रक्सौल में चैती छठ पर्व की धूम,छठ व्रतियों ने दिया अस्तचलगामी सूर्य को अर्ध्य!
रक्सौल।( Vor desk )।लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व के आज तीसरे दिन भगवान भास्कर को संध्या अर्ध्य सोमवार की संध्या दिया गया। चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाए जाने वाले आस्था के महापर्व छठ के आज तीसरे दिन भगवान भास्कर की पूजा अर्चना के साथ घाटों पर सुमधुर छठ गीत गूँजते रहे।व्रतियों ने नदी व तालाब में खड़े हो कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया ।
महापर्व पर रक्सौल के आश्रम रोड ,चेक पोस्ट घाट, कोइरिया टोला, कौड़िहार,भुकुवा ब्रह्म बाबा, परेउवा,तू टोला शिव हनुमान मंदिर व सूर्य मंदिर परिसर स्थित छठ घाटों के अलावे विभिन्न घाटों को सजाया गया था।चहल पहल दिख रही थी।सुरक्षा के इंतजाम भी थे।
हालाकि,सरिसवा नदी के काले और गंदे जल में ही आश्रम रोड समेत तट व्रती घाट पर छठ व्रतियों को अर्घ्य देने पूजा पाठ की मजबूरी रही।
लोक आस्था और सूर्य उपासना का महा पर्व चैत...









