Thursday, March 12

सीमांचल

रक्सौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा 83 किलो गांजा जब्त, नेपाली चालक गिरफ्तार

रक्सौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा 83 किलो गांजा जब्त, नेपाली चालक गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)।भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नेपाल से गांजा की खेप लेकर आ रही एक पिकअप वैन को पकड़ा है, जिसमें बड़ी चतुराई से बनाए गए तहखाने से करीब 82.960 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। यह पूरी कार्रवाई रविवार, 28 दिसंबर को तड़के करीब 3:10 बजे अंजाम दी गई, जब पुलिस को जानकारी मिली कि बाईपास रोड के रास्ते तस्करी की एक बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली है। ​सूचना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें पंजीकरण अधिकारी आशीष कुमार अग्रवाल और हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल थे। टीम ने बाईपास ओवरब्रिज पर घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध पिकअ...
रामगढ़वा: नकली डीजल के ‘काले खेल’ का पर्दाफाश; तेल कटिंग गिरोह के 3 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में केमिकल बरामद

रामगढ़वा: नकली डीजल के ‘काले खेल’ का पर्दाफाश; तेल कटिंग गिरोह के 3 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में केमिकल बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। बिहार के पूर्वी चंपारण में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय तेल तस्करी और मिलावट के एक बड़े सिंडिकेट को ध्वस्त किया है। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मझरिया गांव में चल रहे एक संगठित तेल कटिंग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन मुख्य तस्करों को रंगे हाथ दबोचा है। यह गिरोह न केवल नेपाली टैंकरों से तेल की चोरी करता था, बल्कि घातक केमिकल मिलाकर नकली डीजल भी तैयार कर रहा था। ​एसपी की गुप्त सूचना पर बड़ी स्ट्राइक ​पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को मझरिया गांव में चल रहे इस अवैध कारोबार की सटीक सूचना मिली थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी ने रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद के नेतृत्व में एक ज्वाइंट स्पेशल टीम का गठन किया। इस टीम में रक्सौल, आदापुर, पलनवा समेत पांच थानों की पुलिस और जिला आसूचना इकाई (DIO) के जांबाज जवानों को शामिल किया गया। ​छापेमारी में क्या-क्या मिला? ​...
सरिसवा नदी प्रदूषण: वीरगंज के युवाओं ने उद्योग वाणिज्य संघ को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी

सरिसवा नदी प्रदूषण: वीरगंज के युवाओं ने उद्योग वाणिज्य संघ को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज।(Vor desk)। वीरगंज की जीवनरेखा मानी जाने वाली सरिसवा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 'जेन-जी' (Gen Z) पीढ़ी के युवाओं ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। 'सरिसवा नदी बचाओ अभियान' के तहत युवाओं ने बुधवार को वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष हरि गौतम को ज्ञापन सौंपते हुए कड़ी चेतावनी दी है। युवाओं का कहना है कि यदि नदी को प्रदूषित कर रहे उद्योगों के खिलाफ 72 घंटों के भीतर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आगामी शनिवार से उद्योग वाणिज्य संघ के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना और विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे। ​पर्सा-बारा औद्योगिक कॉरिडोर के उद्योगों द्वारा पिछले तीन दशकों से नदी में जहरीला कचरा, रासायनिक अपशिष्ट और प्रदूषित पानी बहाया जा रहा है, जिससे नदी का अस्तित्व खतरे में है। अभियान के नेतृत्वकर्ता किसु सर्राफ के अनुसार, उद्योगों की इस मनमानी के कारण नदी के आसपास की दर्जनों...
रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में एसडीएम मनीष कुमार ने किया औचक निरीक्षण : गायब मिले डॉक्टर, दिखी गंदगी और बदहाली !

रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में एसडीएम मनीष कुमार ने किया औचक निरीक्षण : गायब मिले डॉक्टर, दिखी गंदगी और बदहाली !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार की रात करीब 8 बजे एसडीएम मनीष कुमार ने औचक निरीक्षण किया,जिसमे कुव्यवस्था सामने आई। कड़ाके की ठंड में गरीबों को कंबल बांटने निकले एसडीएम अचानक अस्पताल जा पहुंचे। वहां की अव्यवस्था और लापरवाही देख एसडीएम का पारा चढ़ गया, जिसके बाद उन्होंने लापरवाह कर्मियों को फटकार भी लगाई। ​इमरजेंसी से डॉक्टर नदारद, सफाई के नाम पर खानापूर्ति ​निरीक्षण के दौरान अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की स्थिति बेहद चिंताजनक मिली। 24 घंटे ड्यूटी के अनिवार्य नियम के बावजूद वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। एसडीएम ने जब वहां तैनात जीएनएम और गार्ड से पूछताछ की, तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। काफी देर बाद पहुंचे डॉक्टर को एसडीएम ने कड़ी फटकार लगाते हुए अनुशासन की चेतावनी दी। इसके अलावा प्रसव पूर्व वार्ड में गंदगी का अंबार लगा मिला और मरीजों के बेड पर चादरें...
रक्सौल में एसटीएफ और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की चरस के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन तस्कर गिरफ्तार

रक्सौल में एसटीएफ और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की चरस के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​मोतिहारी/रक्सौल।(Vor desk)।बिहार एसटीएफ (STF) और पूर्वी चंपारण जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रक्सौल के हरैया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है और 7.5 किलोग्राम चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की सरकारी कीमत लगभग 22 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है। ​उत्तर प्रदेश और बिहार के तस्कर धरे गए गिरफ्तार तस्करों में रक्सौल के हरैया थाना अंतर्गत नायक बरती परेवा निवासी चांद मियां उर्फ इस्लाम, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (शाहपुर थाना) निवासी एजाज खान और आयुष दास शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आयुष दास और चांद मियां पूर्व में भी एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत जेल जा चुके हैं। ​नेपाल से भारत के कई राज्यों तक ...
रक्सौल में एसपी स्वर्ण प्रभात का जनता दरबार: लापरवाही पर महिला दारोगा निलंबित, 72 मामलों की हुई सुनवाई

रक्सौल में एसपी स्वर्ण प्रभात का जनता दरबार: लापरवाही पर महिला दारोगा निलंबित, 72 मामलों की हुई सुनवाई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल, पूर्वी चंपारण।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने आज बुधवार को रक्सौल थाना परिसर में पुलिस पब्लिक जन संवाद कार्यक्रम के तहत जनता दरबार लगाकर आम जनता की समस्याओं को सुना। इसमें रक्सौल, हरैया, पलनवा ,रामगढवा और आदापुर थाना क्षेत्र से जुड़ी मामलों की फरियाद सुनी गई।इस कार्यक्रम में कुल 72 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनकी एसपी ने स्वयं अत्यंत गंभीरता के साथ सुनवाई की।फरियादियों में कई ने दबंगों से जमीन मुक्त कराने की मांग करते दिखे,तो कोई अपने बेटे से ही संपति के कारण पीड़ित नज़र आया।दरबार में पहुंचे अधिकांश मामले भूमि विवाद ,साइबर क्राइम,गिरफ्तारी न होने से संबंधित थे, जिनके निष्पादन के लिए उन्होंने संबंधित अंचल और थाना स्तर के अधिकारियों को निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए। ​सुनवाई के दौरान पुलिस की कार्यशैली पर कड़...
रक्सौल में 25 दिसंबर को ‘फन फेयर-2025’ की मचेगी धूम, शारदा कला केंद्र और राइज संस्था ने पूरी की भव्य आयोजन की तैयारी

रक्सौल में 25 दिसंबर को ‘फन फेयर-2025’ की मचेगी धूम, शारदा कला केंद्र और राइज संस्था ने पूरी की भव्य आयोजन की तैयारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल के हजारीमल हाई स्कूल परिसर में आगामी 25 दिसंबर, गुरुवार को शारदा कला केंद्र और राइज संस्था के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक 'फन फेयर-2025' का शानदार आयोजन होने जा रहा है। शहर के मुख्य पथ पर स्थित इस विद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से शुरू होने वाला यह मेला मनोरंजन, स्वाद और खरीदारी का एक अनूठा संगम होगा। इस वर्ष भी मेले को बेहद भव्य रूप देने के लिए आयोजकों ने व्यापक तैयारियां की हैं, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर आयु वर्ग के लिए कुछ न कुछ विशेष रखा गया है। ​आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी साझा करते हुए शारदा कला केंद्र की संचालिका और राइज संस्था की सचिव शिखा रंजन ने बताया कि इस फन फेयर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण होगी। इसके अलावा, आगंतुकों के लिए विभिन्न प्रकार के सुस्वादु व्यंजनों के स्...
रक्सौल के लाल डॉ. चिराग धानोठिया ने यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा में गाड़ा सफलता का झंडा, हासिल की 77वीं रैंक

रक्सौल के लाल डॉ. चिराग धानोठिया ने यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा में गाड़ा सफलता का झंडा, हासिल की 77वीं रैंक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​ रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल शहर के एक मेधावी युवा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। रक्सौल के श्रीराम जानकी मंदिर रोड निवासी नामचीन व्यवसायी स्वर्गीय गोपीराम धानोठिया के पौत्र तथा नरेश एवं रेशमा धानोठिया के पुत्र डॉ. चिराग धानोठिया ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 77वीं रैंक प्राप्त की है। चिराग की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे बिहार में खुशी की लहर दौड़ गई है। ​डॉ. चिराग की इस सफलता के पीछे उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत और शैक्षणिक उत्कृष्टता रही है। बचपन से ही मेधावी रहे चिराग ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित वेल्हम बॉयज और दिल्ली के डीपीएस बसंत कुंज से पूरी की। इसके बाद उन्होंन...
रक्सौल: एसडीएम ने की एससी-एसटी सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश

रक्सौल: एसडीएम ने की एससी-एसटी सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। स्थानीय अनुमंडल सभागार में सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में 'अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अनुश्रवण सह सतर्कता समिति' तथा 'मैनुअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम 2013' से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान एसडीएम ने उपस्थित सभी सदस्यों की समस्याओं को विस्तार से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निष्पादन हेतु कड़े निर्देश दिए। ​अनुमंडल पदाधिकारी ने कानून-व्यवस्था और न्याय प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से अनुमंडल के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि एससी-एसटी अत्याचार से जुड़े मामलों में लंबित चार्जशीट को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा करें। अत्याचार निवारण के साथ-साथ बैठक में जनहित के अन्य मुद्दों पर भी गंभीरता से चर्चा की गई, जिसमें वासभूमि, शौचालय निर्माण और आगलगी...
मोतिहारी: प्रो. स्वयंभू शलभ ‘सत्याग्रह सम्मान-2025’ से अलंकृत, ‘कलामवाद’ पुस्तक का भी हुआ विमोचन

मोतिहारी: प्रो. स्वयंभू शलभ ‘सत्याग्रह सम्मान-2025’ से अलंकृत, ‘कलामवाद’ पुस्तक का भी हुआ विमोचन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​मोतिहारी।(Vor desk)। चंपारण की साहित्यिक धरा पर रविवार को विद्वानों और साहित्यकारों का अनूठा संगम देखने को मिला। स्थानीय आर्य विद्यापीठ के सभागार में 'ख्वाब फाउंडेशन' द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में रक्सौल के सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. (डॉ.) स्वयंभू शलभ को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए 'सत्याग्रह सम्मान–2025' से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उनकी छठी पुस्तक 'संस्कृति के सोपान' के लिए प्रदान किया गया है। ​लघु फिल्म के जरिए दिखा रचना संसार ​कार्यक्रम का आकर्षण डॉ. शलभ के जीवन और उनके रचना संसार पर आधारित एक लघु फिल्म रही, जिसे देख दर्शक भावविभोर हो गए। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि एस.एन.एस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रदीप कुमार, विशिष्ट अतिथि आर्य विद्यापीठ के एमडी डॉ. रंजीत कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ​'कलाम...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!