Monday, July 6

सीमांचल

सीएम नीतीश कुमार ने विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया रक्सौल  स्थित औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान के लिए दो मंजिला प्री-फैब संरचना भवन का शिलान्यास!

सीएम नीतीश कुमार ने विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया रक्सौल स्थित औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान के लिए दो मंजिला प्री-फैब संरचना भवन का शिलान्यास!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।रक्सौल प्रखंड अंतर्गत हरनाही पंचायत के मसनाडीह में गुरुवार को सात निश्चय पार्ट-2 के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रक्सौल के लिए दो मंजिला प्री-फैब संरचना भवन का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस दौरान उपस्थित क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने आम जनों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्सौल में औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है।बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एन डी ए सरकार का रक्सौल के लिए यह बड़ी सौगात है।आज सीएम द्वारा शिलान्यास होना रक्सौल वाशियों के लिए हर्ष की बात है।प्री-फैब संरचना की भवन से लैब की सुविधा मिलेगी, यह पहल छात्रों के बेहतरी के लिए सराहनीय कार्य है। इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल गीता कृष्णा, कनीय अभियंता नवीन कुमार, हरनाही मुखिया म० जफीर, मण्डल अध्यक्ष ...
रक्सौल में 4 अक्टूबर को 10बजे से 4बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित,निपटा लें जरुरी काम!

रक्सौल में 4 अक्टूबर को 10बजे से 4बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित,निपटा लें जरुरी काम!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। पॉवर सब स्टेशन रक्सौल से चलने वाले कौड़ीहार फीडर कि विद्युत आपूर्ति शुक्रवार को सुबह 10 बजे से लेकर दिन के 04 बजे तक बाधित रहेगी जिससे शहर के लक्ष्मीपुर, कौड़ीहार, कॉलेज रोड़, कौड़ीहार चौक, सहित ब्लॉक रोड़ कि विद्युत आपूर्ति उक्त अवधि तक बंद रहेगी. इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन ने बताया कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर मेंटेनेन्स हेतु विद्युत आपूर्ति सेवा बाधित रहेगी। वहीं दोपहर के 04 बजे के उपरांत पुनः विद्युत सेवा सुचारू हो जायेगी। इसको लेकर सहायक विद्युत अभियंता ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपने सभी विद्युत से जुड़े जरूरी कार्य सुबह 10 बजे से पहले ही निबटा लेने की अपील की है. ...
नेपाल के बाढ़ में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन 

नेपाल के बाढ़ में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन 

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
 रक्सौल ।(vor desk)।नेपाल स्थित भारतीय राजदूतावास ने नेपाल की बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में फंसे अपने नागरिकों के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। दूतावास ने प्रेस वक्तव्य जारी करते हुए अपने नागरिकों को तत्काल दूतावास में संपर्क करने की अपील की है।  भारतीय दूतावास के तरफ से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि नेपाल में आए भीषण प्राकृतिक आपदा में कुछ भारतीय नागरिकों के फंसे होने की जानकारी मिली है। देश के सभी प्रमुख राजमार्ग के बंद होने के कारण कई भारतीय पर्यटक रास्ते में ही फंसे हुए हैं। दूतावास ने कहा है कि बीच रास्ते में फंसे कुछ भारतीय नागरिकों के संपर्क में आने और उन्हें सुरक्षित काठमांडू लाने का प्रयास किया जा रहा है।  दूतावास ने कहा है कि नेपाल के सुरक्षाकर्मियों और राहत काम में जुटे सरकारी अधिकारियों के साथ समन्वय कर प्राकृतिक आपदा में फंसे भारतीय लोगों की सुरक्...
पूर्व युवराज्ञी हिमानी राज्य लक्ष्मी देवी शाह का 49वा जन्मदिन मना

पूर्व युवराज्ञी हिमानी राज्य लक्ष्मी देवी शाह का 49वा जन्मदिन मना

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।वीरगंज में नेपाल की पूर्व युवराज्ञी हिमानी राज्य लक्ष्मी देवी शाह का 49वा जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया। देश भक्त राज्य भक्त समूह के अध्यक्ष दिपेन्द्र प्रसाद रौनियार की अध्यक्षता में वीरगंज के महाविर मन्दिर परिसर में  हिमानी की तस्वीर पर माल्यार्पण  करने के साथ ही केक काट कर जन्मदिन मनाया गया और  शुभकामना व्यक्त की गई।इस मौके पर नेपाल में राज तंत्र की स्थापना पर जोर देते हुए कहा गया कि वर्तमान लोक तांत्रिक व्यवस्था से देश में निराशा का माहौल है।राजसंस्था के स्थापना से ही देश आगे बढ़ेगा।कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष सतिश कुमार श्रीवास्तव, समाजसेवी पशुपति विक्रम शाह, महेन्द्र प्रसाद साह, बिरेन्द्र थापा, पृथ्वी झा, कमल प्रसाद घिमिरे, अणु राणा, ध्रुबसिंह ठकुरी सहित अन्य उपस्थित रहे। ...
सोना की खेप के साथ  भारतीय नागरिक को नेपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, इंडो नेपाल बॉर्डर पर धडल्ले चल रही है सोना की तस्करी!

सोना की खेप के साथ  भारतीय नागरिक को नेपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, इंडो नेपाल बॉर्डर पर धडल्ले चल रही है सोना की तस्करी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। इंडो नेपाल बोर्डर के रास्ते इन दिनों बड़े पैमाने पर सोना की तस्करी जारी है।इस सूचना पर नेपाल पुलिस ने विशेष जांच अभियान में  भारी मात्रा में सोना की खेप बरामद किया है।जिसकी कीमत लाखों रुपए में आंकी गई है।मामले में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक,सीमावर्ती रक्सौल से लगे वीरगंज स्थित बस पार्क से हेतौडा की ओर जा रहे एक इवी माईको बस को रोक कर जांच की गई जिसमे उक्त सफलता मिली।मकवानपुर पुलिस टीम ने त्रिभुवन राज मार्ग के रातों माटी चेक पोस्ट पर हुई जांच में शंका के आधार पर उक्त माइक्रो बस में भारतीय नागरिक की जांच की।जिसमे बिहार के पूर्वी चंपारण के फुलवरिया के बरेवा निवासी सुजीत सर्राफ (34) के झोला के साथ ही शरीर में छुपा कर रखे गए अवस्था में सोना की खेप बरामद हुआ। इसमें सोने की पांच पिस बिस्किट ,एक सिकड़ी बरामद हुआ।जिसका कुल वजन...
भारत विकास परिषद रक्सौल ने गांधी जयंती और सर्व पितृ विसर्जन अमावस्या पर अन्नपूर्णा रसोई सेवा के तहत छ: सौ लोगों को कराया नि:शुल्क  भोजन!

भारत विकास परिषद रक्सौल ने गांधी जयंती और सर्व पितृ विसर्जन अमावस्या पर अन्नपूर्णा रसोई सेवा के तहत छ: सौ लोगों को कराया नि:शुल्क भोजन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।आज सर्वपितृ विसर्जन अमावस्या तिथि एवं गाँधी जयंती के पुनित अवसर पर भारत विकास परिषद की रक्सौल शाखा द्वारा अन्नपूर्णा रसोई सेवा के तहत गरीब , असहाय , मजदूर , रिक्शा चालक एवं नि:शक्त 600 लोगों को भोजन कराया गया। भारत विकास परिषद रक्सौल के बैनर तले यह कार्यक्रम रक्सौल डाकघर के सामने संपन्न हुआ । गौरतलब है कि भारत विकास परिषद रक्सौल द्वारा बीते सोलह महीने से हर महीने की चार तारीख को अन्नपूर्णा रसोई सेवा के तहत हजारों लोगों के बीच नि:शुल्क भोजन वितरित किया जाता रहा है । आज कार्यक्रम के प्रारंभ में वन्देमातरम गीत के उपरांत राष्ट्रपिता महात्मागाँधी के तैल्य चित्र पर पुष्प चढ़ा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तत्पश्चात भोजन वितरण प्रारंभ हुआ । इस मौके पर उपस्थित परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं सचिव सह मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि आज सर्व पितृ विसर्जन...
एसपी स्वर्ण प्रभात ने रक्सौल अनुमंडल के सीमावर्ती थानों और पुलिस चौकी का किया निरीक्षण,शराब और नशा पर लगाम के लिए दिए जरूरी निर्देश

एसपी स्वर्ण प्रभात ने रक्सौल अनुमंडल के सीमावर्ती थानों और पुलिस चौकी का किया निरीक्षण,शराब और नशा पर लगाम के लिए दिए जरूरी निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारत नेपाल सीमा पर राष्ट्र विरोधी तत्वों पर नकेल कसने,शराब,और नशा सेवन एवं तस्करी नियंत्रण और बॉर्डर की सुरक्षा को सख्त करने के दृष्टिकोण से पूर्वी चंपारण के नव पदस्थापित एसपी स्वर्ण प्रभात ने नेपाल से लगे पूर्वी चंपारण के बॉर्डर क्षेत्र के थानों और पुलिस चौकी का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती रक्सौल ,हरैया,भेलाही,आदापुर,महुआवा, छौड़ा दानों,रामगढ़वा थाना के साथ पुलिस चौकी मटिअरवा और कटकेनवा का निरीक्षण किया।बता दे कि एसपी स्वर्ण प्रभात मोतिहारी से सीधे रक्सौल के भेलाही थाना पहुंचे,जहां, उन्होंने थाना भवन हाजत आदि का निरीक्षण किया। दशहरा पर्व को लेकर लागातार गश्त करने और सुरक्षा सख्त करने का निर्देश दिया।उसके बाद नेपाल से जूड़े भेलाही मुसहरवा बॉर्डर का निरीक्षण करने पहुंचे।बॉर्डर के आसपास के इलाका की भौगोलिक जानकारी जुटाई और बॉर्डर से होने वाले वैध अवैध कार...
रक्सौल में धूम धाम से मनाई गई 155वीं गांधी जयंती, स्कूली बच्चों ने निकाली झांकी,राजद ने किया याद !

रक्सौल में धूम धाम से मनाई गई 155वीं गांधी जयंती, स्कूली बच्चों ने निकाली झांकी,राजद ने किया याद !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)। रक्सौल समेत सीमाई इलाके में 155वा गांधी जयंती धूम धाम से विभिन्न कार्यक्रमो के बीच मनाई गई।इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सिद्धत्त से याद किया गया और उनके आदर्शो को अपनाने पर बल दिया गया। इस अवसर पर जहां वीरगंज में भारतीय महा वाणिज्य दूतावास में महा वाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीणा के नेतृत्व में गांधी जयंती मनाई गई और जीवन एवं दैनिक दिनचर्या में स्वच्छता को अपनाने के साथ ही दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने पर बल दिया गया। वहीं,शहर के लक्ष्मीपुर में राजद नेता राम बाबू यादव के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बुधवार को धूम-धाम से मनाई गई। इस दौरान रक्सौल महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने कहा कि पूरे देश में जब अंग्रेजों द्वारा आम लोगों पर अत्याचार बढ़ गया था, उसी क्रम में चंपारण...
रक्सौल में आश्रम रोड स्थित नशा के अड्डे पर छापेमारी में भारी मात्रा में चरस और नशीली दवा बरामद, राजन तिवारी समेत तीन तस्कर गिरफ्तार!

रक्सौल में आश्रम रोड स्थित नशा के अड्डे पर छापेमारी में भारी मात्रा में चरस और नशीली दवा बरामद, राजन तिवारी समेत तीन तस्कर गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। पूर्वी चंपारण एसपी स्वर्ण प्रभात रक्सौल बॉर्डर पर चल रहे नशा के कारोबार को नेस्ताबुद करने के लिए लगातार अग्रसर दिख रहे हैं। रक्सौल में लगातार नशा कारोबार और नशा के सौदागरों के खिलाफ पुलिसिया मुहिम से खलबली है।कतिपय भ्रष्ट पुलिस वाले ,जो,नशा कारोबार और सौदागरों को लगातार संरक्षण दे रहे थे,अब एक्शन मोड में दिखने लगे हैं।वहीं,इसके संरक्षणकर्ता राजनीतिज्ञ और सफेदपोश दुबक गए हैं। इस बीच ,शहर के आश्रम रोड में मंगलवार की शाम को एक नशा अड्डे पर हुई छापेमारी में चरस और प्रतिबंधित नशीली दवा की खेप के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।इस बड़ी करवाई से इस धंधे से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।अधिकाश भूमिगत हो गए हैं,या नेपाल भाग खड़े हुए हैं। इस छापेमारी में मिली सफलता के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात खुद रक्सौल थाना पहुंचे और समीक्षा की।उन्होंने साफ साफ कहा कि नशी...
रक्सौल आईसीपी बाईपास फ्लाई ओवरब्रिज पर ऑयल टैंकर ने कार को रौंदा,शिक्षक अन्नू सिंह की मौत

रक्सौल आईसीपी बाईपास फ्लाई ओवरब्रिज पर ऑयल टैंकर ने कार को रौंदा,शिक्षक अन्नू सिंह की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल आईसीपी बाईपास के बाद आईसीपी फ्लाई ओवर ब्रिज हादसों का का केंद्र बन चला है।आए दिन हो रही दुर्घटना के बीच मंगलवार की रात्रि एक शिक्षक की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई।तेज गति से आ रही ऑयल टैंकर ने कार को रौंद दिया।दुर्घटना इतना विभत्स था कि सुजुकी कार संख्या बीआर 22ए आर7668 के परखच्चे उड़ गए हैं।आस पास खून पसरे देख कर दिल दहल जा रहा था।इस दुःखद हादसे से क्षेत्र में जहा शोक की लहर है,वहीं,स्थानीय नागरिक पुलिस प्रशासन से लाइटिंग सिस्टम,मोड की बैरीकेटिग और ट्रैफिक प्रबंधन की मांग कर रहे हैं,ताकि,दुर्घटना को रोका जा सके। बता दे कि मंगलवार की देर रात्रि करीब 9 बजे रक्सौल बाईपास रोड स्थित फ्लाई ओवर ब्रिज पूल पर कार और ऑयल टैंकर के बीच हुई आमने सामने की भिड़ंत में कार चालक की मौके पर मौत हो गई।जबकि रक्सौल आईसीपी की और से आ रही ऑयल टैंकर का चालक घटना के बाद मौके ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!