भाजयुमो ने मनाया नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती,इंडिया गेट पर प्रतिमा लगाए जाने का किया स्वागत!
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा के संगठन जिला रक्सौल इकाई के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रो मनीष दुबे ने करते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे।नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए जापान से सहयोग लेकर आजाद हिंद फौज की स्थापना कर स्वतंत्रता संग्राम को गति प्रदान कर एक दिशा देने का कार्य किया। उनके द्वारा दिया गया नारा जय हिंद आज संपूर्ण देश का नारा बन गया ।स्वतंत्रता आंदोलन में उनके द्वारा कहे वचन तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा स्वतंत्रता आंदोलन में नया जान ला दिया ।जिनका मानना था अंग्रेजों का सूर्य कभी अस्त नहीं होता उसको अस्त करने का कार्य नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने किया। 31 अक्टूबर 1943 को नेताजी आजाद हिंद फौज ...









