नव निर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष ममता राय का हुआ स्वागत,कहा-योजनाबद्ध ढंग से होगा विकास!
रक्सौल।(vor desk )।शहर के लक्ष्मीपुर मेन रोड स्थित कांग्रेस नेता रामबाबू यादव के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद् अध्यक्ष ममता राय का स्वागत किया गया।कांग्रेस नेता श्री यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्रीमती राय व उनके पति शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय, उप पार्षद गीता देवी व उनके पति अखिलेशवर प्रसाद सहित अन्य को स्थानीय लोगों के द्वारा फूल माला व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष ममता राय ने कहा कि जिला के एक-एक जनता के मान, सम्मान को ध्यान में रखते हुए जिला में चौमुखी विकास करने के लिए प्रयास किया जायेगा।वही जिला परिषद अध्यक्ष के पति गप्पू राय ने कहा कि अभी जिला परिषद् के सदस्य के साथ बैठक के बाद सभी क्षेत्र की समस्याओ को कलमबद्ध कर उसपर काम किया जायेगा। उन्होने कह...









