राम मंदिर का प्राणप्रतिष्ठा को लेकर शारदा कला केन्द्र व राइज ने किया चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन
रक्सौल।(vor desk)।शहर के पंकज चौक पर स्थित शारदा कला केन्द्र व राइज के तात्वधान में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बता दे कि 22 जनवरी को आयोध्या में राम मन्दिर का प्राण प्रतिष्ठा हो रहा है जिसको लेकर चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रभु श्री राम और राम मंदिर से जुड़े चित्रांकन बनाना था। जिसमें बच्चों ने राम मन्दिर, धनुष व अन्य मंदिरों का चित्र बनाए।
बता दे कि इस चित्रांकन प्रतियोगिता में तकरीबन 30 बच्चों ने भाग लिया। जिन्हें तीन ग्रुप में बाटा गया। तीनों ग्रुप से छ: बच्चों ने अच्छा चित्र उकेरे। ग्रुप "ए" से अनमोल डालमिया प्रथम तथा अनमोल साह द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप "बी" से शिवम कुमार प्रथम तथा अवनी आग्रवाल द्वितीय स्थान वहीं ग्रुप "सी" से आदीती कुमारी प्रथम तथा यश राज द्वितीय स्थान प्राप्त की। उक्त बच्चों को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्य...








