भारत की पहली निजी रेल पहुँची नेपाल के वीरगंज ड्राइपोर्ट,हुआ स्वागत
रक्सौल।(vor desk )।भारत-नेपाल के बीच रेलवे सर्विस एग्रीमेंट होने के बाद पहली बार निजी रेल कम्पनी की कन्टेनर रक्सौल पहुंची।इस कन्टेनर में रेल आयातित वस्तुएं नेपाल के सिरिसिया ड्राइपोर्ट भेजी गई।जानकारी के मुताबिक,रक्सौल रेलवे स्टेशन से नेपाल के पर्सा के सिरिसिया ड्राइपोर्ट के बीच रेल परिवहन विभागीय स्तर पर चल रहा था।इसी बीच इस वैदेशिक रेल परिवहन को भारत सरकार ने नीजी हाथों में सौंप दिया,जिसकी पहली खेप बुधवार को बीरगंज(नेपाल) स्थित अलौ ड्राइपोर्ट पहुंचा।नीजी कम्पनी की रेल के पहुंचने के बाद वहां वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता समेत ड्राइपोर्ट व टर्मिनल प्रबन्धन से जुड़े अधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत हुआ।ट्रेन के चालक व गार्ड को फूल माला से लाद दिया गया ।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निजी क्षेत्र की भारतीय कम्पनी हिन्द टर्मिनल प्रा.लि.(एचटीपीएल) की पहली रेल हल्दिया बन...









