पखनहिया में रसोई गैस सिलेण्डर लीक करने से लगी आग में दो दर्जन से ज्यादा झुलसे,घायलों की स्थिति गंभीर!
*गैस लीकेज से आगलगी की दर्दनाक घटना में घायल 10से ज्यादा की हालत गंभीर, बच्चे,महिला भी शामिल
*रिसाव से करीब एक किलो मीटर दायरे तक के लोग हुए प्रभावित,घर भी जले
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत पलनवा थाना क्षेत्र पखनहिया गांव में नए गैस सिलेंडर लीक करने से लगी आग में दो दर्जन से अधिक लोग झुलसने के साथ ही गंभीर जख्मी हो गए है।इस सिलेंडर लीक की घटना से गांव में अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।पूरे मुहल्ले के प्रत्येक पड़ोसी परिवार घायल है।स्थिति यह है कि अभी तक आंकड़ों की सही संख्या उपलब्ध नही हो सकी है।इस घटना के जख्मी लोगों को रक्सौल स्थित डंकन अस्पताल और बेतिया के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सबका अलग अलग ईलाज जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,थाना क्षेत्र के पखनहिया गांव निवासी अच्छे लाल साह के घर में गुरुवार को ही नए गैस कनेक्शन मिला और उसी से खाना ब...









