होने वाली उच्च-स्तरीय यात्राओं के आदान-प्रदान का मार्ग प्रशस्त होगा। मिली जानकारी के मुताबिक,नेपाल और भारत के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता काठमांडू में संपन्न हुई, जहां दोनों पक्षों ने आपसी हितों के मुद्दो...
बिहार में बैंड बाजा के साथ बारात पर लगी रोक, 100 से ज्यादा लोग शामिल नही हो पाएंगे शादी समारोह में!

बिहार में बैंड बाजा के साथ बारात पर लगी रोक, 100 से ज्यादा लोग शामिल नही हो पाएंगे शादी समारोह में!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पटना/रक्सौल।(vor desk )।कोरोना को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने शादियों में  सड़कों पर बैंड बाजा के साथ बारात पर रोक लगा दी है. गृह सचिव आमिर सुबहानी और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने तत्काल प्रभाव से इसे पूरे बिहार में लागू करने का आदेश दिया है. यह आदेश 3 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा.आमिर सुबहानी ने बताया कि जिन जिलों में कोरोना का ग्रोथ रेट 10 फीसदी से ज्यादा है वहां पर विशेष नजर होगी. बिहार के पांच जिले पटना, जमुई, वैशाली, पश्चिम चंपारण और सारण में कोरोना का ग्रोथ रेट 10 फीसदी से ज्यादा है. ऐसे में इन जिलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी.नये आदेश के अनुसार अब शादियों में 100 से ज्यादा लोग मौजूद नहीं रहेंगे. इसमें वर-वधू पक्ष और खाना बनाने वालों की संख्या शामिल है. जो भी लोग शादियों में शिरकत करेंगे उन्हें मास्क पहनना होगा. यहां तक की दूल्हा दुल्ह...
एसएसबी47 वीं बटालियन ने कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा के नेतृत्व में मनाया 71वां संविधान दिवस

एसएसबी47 वीं बटालियन ने कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा के नेतृत्व में मनाया 71वां संविधान दिवस

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा संविधान दिवस मनाया गया।रक्सौल के पंटोका स्थित बटालियन मुख्यालय प्रांगण एवं सभी समवाय/सीमा चौकियों में भारतीय संविधान के 71 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कमांडेन्ट प्रियव्रत शर्मा ने संबोधित करते हुए सभी को संविधान की प्रस्तावना के बारे में जानकारी दी और बताया कि भारत का संविधान आज के ही तिथि पर 1949 बनकर तैयार हुआ था, जो बाद में 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीम राव अम्बेडकर के योगदान को याद करते हुए पहली बार 26 नवम्बर 2015 को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया। तब से यह अनवरत जारी है। इसके लिए 26 नवंबर से 26 जनवरी तक कई कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं। जैसे-सामाजिक चेतना अभियान, नागरिक कल्याण कार्यक्रम मानव संसाधन विकास तथा...
रेल सुरक्षा बल ने भटके हुए नाबालिग भाई -बहनों को परिजनों से मिलाया

रेल सुरक्षा बल ने भटके हुए नाबालिग भाई -बहनों को परिजनों से मिलाया

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रेल सुरक्षा बल ने रक्सौल रेलवे स्टेशन पर मिथिला ट्रेन से भटके हुए दो नाबालिग बच्चों को बरामद कर परिजनों को सौप दिया। बताया गया कि आरपीएफ के पोस्ट कमांडर राज कुमार के साथ कांस्टेबल रितेश वर्मा, कांस्टे बल अनिल कुमार यादव ने 03022 डीएन रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस के कोच से जांच के क्रम में दो भटके हुए नाबालिग बच्चों को नियंत्रण में लिया। दोनो आपस में भाई बहन थे।पूछ ताछ में उन्होंने बताया कि वे परिजनों से बिछुड़ गए हैं। इनकी उम्र करीब सात आठ वर्ष थी। ये बच्चे चक्मीखि, मटियारी, मुजफ्फरपुर के थे।जिसकी जानकारी मिलने के बाद रेल सुरक्षा बल ने बच्चों के परिजन से संपर्क कर पोस्ट पर बुलाया ।ततपश्चात बच्चों को आवश्यक प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौप दिया। यही नही चुकी बच्चे के माता पिता काफी गरीब थे,लिहाजा उन्हें घर जाने के लिए किराया देने के सा...
रक्सौल आइसीपी में सुरक्षाकर्मियो के साथ भेदभाव व शोषण के खिलाफ एक दिवसीय धरना आयोजित

रक्सौल आइसीपी में सुरक्षाकर्मियो के साथ भेदभाव व शोषण के खिलाफ एक दिवसीय धरना आयोजित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के पनटोका स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी )के समक्ष स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह के नेतृत्व में आईसीपी से जुड़े सुरक्षा कर्मियों के माँगो को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया। रणजीत सिंह समेत धरना पर बैठे सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि आईसीपी बनाने के समय से ही आईसीपी का सुरक्षा का कार्य करते आ रहे थे। जब से लाइन सिक्योरिटी के द्वारा 2018 से सुरक्षा कर्मियों को ठेका के माध्यम से रखा गया तब से ही सुरक्षा कर्मियों के साथ भेद भाव के इन्हें लगातार प्रताड़ित कर अन्य सुरक्षा कर्मियों को रखा जाता है। बहाली से पूर्व इनसे 5 से 10हजार रुपया लिया जाता हैं। जो अवैध हैं। और इन्हें निकालने का उद्देश्य मात्र पुनः वसूली हैं।रणजीत सिंह ने कहा कि यदि गार्ड गुनाहगार हैं तो वे सजा के अधिकारी अन्यथा लाइन सिक्योरिटी के अधिकारी निकालने का वजह सार्वजनिक करें । स...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!