नशा खुरानी गिरोह का आतंक बढा,फिर एक युवक लूट का शिकार बना!
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में नशा खिला कर लूटने वाला गिरोह सक्रिय है।जिस वजह से लगातार यात्री व आम जन इसके शिकार बन लूट रहे हैं।वहीं,जान भी मुश्किल में पड़ रही है।
इसी बीच,रक्सौल स्टेशन परिक्षेत्र में एक अर्द्ध बेहोश यात्री मिला,जिसे नशा खुरानी गिरोह ने नशा खिला कर लूट लिया था।लेकिन, प्रशासन की निष्क्रियता बनी हुई थी।न तो गिरोह पर लगाम की कोई पहल दिखती है,न शिकार हुए लोगों के प्रति जिम्मेवारी।जिस कारण स्थिति विचित्र बनी हुई है।
बताते हैं कि इस सुचना पर स्वच्छ रक्सौल की टीम सक्रिय हुई और ऊक्त अर्ध्द बेहोश यात्री को जन सहयोग से रक्सौल पीएचसी लाया ,जहां इलाज के घण्टो बाद होश आया।गिरोह ने उसके कपड़े तक खोल लिए थे।केवल फूल पैंट ही उसके शरीर पर था।
स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह व सचिव मुराद आलम ने बताया कि ऊक्त यात्री की स्थिति बहुत अच्छी नही थी...









