रक्सौल में इंटीरियर डेकोरेशन सर्विस के स्टार्टअप ‘डिज़ाइनर्स बैठक’ का उद्घाटन
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के मुख्य पथ कोइरीया टोला में अवस्थित 'डिजाइनर्स बैठक 'का शुभारंभ हुआ। इंटीरियर आर्टिटेक्चर,डिजाइन एन्ड डेकोरेशन सर्विस के क्षेत्र में रक्सौल की बेटी व इंटीरियर आर्टिटेक्ट एंड डिजानर ऐश्वर्या गुप्ता के इस स्टार्टअप का उद्घाटन शहर के उद्योग पति रामाशीष प्रसाद व उनकी पत्नी राज कुमारी देवी ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काट कर किया।ऐश्वर्या उनकी पौत्री है।संजय गुप्ता की पुत्री ने दिल्ली के पोल एकेडमी से यह विधा हासिल की है और वहीं कार्यरत थीं। अब उन्होंने अपने शहर रक्सौल में ही सेवा देने का फैसला किया है।
उद्घाटन के अवसर पर ऐश्वर्य ने बताया कि देश की राजधानी व महानगर दिल्ली को छोड़ कर अपने गृह क्षेत्र में यह सेवा इसलिए शुरू किया कि अपने यहां के घरों को भी सजा सकूं।हमारा शहर भी बेहतर और सुंदर हो।जैसा कि सीमा पार करते ही नेपाल के वीरगंज...









