केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ महागठबंधन ने आयोजित किया महा धरना और प्रदर्शन!
आदापुर।(vor desk)।भाजपा की केंद्र सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में सरकार की नाकामियों और महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से जनता को अवगत कराने के लिए महागठबंधन के नेताओं के द्वारा स्थानीय प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में महाधरना प्रदर्शन किया गया तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया।एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष मोबारक अंसारी ने किया।वहीं कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के नेता अनिल गुप्ता ने किया।सभा को संबोधित करते हुए राजद प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार में कई वादे किए थे जिसमें प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ नौकरियां,विदेशों से कालाधन लाकर 15-15लाख रुपये गरीबों के खाते में डालने, तथाकथित यू पी ए सरकार की महंगाई को दूर करने, भ्रष्टाचार पर पाबंदी लगाने, मिनिमम गवर्नेंस के माध्यम...









