श्यामपुर बाजार में व्यवसाई से अपराधियों ने मांगी 4लाख की रंगदारी,विधायक प्रमोद सिन्हा ने राज्य में विधि व्यवस्था पर उठाए सवाल!
आदापुर।(vor desk)।स्थानीय श्यामपुर बाजार निवासी एक किराना व्यवसायी से अज्ञात अपराधियों ने चार लाख रूपये की रंगदारी मांगी है।इस मामले को लेकर पीड़ित व्यवसाई मुकेश गुप्ता ने पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है।इसमें बताया गया है कि गत दिनों अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर कॉल कर चार लाख रुपए रंगदारी मांगा है और नही देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।इससे भयाक्रांत व्यवसाई मुकेश गुप्ता ने स्थानीय पुलिस को आवेदन देकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा कुशवाहा ने आदापुर पहुंच पुलिस और व्यवसायियों के साथ रविवार को समीक्षा बैठक की।इस घटना को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने कहा कि आदापुर के श्यामपुर बाजार में अपराधियों का बढ़ता हस्तक्षेप चिंता का विषय है।श्री सिन्हा ने विधि - व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार...









