रक्सौल के मुख्य पथ स्थित पांच मंजिला बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर लगी भीषण आग,जान तो बच गई,मगर बेटी की शादी के लिए जुटाई गई लाखों की संपति हुई खाक!
रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल शहर के मुख्य पथ स्थित एक पांच मंजिला बिल्डिंग में रविवार की सुबह हुई आगलगी से अफरा तफरी मच गई।घटना अनुमंडलीय अस्पताल के सामने स्थित इस मनोज प्रसाद के पांच मंजिला बिल्डिंग के सबसे ऊपरी फ्लोर पर हुई।सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के साथ फायरबिग्रेड टीम सक्रिय हो गई।काफी मशक्कत से आगलगी पर काबू पाई जा सकी।
सूत्रों ने बताया की आग लगते ही अफरा-तफरी के बीच ग्राउंड से पांचवें फ्लोर पर रह रहे लोग किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। बिल्डिंग से उठ रही तेज लपटे और धुआं को देख कर स्थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड ऑफिस को सूचना दी,जिसके बाद मिनी फायर बिग्रेड वाहन पहुंच कर टीम के साथ सक्रिय हुई।पांचवें फ्लोर पर आग लगे होने के कारण क्रमिक तौर पर पहुंची तीन फायर बिग्रेड वाहन सहित फायर बिग्रेड कर्मियों की टीम काफी मशक्कत के बीच सूझ बुझ से आग पर काबू पाया गया।घटना ...









