फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर-स्वास्थ्य अधिकारियों समेत 6 लोगों को पुलिस ने भेजा जेल, जांच के नाम पर अवैध वसूली करते दबोचे गए थे सभी
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk)।पलनवा थाना क्षेत्र के लौकरिया पंचायत के बजरंग चौक पर शुक्रवार फर्जी ड्रग इंसपेक्टर व स्वास्थ्य पदाधिकारी बनकर दवा दुकानदार से अवैध वसूली मामले में पलनवा थाना की पुलिस टीम ने आधा दर्जन लोगो को गिरफ्तार कर मोतिहारी न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इसकी जानकारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने देते हुए बताया कि इस मामले में पलनवा थाना में कांड संख्या 176/2023 दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगो में जफर आलम( पिता जफीर हुसैन) सिरिसिया कला( आदापुर), लक्ष्मी कुमार (पिता तेजनारायण) साह ग्राम बेलदारवा आदापुर, खुर्शीद आलम (पिता कबीर हुसैन) सिरिसिया काला आदापुर, जफर अली (पिता इद्रीश मियां) सिरिसिया काला आदापुर, रामकिशोर राम( पिता स्वर्गीय प्रेमचंद्र राम) सिरिसिया काला आदापुर, बाबुजान देवान (पिता हमीद देवान) सिरिसिया काला आदापुर शामिल हैं।
उन्होंने बताया ...









