Tuesday, June 30

सीमांचल

भेलाही में ‘कच्छा बनियान गैंग’ने व्यापारी के घर फिर की भीषण डकैती,पुलिस से मुठभेड़ के बीच डकैत नेपाल फरार!

भेलाही में ‘कच्छा बनियान गैंग’ने व्यापारी के घर फिर की भीषण डकैती,पुलिस से मुठभेड़ के बीच डकैत नेपाल फरार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*नेपाल सीमा से कोई एक किलो मीटर की दूरी पर है भेलाही बाजार,डकैती के बाद डकैत भाग निकले नेपाल रक्सौल।(vor desk)।बिहार पुलिस को चुनौती देते हुए नेपाल सीमा पर अवस्थित रक्सौल प्रखंड के भेलाही बाजार में व्यवसाई धनंजय गुप्ता के यहां कच्छा बनियान गैंग ने बुधवार की देर रात्रि करीब 1बजे भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया।इस दौरान करीब पन्द्रह लाख रुपए नकदी समेत स्वर्ण ,चांदी के आभूषण और घर के कीमती सामानों के साथ 50 लाख से ज्यादा की संपति लूट ली।डकैत 50से ज्यादा की संख्या में हथियार बंद थे और कच्छा बनियान पहने थे।डकैती की सूचना पर पहुंची भेलाही ओपी पुलिस टीम ने  जब मोर्चा संभाला तो दोहरा भिड़ंत हो गई। डकैतो ने बम बारी और फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने भी जबाबी करवाई करते हुए करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग की।लेकिन,डकैत घर के दिवालो और पेड़ की ओट में छुप कर बम विस्फोट और फायरिंग करते रहे और फिर ...
लोहार जाति के प्रतिनिधियों द्वारा जाति आधारित जन गणना के बहिष्कार की घोषणा,अनुमंडल प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

लोहार जाति के प्रतिनिधियों द्वारा जाति आधारित जन गणना के बहिष्कार की घोषणा,अनुमंडल प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।बुधवार को लोहार जाति के प्रतिनिधि मंडल ने रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी को एक आवेदन दे कर जाति आधारित जनगणना का बहिष्कार करने की घोषणा की है। अपने दिए आवेदन में प्रतिनिधिमंडल ने मांग किया है कि लोहार जाति का जाति जनगणना में कोई अपना कोड नहीं है।जाति जनगणना का कोड 13 पर कमार, लोहार, कर्मकार दर्ज है।वही कोड 177 पर लोहारा , लोहरा दर्ज है जो बिहार राज्य में लोहरा जाति संबंधित कोई साक्ष्य या दस्तावेज उपलब्ध नहीं है।यह एक काल्पनिक शब्द है। कमार पश्चिम बंगाल की एक अलग जाति है,जो,बंगाल से सटे कटिहार,पूर्णियां,किशन गंज,में पाए जाते हैं।कमार पश्चिम बंगाल में अल्प संख्यक हैं,जबकि,बिहार में लोहार बहुसंख्यक हैं और बिहार के सभी 38जिलों में पाए जाते हैं।कमार और लोहार जाति का आपस में कोई संबंध नही है।ऐसे में लोहार को कमार उप जाति में गणना कराया जाना पूर्ण रूप से गलत और अन्याय पूर्ण ह...
सीएम नीतीश ने सीमावर्ती रक्सौल में जिस महादेवा पोखरा का किया था दीदार,उसी पोखरा में मिला एक झोला बम!

सीएम नीतीश ने सीमावर्ती रक्सौल में जिस महादेवा पोखरा का किया था दीदार,उसी पोखरा में मिला एक झोला बम!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*डकैती करने आए गिरोह की इलाके को दहलाने की थी योजना,उन्हीं के द्वारा बम छुपा कर रखने की आशंका *बम मिलने की सूचना पर एसएसबी के अधिकारियों को झेलना पड़ा आक्रोश रक्सौल । (Vor desk)।सीमावर्ती रक्सौल के नोनेयाडिह पंचायत के महदेवा में सोमवार को व्यवसाई सह कृषक अरुण सिंह के घर हुई भीषण डकैती की घटना के बाद महदेवा पोखरा के पास बुधवार को बम बरामद किया गया है।इस सूचना से हड़कंप रहा।आशंका है कि डकैती के दौरान इलाके को बम विस्फोट से दहलाने की योजना थी। मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल की सीमा से एकदम करीब एक झोले में रखे गये बम को जब ग्रामीणों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी।सूत्रों के मुताबिक,पोखरा में मछली मारने गए मछूवारो ने जाल फेंका,तो ,पैर और जाल में एक झोला फंसा मिला।झोला निकालते ही सभी के होश फाख्ता हो गए,क्योंकि,झोले के अंदर काले रंग के डिब्बे में करीब आठ से दस पीस बम थ...
पंटोका मिडिल स्कूल के छात्रों ने लिखा पीएम मोदी को सामूहिक पत्र, कहा..मोदी अंकल,बना दीजिए रक्सौल में ओवर ब्रिज!

पंटोका मिडिल स्कूल के छात्रों ने लिखा पीएम मोदी को सामूहिक पत्र, कहा..मोदी अंकल,बना दीजिए रक्सौल में ओवर ब्रिज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।प्रखंड के पनटोका गांव के राजकीय मध्य विद्यालय के छात्रों ने रक्सौल में ओवरब्रिज की समस्या से निजात पाने के लिए सामूहिक रूप से पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा।स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रंजित सिंह के पहल पर आयोजित इस अभियान में उक्त विद्यालय के सैकड़ों छात्र –छात्राओं ने पोस्ट कार्ड पर अपनी समस्याओं को लेकर पीएम को पत्र भेजा।उक्त पत्र में छात्रों ने खुलासा किया है कि रक्सौल शहर में आवागमन के लिए स्टेशन के दोनों ओर स्थित समपार संख्या –33 व 34 एक समस्या बन गया है।दोनों समपारो पर ओवरब्रिज नही होने से बाइक,चारपहिया वाहनों,स्कूली बस,एंबुलेंस के साथ सामान्य आवाजाही घंटों बाधित रहती है।जाम में फंसे स्कूली बच्चे या बीमार लोग पानी के लिए बिलबिला उठते है।कभी कभी रेलवे ढाला के जाम में फंसे मरीज ससमय अस्पताल नही पहुंचने के अभाव में मौत को गले लगा लेते है।गर्भवती महिलाओं को दुर्दशा द...
समुदाय के सहयोग से शिक्षक जुटा रहें हैं बेंच – डेस्क,शिक्षक के प्रयास से हो रहा है विद्यालय का कायाकल्प

समुदाय के सहयोग से शिक्षक जुटा रहें हैं बेंच – डेस्क,शिक्षक के प्रयास से हो रहा है विद्यालय का कायाकल्प

रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)।आदापुर प्रखंड के नकरदेई पंचायत अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसतपुर के वरीय शिक्षक मोहम्मद नुरूल होदा का प्रयास रंग लाने लगा है।विद्यालय में शत् प्रतिशत ड्रेस के साथ टाई, बेल्ट और आईकार्ड के साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण निर्माण के बाद विद्यालय में बच्चों को बैठने के लिए विभागीय स्तर से बेंच - डेस्क उपलब्ध कराने के उनके प्रयास में सफलता नहीं मिलने पर समुदाय के सहयोग से जुटा रहें हैं बेंच डेस्क। सहयोग की इस कड़ी में बुधवार को विद्यालय के पोषक क्षेत्र के शिक्षा प्रेमी राम बालक प्रसाद यादव ने सहयोग स्वरूप विद्यालय को दो जोड़ी बेंच - डेस्क उपलब्ध कराया। उन्होंने बताया कि मैं इस विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद नुरूल होदा के कार्यों से काफी प्रभावित हूं और उन्हीं के आग्रह पर मैंने दो जोड़ी बेंच - डेस्क सहयोग के रूप में देकर काफी प्रसन्न हूं। शिक्षक मोहम्मद नुरूल होदा न...
सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधान पार्षद प्रो0 डॉ0वीरेंद्र नारायण यादव का महागठबंधन ने किया नागरिक अभिनंदन

सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधान पार्षद प्रो0 डॉ0वीरेंद्र नारायण यादव का महागठबंधन ने किया नागरिक अभिनंदन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)। बुधवार को शहर के हजारीमल+2 उच्च विद्यालय के सभागार में महागठबंधन के द्वारा सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 03 के नवनिर्वाचित विधान पार्षद प्रो डॉ विरेन्द्र नारायण यादव का नागरिक अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर के प्रमुख व्यवसायी सह समाजसेवी महेश अग्रवाल ने किया।विधान पार्षद प्रो डॉ विरेन्द्र नारायण यादव ने कहा कि सारण और चम्पारण की गौरवशाली इतिहास है जहां महान विद्वान क्रांतिकारी पंडित राहुल सांकृत्यायन, जयप्रकाश नारायण, महात्मा गांधी की कर्मभूमि, डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी जैसे महापुरुषों की यह भूमि है ।शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ी अलख जगानी है जिससे चारण और चम्पारण का शिक्षा क्षेत्र का अंधेरा दूर हो सके।इसके लिए मेरा हर संभव प्रयास रहेगा।बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने कहा कि सारण और चम्पारण के सभी मतदाताओं को साधुवाद एवं धन्...
रक्सौल के महदेवा में कच्छा बनियान गैंग ने हथियार के बल पर दिया भीषण डकैती को अंजाम,करीब 50लाख की संपति लूटी

रक्सौल के महदेवा में कच्छा बनियान गैंग ने हथियार के बल पर दिया भीषण डकैती को अंजाम,करीब 50लाख की संपति लूटी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*सुशासन बाबू के करीबी और वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह के चचेरे भाई अरुण सिंह के घर हुई है डकैती, रंग में पड़ा भंग *नव पद्स्थापित डीएसपी धीरेंद्र कुमार के पद भार संभालते ही हुई भीषण डकैती की घटना,पुलिस के लिए खुली चुनौती रक्सौल।(vor desk)। नेपाल सीमा से लगे पूर्वी चंपारण के रक्सौल प्रखंड के महदेवा गांव में सशस्त्र अपराधियो ने बंदूक की नोक पर भीषण डकैती की घटना को अंजाम देते हुए लाखों रुपए की संपत्ति लूट ली।घटना स्थानीय प्रमुख व्यवसाई सह कृषक अरुण सिंह के आवास पर बीती रात्रि करीब बारह बजे घटित हुई।सूत्रों के मुताबिक,घटना में करीब डेढ़ दर्जन हथियार बंद अपराधी शामिल थे।इस घटना में आभूषण,नकदी,कीमती समान समेत करीब पचास लाख की संपति लूटे जाने की सूचना है।इलाके में हुई इस भीषण डकैती की घटना में अपराधी करीब डेढ़ घंटे तक तांडव मचाते रहे।लेकिन,परिजनों और ग्रामीणों की सूचना के बाद भी मौ...
एसएसबी के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम व प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर ने झारखंड के 7 नाबालिग बच्चों को  कराया मुक्त

एसएसबी के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम व प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर ने झारखंड के 7 नाबालिग बच्चों को कराया मुक्त

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) । एसएसबी के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण तथा 47वीं एसएसबी रक्सौल द्वारा मानव तस्कर के चंगुल से झारखंड के सात नाबालिक बच्चों को मुक्त कराया गया।नाबालिक बच्चों से काउंसलिंग के दौरान पता चला की सारे बच्चे झारखंड के रहने वाले है जिन्हें मुर्गी फर्म मे काम कराने के लिए नेपाल ले जाया जा रहा था ।एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम क्षेत्रक मुख्यालय के इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इसकी आसूचना राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली तथा मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली के द्वारा मिली थी। जिसमें बताया गया था बंगाल के मानव तस्कर झारखंड से कुछ नाबालिक बच्चों को नेपाल ले जाने की कोशिश कर सकते हैं। अत: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम क्षेत्रक मुख्यालय (ए.एच.टी.यू) ने प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण को साथ लेकर मानव तस्करी, ट्रैफ़िकिं...
अब  हरेक माह के अंतिम शुक्रवार और शनिवार को लगेगा वीरगंज नाइट मार्केट:मेयर राजेश मान सिंह

अब हरेक माह के अंतिम शुक्रवार और शनिवार को लगेगा वीरगंज नाइट मार्केट:मेयर राजेश मान सिंह

नेपाल, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।वीरगंज महानगर पालिका द्वारा आयोजित त्रि दिवसीय रात्रि कालीन बाजार(वीरगंज नाइट मार्केट) का समापन शनिवार की रात्रि सफलतापूर्वक हो गया।साथ ही इसे निरंतरता देने की योजना बनाई गई है।नेपाल के नव वर्ष पर आयोजित इस नाइट मार्केट में  सीमा क्षेत्र के करीब 3लाख लोगों ने शिरकत किया।गीत संगीत के साथ विविध संस्कृति कार्यक्रम से लोगों का खूब मनोरंजन हुआ। पहली बार 3दिनों तक 24घण्टे बॉर्डर खुला रहा।मार्केट रात के दो बजे तक चलायमान रही। समापन समारोह को संबोधित करते हुए वीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह ने कहा कि नेपाल के आर्थिक नगरी वीरगंज में पहली बार आयोजित वीरगंज नाइट बाजार को मिले रिस्पॉन्स ने हमारा उत्साह और मनोबल बढ़ाया है।इसमें 4करोड़ का कारोबार हुआ है।जबकि, रक्सौल,मोतिहारी,बेतिया, मुजफ्फरपुर समेत अन्य भारतीय क्षेत्र से 50हजार लोगों ने शिरकत किया । उन्होंने घ...
रक्सौल एसडीओ रवि कांत सिन्हा ने किया पद भार ग्रहण, कहा रक्सौल का होगा सर्वांगीण विकास,विधि व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता!’

रक्सौल एसडीओ रवि कांत सिन्हा ने किया पद भार ग्रहण, कहा रक्सौल का होगा सर्वांगीण विकास,विधि व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता!’

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) रक्सौल में नव पदस्थापित एसडीओ रविकांत सिन्हा ने सोमवार को पद भार ग्रहण कर लिया।इस मौके पर उन्हें बुके दे कर स्वागत किया गया।मौके पर निवर्तमान एसडीयो सुश्री आरती मौजूद रही। योगदान करने के बाद उन्होंने कहा कि रक्सौल अनुमंडल में विधि व्यवस्था कायम रखने के साथ शांति सौहार्द बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि रक्सौल का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।सरकार के योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। बॉर्डर डेवेलपमेंट स्कीम के तहत सीमावर्ती क्षेत्र के विकास की पहल होगी। सरकारी कार्यों में भ्रष्टाचार और लापरवाही हरगिज बर्दाश्त नही की जायेगी। मौके पर अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन कुमार, सीडीपीओ रीमा कुमारी समेत अनुमंडल कार्यालय के अधिकारी- कर्मी मौजूद रहे। बता दे कि तेज तर्रार अधिकारी माने जाने वाले श्री सिन्हा इससे पहले भागलपुर में ड...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!