Saturday, March 14

सीमांचल

आयुर्वेदिक छात्रों को सर्जरी की अनुमति के विरुद्ध एलोपैथ डॉक्टर रहे हड़ताल पर,आयुष डॉक्टरों ने किया समर्थन!

आयुर्वेदिक छात्रों को सर्जरी की अनुमति के विरुद्ध एलोपैथ डॉक्टर रहे हड़ताल पर,आयुष डॉक्टरों ने किया समर्थन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।आयुर्वेद छात्रों को सर्जरी करने की अनुमति दिए जाने के फैसले के खिलाफ रक्सौल के एलोपैथिक डॉक्टर हड़ताल पर रहे। यह हड़ताल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की अगुवाई में हुई। आज शुक्रवार को सरकारी व निजी डॉक्टर सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 घंटे हड़ताल पर रहे। हालांकि इस दौरान सभी गैर-आपातकालीन और गैर-कोविड मेडिकल सेवाएं ठप रही।ओपीडी बन्द रहने से मरीजो को परेशानी हुई।सुदूर क्षेत्र से आये मरीजो को लौट जाना पड़ा। इधर, डॉक्टरों की हड़ताल पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के रक्सौल इकाई अध्यक्ष डॉ.प्रदीप कुमार व सचिव डॉ एसके सिंह ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा नियंत्रित और रिसर्च ओरिएंटेड है, हमें आयुर्वेद की विरासत और समृद्धि पर गर्व है लेकिन दोनों को मिक्स नहीं किया जाना चाहिए। बता दें कि आयुष मंत्रालय के तहत आने वाले सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन (CCIM) की ओर से 20 नवंबर को जार...
एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रेलवे परिसर की हुई सफाई!

एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रेलवे परिसर की हुई सफाई!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47 वीं बटालियन, पंटोका द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत एसएसबी व जीआरपी रक्सौल द्वारा संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन रक्सौल के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान की शुरुआत गत पिछले 1 दिसम्बर को शपथ के साथ की गई थी। कार्यक्रम के दौरान कमांडेन्ट प्रियव्रत शर्मा ने बताया कि सफाई अभियान पूरे देश में चल रहा है और अभी कोरोना महामारी के कारण अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखा जा सके और महामारी से बचा जा सके, साथ ही बताया गया कि महात्मा गाँधी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नही बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना की थी। महात्मा गाँधी ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर माँ भारती को आजाद कराया तथा आम लोगों को सफाई के प्रति भी जागरूक किया था। साथ ह...
इग्नू में 15 दिसम्बर तक हो सकेगा नामांकन,दिसम्बर सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन 15 जनवरी तक!

इग्नू में 15 दिसम्बर तक हो सकेगा नामांकन,दिसम्बर सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन 15 जनवरी तक!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।इग्नू में नामांकन लेने की तिथि 15 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। उक्त जानकारी केसीटीसी कॉलेज के समन्वयक प्रोफ़ेसर डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने दी।प्रो0 सिन्हा ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण जून सेशन में जो नामांकन होना था उसे बढ़ाकर 15 दिसंबर तक किया गया है इसलिए अगर कोई विद्यार्थी नामांकन लेता है तो उसे 6 महीने का लाभ होगा। प्रो0 सिन्हा ने कहा की इग्नू शिक्षा को जन जन तक पहुंचाने का सर्वोत्तम माध्यम है। छात्र अपनी रूचि क्षमता तथा संसाधनों के अनुसार ही कोर्स का चुनाव कर सकते हैं। पढ़ने और सीखने की कोई अवस्था नहीं होती ।हमारा लक्ष्य स्पष्ट तथा सपना बड़ा होना चाहिए। अध्ययन अध्यापन के प्रति हमेशा उत्सुक बने रहना चाहिए। जब तक हम सीखते रहते हैं तब तक हम युवा बने रहते हैं। इग्नू हर तरह के शिक्षा रूपी अंधकार को दूर करने में पूर्णतया सक्षम है। इसलिए इससे जुड़कर अपने को शिक्षित क...
रक्सौल में दो सौ मीटर पर मिला दो शव,कुहरा के कारण हुई दुर्घटना या साजिश?जांच शुरू !

रक्सौल में दो सौ मीटर पर मिला दो शव,कुहरा के कारण हुई दुर्घटना या साजिश?जांच शुरू !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में जोकीयारी गांव के पास अहले सुबह दो सौ मीटर की दूरी पर दो शव मिलने से सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही शव देखने ग्रामीण उमड़ पड़े।पुलिस को सूचना दी गई।जिसके बाद पुलिस टीम ने पहुंच कर जांच व आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बताया गया कि एक सौ रक्सौल थाना क्षेत्र के बायपास सड़क पर मिला , जबकि, दूसरा शव बगल में दो सौ मीटर की दूरी पर रक्सौल सगौली रेल खण्ड पर मिला है। आईसीपी बायपास सड़क पर मिले शव को अज्ञात वाहन से ठोकर होने के कारण बताया जा रहा है क्योंकि उसका शव पूरी तरह क्षत विक्षत स्थित में है। वही दूसरा शव जो रेलवे ट्रैक मिला है उसका भी पहचान नही हो पाई है। पुलिस ने बताया कि मृतक का उम्र करीब 25 वर्ष के करीब है। वह काला जैकेट व पेंट शर्ट पहने हुए था।देख कर लगता है मृतक ने किसी कारण सुसाइड किया है । मृतक के पास से कुछ भी बरामद नही हुआ है। रेलवे...
9 दिसम्बर 1920 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आए थे रक्सौल,एक सदी पूरे होने पर किसी को नही आई याद!

9 दिसम्बर 1920 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आए थे रक्सौल,एक सदी पूरे होने पर किसी को नही आई याद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।एक सदी के बीच फ्लेजरगंज अब रक्सौल बन गया है।इस बदलाव में अंग्रेजों से मिली आजादी के बाद स्वतंत्र भारत मे स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल अनेको योद्धा व उनकी निशानी गुमनाम इसलिए रह गई,क्योंकि,उन्हें संजोने की उचित पहल नही हुई।इस कड़ी में खुद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी अछूते नही हैं।उनके कर्म भूमि रहे चम्पारण के अभिन्न हिस्सों में उनकी यात्रा व सँघर्ष को पहचान दिलाने के लिए आज भी सँघर्ष जारी है।जी हां,रक्सौल इसका नायाब उदाहरण है।यहां भी महात्मा गांधी आये थे।उनके आगमन के आज 9 दिसम्बर को एक सदी पूरे हो गए।लेकिन, यह 'गुमनाम' सा ही रह गया।न तो कोई कार्यक्रम हुआ,न रक्सौल को इस मुतल्लिक पहचान मिली ,न ही उचित सम्मान!सत्याग्रह शताब्दी समारोह में भी यह कह कर टाल दिया गया कि रक्सौल तो चम्पारण का ही हिस्सा है।यह ठीक भी है,लेकिन,यह भी केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा रक्सौल की उप...
इंटरनेट व एंड्रॉयड मोबाइल से पढ़ कर भी मिल सकती है अच्छी शिक्षा व सफलता:बीडीओ राकेश

इंटरनेट व एंड्रॉयड मोबाइल से पढ़ कर भी मिल सकती है अच्छी शिक्षा व सफलता:बीडीओ राकेश

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(vor desk )। शिक्षा एक ऐसी पहलू है।जो बौद्धिक, शारीरिक सहित सभी पहलुओं को उभारती है।यह सर्वांगीण विकास करता है।उक्त बातें रामगढ़वा प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी राकेश कुमार ने रामगढ़वा के एक पुरस्कार वितरण समारोह में कही।उन्होंने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपके पास एंड्रॉयड मोबाइल है।आप इस से भी पढ़ सकते हैं।आपलोग मोबाइल का सही इस्तेमाल करके भी अपनी मुकाम को हासिल कर सकते हैं।वहीं अंचलाधिकारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने कहा कि आपलोग किताब के साथ साथ अखबारों को भी पढ़ें।इस से भी नॉलेज बढ़ता है और आगे की कॉम्पटीशन की परीक्षाओं में बहुत उपयोगी होता है।पूरी लगन के साथ पढ़ें और अपना सहित अपने जिले का नाम रौशन करें।वहीं एम एच उर्दू क्लासेज के संचालक अफ़ज़ल आलम ने मुख्य अतिथि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार और अंचलाधिकारी मणिभूषण श्रीवास्तव को शॉल और डायरी से सम्मानित किए। इंटरव्य...
स्नातक परीक्षा के मद्देनजर ट्रेन चलाने की मांग को लेकर एबीभीपी ने डीआरएम को प्रेषित किया ज्ञापन

स्नातक परीक्षा के मद्देनजर ट्रेन चलाने की मांग को लेकर एबीभीपी ने डीआरएम को प्रेषित किया ज्ञापन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
एसएस के जरिये डीआरएम को ज्ञापन प्रेषित करते एबीवीपी के नेता रक्सौल।(vor desk )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल नगर इकाई के द्वारा ट्रेन चलाने की मांग को लेकर बुधवार को रक्सौल के स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह के माध्यम से समस्तीपुर रेल मण्डल के डीआरएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय द्वारा आगामी दिनों आयोजित होने वाले स्नातक स्तरीय विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की गई है,ताकि,परीक्षार्थियों को परेशानी न हो। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने अपनी सकारात्मक सहमति जताते हुए कहा कि इस दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी। इस बाबत उपस्थित छात्र संघ अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहा की कोरोना के इस विकट स्थिति में विलंब से परीक्षा आयोजित हो रही है। सार्वजनिक परिचालन सेवा की कोई कारगर व्यवस्था नही ह...
ड्रैगन को झटका:नेपाल के काठमांडू से बिहार के रक्सौल तक 136 किमी लंबा रेल नेटवर्क तैयार करेगी भारतीय कंपनी

ड्रैगन को झटका:नेपाल के काठमांडू से बिहार के रक्सौल तक 136 किमी लंबा रेल नेटवर्क तैयार करेगी भारतीय कंपनी

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू/रक्सौल।( vor desk ) ।नेपाल के रिश्तों में क्रमिक सुधार के साथ ही सुखद सँकेत मिले हैं।नेपाल सरकार ने काठमांडू से रक्सौल रेल खण्ड निर्माण का जिम्मा भारत को सौप दिया है।बता दे कि भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने 26 नवम्बर को नेपाल दौरे पर वहां के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात की थी। उन्होंने नेपाली अधिकारियों से दोनों देशों के साथ मिलकर शुरू की जाने वाली प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा की थी।इसी के बाद यह सकारात्मक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि नेपाल के पहाड़ी इलाकों की ट्रांसपोर्ट सिस्टम में पैठ बनाने की चीन की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है।क्योंकि,इसमें भारत ने बाजी मार ली है। नेपाल ने काठमांडू से बिहार के रक्सौल तक रेल लाइन बिछाने की मंजूरी दे दी है। 136 किलोमीटर लंबी यह रेल लाइन बिछाने की जिम्मेदारी भारत की कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड को सौंपी गई है। खास ...
शादी से इंकार करने पर सिरफिरे युवक ने आर्केस्ट्रा गर्ल को गोली मारी,ऑपरेशन में निकली सीने में लगी गोली

शादी से इंकार करने पर सिरफिरे युवक ने आर्केस्ट्रा गर्ल को गोली मारी,ऑपरेशन में निकली सीने में लगी गोली

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर/रक्सौल।( vor desk )।आदापुर प्रखंड केहरपुर थाना क्षेत्र के कचुरबारी गांव के समीप किराए के मकान में रह रहे आर्केस्ट्रा ग्रुप की एक नर्तकी को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है।घटना एक तरफ़ा प्रेम की बताई गई है।जिसमे सनकी व सिरफिरे युवक ने तब उसे गोली मार दी,जब नर्तकी ने शादी करने से इनकार कर दिया।यह वाक्या बुधवार की देर रात में घटित हुई है। जिसके बाद पीड़िता को उपचार हेतु रक्सौल स्थित एसआरपी हॉस्पिटल में गम्भीर स्थिति में भर्ती कराया गया है, जहां आईसीयू में जिंदगी व मौत जूझ रहे स्थिति में हॉस्पिटल के डायरेक्टर व प्रसिद्द सर्जन डॉ0 सुजीत कुमार ने लम्बे ऑपरेशन के बाद सीने में फंसी गोली को निकाल लिया है।डॉ0 सुजीत का दावा है कि वह खतरे से बाहर है। वहीं, घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके युवक की गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापेमारी जारी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मूल रूप से...
सफल मतदान के लिए डीएम ने किया रक्सौल के अवर निर्वाची पदाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह को सम्मानित!

सफल मतदान के लिए डीएम ने किया रक्सौल के अवर निर्वाची पदाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह को सम्मानित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक ने रक्सौल के अवर निर्वाची पदाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह को बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तहत सफल मतदान कराने के लिए जिला में आयोजित समारोह में प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया है।बता दे कि राज्य व जिला स्तर पर मतदान प्रतिशत के मामले में भी रक्सौल अव्वल रहा। इधर,श्री सिंह को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किए जाने पर बधाई का तांता लग गया है।उन्हें सम्भावना संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्ता,स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह,,स्वीप आइकॉन प्रो स्वयम्भू शलभ,जीविका दीदी कांता देवी आदि ने बधाई दी है। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!