Saturday, March 14

सीमांचल

कोरोना से बचाव के लिए टिकाकरण हेतु पीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण!

कोरोना से बचाव के लिए टिकाकरण हेतु पीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। कोरोना वायरस से निपटने के लिए टीकाकरण का कार्य शुरू होने वाला है। जिसको लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रक्सौल के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गर्इ। जिसमे कोविड 19 को देखते हुए सभी जीएनएम एएनएम आशा फैसिलेटर तथा सभी स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस के सिंह के अध्यक्षता मे कोविड 19टीकाकरण को लेकर महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई ।सरकार के गाइडलाइन के अनुसार जहां वैक्‍सीन दी जाएगी वहां तीन कमरे होने चाहिए। पहला वेटिंग रूम होगा, दूसरा वैक्सीनेशन रूम और तीसरा ऑब्जरवेशन रूम। तीनों जगह सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करना होगा। वैक्‍सीन देने वाली टीम में एक वैक्‍सीन ऑफिसर और चार वैक्‍सीनेशन कर्मी होंगे।टीकाकरण रूम में किसी महिला को वैक्‍सीन मिलते वक्‍त एक महिला स्‍टाफ मेंबर की मौजूदगी अनिवार्य होगी। गाइडलाइंस के अनुसार, टीकाकरण क...
शहर में ठंड से बचाव के लिए अलाव जलवा कर सांसद व विधायक सच्चे सेवक का धर्म निभाएं:रामबाबू

शहर में ठंड से बचाव के लिए अलाव जलवा कर सांसद व विधायक सच्चे सेवक का धर्म निभाएं:रामबाबू

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।कड़ाके की ठंड के बीच काँग्रेस विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि सभी चौक चौराहों पर अविलंब अलाव की व्यवस्था कराई जाए। ज्ञातव्य हो कि लगातार पारा गिरता जा रहा है और सीमावर्ती शहर रक्सौल और इसके आसपास के लोग ठंड की चपेट में आ रहे हैं, जिनसे लोगों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने मांग किया है कि स्थानीय प्रशासन एवं विधायक और साँसद महोदय से कि वह रक्सौल के सभी चौक चौराहों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी अलाव की व्यवस्था कराए। इसके साथ ही श्री यादव ने स्थानीय विधायक और साँसद पर हमला करते हुए कहा की भला कब तक विपक्ष ही आपको रास्ता दिखाने का काम करेगा। एक सच्चा सेवक होने के नाते सभी जनप्रतिनिधियों को इस बात का ध्यान रखना ही चाहिए। श्री यादव ने एक बैठक के दौरान इस ...
ठंड में ठिठुर रहे जरूरतमंदों के बीच कपड़ा बैंक ने बांटे कम्बल

ठंड में ठिठुर रहे जरूरतमंदों के बीच कपड़ा बैंक ने बांटे कम्बल

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। कड़ाके की ठंड भरी रात्री में कपड़ा बैंक के द्वारा रक्सौल के स्टेशन,बस स्टैंड व अन्य जगहों पर ठिठुर रहे जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। इस बाबत संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले कई सालों से कपड़ा बैंक जरूरत मन्दो के बीच हमेशा गरीब और अहसाय लोगो बीच गर्म कपड़ा वितरण करता आ रहा है। विगत दो तीन दिन से ठंड का प्रकोप ज्यादा ही बढ़ जाने से आज कपड़ा बैंक के टीम द्वारा रेलवे स्टेशन ,डंकन हॉस्पिटल,बस स्टेंड, बाटा चौक ,नहर चौक पर सड़क के किनारे सोने वाले लोगो को कम्बल दिया गया। वही सचिव कमलेश कुमार ने बताया कि यह सिलसिला ठंड भर चलेगा ।उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपने आसपास के गरीब अहसाय लोगों इस कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़े दे ताकी उनको ठंड से निजात मिल सके। वही भाजपा के नगर महामंत्री रवि गुप्ता ने कहा कि कपड़ा बैंक हमेशा जरूरत...
25 दिसम्बर तक मुफ्त राशन का वितरण नही हुआ तो राजद करेगा आंदोलन:फखरुद्दीन आलम

25 दिसम्बर तक मुफ्त राशन का वितरण नही हुआ तो राजद करेगा आंदोलन:फखरुद्दीन आलम

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। 25 दिसम्बर 2020 तक माह नवम्बर 2020 के मुफ्त राशन का वितरण नही हुआ तो वर्त्तमान व्यवस्था के खिलाफ जनहित में चरणबद्ध आन्दोलन किया जाएगा।उक्त बातें राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महा सचिव फखरुद्दीन आलम ने कही।उन्होंने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि माह दिसम्बर बीतनें वाला है लेकिन रक्सौल में अभी तक माह नवम्बर का राशन पूर्णरूपेण वितरण नही किया जा सका है।उन्होंने आरोप लगाया कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कर्त्तव्यहीनता के कारण प्रति ईकाई उपभोक्ता आवंटन सही ढंग से नही हो पाया है।जिस कारण जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को वितरण करने में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।आम उपभोक्ता परेशान हैं।उन्होंने कहा कि केवल कागजी खानापूर्ति करने के उदेश्य से निर्धारित समय के बीतनें के उपरांत वरीय पदाधिकारियों को आवंटन बढ़ानें के लिए पत्राचार किया गया है। जो अपने आप में गम...
नेपाल जा रहे आधा दर्जन ओभरलोड ट्रक को रक्सौल प्रशासन ने किया जप्त,जांच व कारवाई शुरू

नेपाल जा रहे आधा दर्जन ओभरलोड ट्रक को रक्सौल प्रशासन ने किया जप्त,जांच व कारवाई शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।ओभरलोड गाड़ियों से टूटते सड़क पर रोक लगाने के लिए नीतीश सरकार ने पूरे बिहार में ओभरलोड गाड़ियों के परिचालन पर पूर्णतः रोक लगाने का आदेश दिया है। नियमो का उल्लंघन कर सड़क पर दौड़ रही ओभरलोड गाड़ियों पर रोक लगाने के लिए जिले के डीएम को कमान सौंपी गई हैं। डीएम कपिल शीर्षत अशोक के निर्देश पर लगातार अभियान चलाए जा रहा है। इसी अभियान के तहत रक्सौल सीओ विजय कुमार ने नेपाल जाने वाले आधा दर्जन ओभरलोड ट्रक को जप्त किया। ये सभी ट्रकों पर कोयला लदा हुआ था। जो रेलवे मालगोदाम से कोयला लोड कर नेपाल जा रहे थे। तभी रक्सौल सीओ ने पुलिस बल के साथ भरतिया धर्मशाला के नजदीक से आधा दर्जन ट्रक को जप्त थाने लाए। इस सबंन्ध मे सीओ ने कहॉ की डीएम के निर्देश पर ओभरलोड गाड़ियों पर करवाई की जा रही हैं। ओभरलोड में सभी ट्रक को जप्त किया गया है। आगे की कानूनी कर...
कड़ाके की ठंड के बावजूद सीओ ने तीन स्थानों पर ही किया अलाव जलाने की व्यवस्था

कड़ाके की ठंड के बावजूद सीओ ने तीन स्थानों पर ही किया अलाव जलाने की व्यवस्था

रक्सौल आसपास, सीमांचल
शंकर मंदिर,रामजानकी मंंदिर के आस-पास कही भी अलाव की व्वस्था नही ,ठंड से परेशान हैं लोग रामगढ़व।( vor desk )। बिहार में इन दिनों मौसम में बदलाव और लगातार ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में काफी गिरावट एवं ठंड असर काफी अधिक है।जिसको देखते हुए अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि चौक-चौराहे पर अलाव जलाने की व्यवस्था हो।वही ठंड को कड़ाके देखते हुएं अंचलाधिकारी मणिभूषण सिंह ने रविवार को बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार ठंड काफी बढ़ने के कारण स्टेशन चौक,पीएचसी परिसर व थाना के परिसर में अलाव जलवाया गया।उन्होंने कहा कि अलाव जलाने की व्यवस्था दोपहर से पांच बजे तक के लिए हैं।अलाव जलाने की आवटन की राशि प्राप्त रहने पर ही चौक-चौराहें पर अलाव की व्यवस्था की जाएगा।लगातार गिर रहे तापमान के कारण शीतलहर जारी हैै। इससे बचने के लिए जरूतमंद कार्य हो तो घर से बाहर निकले,अन्यथा नही।वही प्रम...
इग्नू में ऑन लाइन नामांकन अब 31 दिसम्बर तक,फॉर्म व असाइनमेंट भी होंगे स्वीकार!

इग्नू में ऑन लाइन नामांकन अब 31 दिसम्बर तक,फॉर्म व असाइनमेंट भी होंगे स्वीकार!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।इग्नू में ऑनलाइन नामांकन, फॉर्म भरने तथा असाइनमेंट जमा करने की तिथि 15 दिसंबर 2020 से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2020 तक कर दी गई है ।उक्त जानकारी केसीटीसी कॉलेज इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने इग्नू की बैठक के उपरांत दी। प्रोफ़ेसर सिन्हा ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण इग्नू की दिसंबर 2020 सत्रांत परीक्षा अब फरवरी 2021 में प्रारंभ होगी ।इसलिए छात्र हित को ध्यान में रखते हुए उक्त परीक्षा की ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि के साथ-साथ असाइनमेंट जमा करने की तिथि का विस्तार 31 दिसंबर 2020 तक किया गया है। प्रो0 सिन्हा ने यह भी बताया कि इग्नू ने अपने एकेडमिक काउंसिल के 18 नवंबर 2020 की संपन्न बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जुलाई सत्र 2019 में स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रोग्राम में नामांकित छात्रों को अगले सत्र में बिना परीक्षा दिए प्रमोट करने का निर्ण...
सशस्त्र सीमा बल की 47 वीं बटालियन ने मनाया 57वाँ स्थापना दिवस

सशस्त्र सीमा बल की 47 वीं बटालियन ने मनाया 57वाँ स्थापना दिवस

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पनटोका के प्रांगण एवं सभी बाहरी सीमा चौकियों में सशस्त्र सीमा बल के 57वें स्थापना दिवस मनाया गया।यह समारोह सामाजिक दूरी का पालन करते हुऐ पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को प्रारम्भ करते हुए कमांडेंट प्रियव्रत शर्मा ने बल के सभी कार्मिको को बल के द्वारा की गयी उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। मौके पर अन्य अधिकारीगण व जवान उपस्थित थे। ...
केपी ओली सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति विधा भंडारी ने भंग की संसद, मचा सियासी बवाल

केपी ओली सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति विधा भंडारी ने भंग की संसद, मचा सियासी बवाल

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
नए जनादेश के लिए संसद का हुआ विघटन,वैशाख 17 व 27 गते को होगा चुनाव ! काठमांडू।( vor desk )।नेपाल में एक बार फिर सियासी घमासान बढ़ता नजर आ रहा है।सतारुढ़ नेकपा के अंदर से ही विरोध झेल रहे नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने रविवार को अचानक मंत्रिमंडल की बैठक में संसद के मौजूदा सदन को भंग करने का फैसला किया। मंत्रिमंडल की तरफ से सदन को भंग करने की औपचारिक सिफारिश राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी को की गई, जिसे उन्होंने मंजूर कर लिया है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि नेपाल में अप्रैल-मई में संसदीय चुनाव करवाए जा सकते हैं। संविधान में संसद भंग करने का प्रावधान नहीं,उठे सवाल:बड़ी बात यह है कि नेपाल के संविधान में ही सदन को भंग करने का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में अन्य राजनीतिक दल सरकार के इस फैसले को अदालत में भी चुनौती दे सकते हैं। नेपाल की राष्ट्रपति ने ओली सरकार के इस असवैंधानिक सलाह...
ठंड से बचने के लिए करें परहेज,व्यायाम व खान पान पर दें ध्यान:डॉ0 आरपी सिंह

ठंड से बचने के लिए करें परहेज,व्यायाम व खान पान पर दें ध्यान:डॉ0 आरपी सिंह

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।ठंड के मौसम ने दस्तक दे दी है।ठंडा के मौसम में होने या इस समय बढ़ने वाली बीमारियों में सर्दी, खाँसी, खराश और बुखार, त्वचा विशेषकर एड़ियों और होठों का फटना,जोड़ों की समस्या ,सांसो की समस्या ,ब्लड प्रेशर का बढ़ना, हाथ और पैरों की उंगलियों में खुजली और लाल हो जाना एक आम समस्या है। इसको ले कर रक्सौल के सुप्रसिद्ध होम्यो चिकित्सक डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि ठंड से बचने के लिए ठंडी चीजों को खाने-पीने से परहेज करें।गर्म पेय पदार्थों का का सेवन करें। ज्यादा ठंड में बाहर जाने से बचें।गरम कपड़ा पहनें। व्यायाम और अपने खानपान पर ध्यान दें। विकलांग ,बुजुर्ग और महिलाओं का खास ध्यान रखें। गुड ,चवनप्राश, शहद ,आंवला, अंजीर आदि के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है। मधुमेह और उच्च रक्तचाप वाले ब्यक्ति भी अपना विशेष ध्यान रखें और नियमित जांच कराते रहें ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!