रक्सौल में “फन फेयर” कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन,म्यूजिक-डांस के बीच बच्चों ने की खूब मस्ती!
रक्सौल।( vor desk )।शारदा कला केंद्र एंड राईज रक्सौल द्वारा स्कूली बच्चों के क्रियात्मक विकास एवं मनोरंजन के लिए शनिवार को 'फन फेयर 2021 कार्यक्रम' का भव्य एवं सफलतम आयोजन किया गया।
रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सहयोग एवं समर्थन तथा श्री सात्विक मेगामार्ट के सौजन्य से शहर के हजारीमल उच्च विद्यालय के परिसर में आयोजित ऊक्त एक दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि रक्सौल आईसीपी के प्रबंधक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह एवं सीमा जागरण मंच के प्रान्त सम्पर्क महेश कुमार अग्रवाल, कपड़ा बैंक की निर्देशिका ज्योति राज गुप्ता, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष वीणा गोयल तथा सचिव सोनु काबड़ा, रेणु देवी, रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव,सचिव राज कुमार गुप्ता समेत रजनीश प्रियदर्शी, राकेश कुमार कुशवाहा,अजय कुमार आदि ने दीप प्रज्वलित ...









