अम्बेडकर ज्ञान मंच ने मनाया बुद्ध जयंती, क्षेत्र को बुद्ध सर्किट से जोड़ने की मांग!
रक्सौल।( vor desk )।अम्बेडकर ज्ञान मंच(केन्द्रीय कमिटी),रक्सौल के तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर सोमवार को शील-प्रज्ञा,करुणा-मैत्री,सत्य-अहिंसा के प्रवर्तक तथागत गौतम बुद्ध की 2566वी त्रिविध पावनी बैशाखी पूर्णिमा समारोहपूर्वक मनाई गई।इस मौके पर विश्वगुरु तथागत गौतम बुद्ध के तैलीय चित्र के समक्ष सामूहिक रूप से दीप-प्रज्ज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।कार्यक्रम में त्रिरत्न व त्रिशरण के साथ ही उनके अष्टांगिक मार्ग व दस शील की चर्चा भी किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी मिथलेश कुमार मेहता ने तथागत गौतम बुद्ध के जीवनी व उनके आदर्शो को आत्मसात करके ही हम दुनियाँ में शांति-अहिंसा व मानवता की रक्षा संभव है।हमें पाखण्ड व अंधविश्वास रहित समाज की स्थापना के लिए बुद्ध के करुणामयी विचारों के प्रति संकल्पित होने की जरूरत है।वही,मंच के संस्थापक...









