Tuesday, July 7

सीमांचल

रक्सौल:ट्रैक्टर से कुचल कर रेलकर्मी की मौत,जम कर हुआ विरोध प्रदर्शन!

रक्सौल:ट्रैक्टर से कुचल कर रेलकर्मी की मौत,जम कर हुआ विरोध प्रदर्शन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल में ट्रैक्टर से कुचल कर एक रेल कर्मी की मौत हो गई।मृतक की पहचान पश्चिम चंपारण के कंगली थाना क्षेत्र के मसवास पंचायत के वसतपुर निवासी गोपाल पटेल के पुत्र सुरेश पटेल के रूप में हुई है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क अवरुद्ध कर जम कर विरोध प्रदर्शन और हंगामा किया।पुलिस के खिलाफ नारेबाजी हुई।मृतक के परिवार को मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने की मांग हुई। मिली जानकारी के मुताबिक,घटना गुरुवार की शाम घटित हुई। रक्सौल थाना क्षेत्र के सिसवा तिलावे पुल के समीप सैनिक सड़क में एसएसबी के पूर्व कैंप के पास यह घटना हुई। बिना नंबर के मिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट बाईक संख्या बीआर 05ए 09063 आ गई,जिस कारण यह हादसा हुआ। जिसमे बाईक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाईक सवार का सर पूरी तरह से कुचल गया। ट्रेक्टर चालक हादसे के बाद फ...
रक्सौल में शीघ्र बनेगा एयरपोर्ट,कैबिनेट की बैठक में पास होगी रकम:सांसद डा संजय जायसवाल

रक्सौल में शीघ्र बनेगा एयरपोर्ट,कैबिनेट की बैठक में पास होगी रकम:सांसद डा संजय जायसवाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। पश्चिम चंपारण के सांसद सह पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने रक्सौल के हरैया स्थित विधायक आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कीप्रगति यात्रा रक्सौल वासियों के लिए सुखद रही।उन्होंने साफ कर दिया की इसका विस्तार और विकास जरूरी है।जितनी भी जमीन की जरूरत होगी ,मिलेगी।अब यहां एयरपोर्ट जल्द बनेगा।इसका डीपीआर बनाने का काम चल रहा है। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 जनवरी को ही एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का परमिशन दे दिया था। जिसका 3 डी मैपिंग भी हो गई है और जमीन अधिग्रहण में 211 करोड़ रुपए वित्त विभाग से एप्रूव भी हो चुका है। कैबिनेट की बैठक में आवश्यक फंड पास भी हो जाएगा,जिसके बाद रक्सौल में एयरपोर्ट बनने का मार्ग भी खुल जायेगा। रक्सौल एयरपोर्ट बनने से न केवल रक्सौल के विकास को बल मिलेगा,बल्कि,सीमा क्षेत्र में कनेक्...
सुशासन दिवस के रूप में मनी पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई की 100वीं जयंती,सांसद डा संजय ने कहा-मोदी जी के नेतृत्व में साकार हो रहा है पूर्व पीएम अटल जी का सपना!

सुशासन दिवस के रूप में मनी पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई की 100वीं जयंती,सांसद डा संजय ने कहा-मोदी जी के नेतृत्व में साकार हो रहा है पूर्व पीएम अटल जी का सपना!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेई की 100वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। स्व बाजपेई के इस जन्म शती समारोह का आयोजन हरैया स्थित विधायक आवास पर धूम धाम से मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद संजय जायसवाल,विधायक प्रमोद सिन्हा,पूर्व एमएलसी बबलू गुप्ता,जिलाध्यक्ष अशोक पांडे आदि ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर तिलक और पुष्प अर्पण कर किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद डॉ. संजय जयसवाल ने कहा कि अटल जी ने सशक्त और समर्थ भारत का सपना देखा था, जो अब मोदी जी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। उन्होंने अपना जीवन भारत के विकास और संगठन के लिए समर्पित किया। बिहार में एक लाख करोड़ की फैक्ट्री और सड़कों का जाल उनके विजन का परिणाम है। वे देश के सबसे बड़े राजनीतिक चिंतक थे। उन्ह...
लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने असहाय महिलाओं के बीच किया गर्म कपड़ों का वितरण

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने असहाय महिलाओं के बीच किया गर्म कपड़ों का वितरण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। मानव सेवा हेतु संचालित माहेर ममता निवास में लायंस क्लब ऑफ रक्सौल, डिस्ट्रिक्ट 322ई द्वारा असहाय एवं बेसहारा महिलाओं को क्रिसमस के शुभ अवसर पर एक छोटी सी खुशी देने के लिए क्लब के अध्यक्ष लायन साइमन रेक्स,सचिव लायन बिमल सर्राफ, कोषाध्यक्ष लायन मोहम्मद निजामुद्दीन,पूर्व अध्यक्ष लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया ने केक काटा और उन्हें गर्म कपड़े दिया।माहेर ममता निवास की महिलाओं ने सभी सदस्यों की आरती की और मंगल टीका लगाया गया।'मंगल गान जोत से जोत जलाते चलो,प्रेम की गंगा बहाते चलो.'जैसे गीत.से मानवता का संदेश भी दिया।क्रिसमस केक काट कर सबको खिलाया गया। मानवता की सच्ची सेवा बेसहारों को सहारा और प्रेम देना ही है। संस्थान के केयर टेकर बीरेंद्र कुमार एवं सुप्रिया बोदरा ने सभी लायन सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम के पश्चात् ममता निवास का अपना भवन जो कनना में निर्माण हो रहा है उसको ...
शारदा कला केन्द्र एवं राइज ने किया फन फेयर 2024 का भव्य आयोजन

शारदा कला केन्द्र एवं राइज ने किया फन फेयर 2024 का भव्य आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ,विभिन्न लजीज व्यंजनों के स्टॉल एवं सेल्फी प्वाइंट रहे लोगों के आकर्षण का केन्द्र रक्सौल ।(vor desk )।शहर के मुख्य पथ स्थित हजारीमल हाई स्कूल परिसर में शारदा कला केन्द्र एवं राइज संस्था के तत्वावधान में बुधवार को 'फन फेयर 2024 'का भव्य आयोजन किया गया। फन फेयर 2024 का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि रक्सौल एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित ,नप उपसभापति पुष्पा देवी , अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्षा सोनू काबरा एवं पूर्व अध्यक्षा वीणा गोयल , पूर्व आरडीडी बृजेश ओझा ,शारदा कला केन्द्र की संचालिका व राइज एनजीओ की सचिव शिखारंजन व अजय कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर फन फेयर- 2024 का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ । तत्पश्चात शारदा कला केन्द्र तथा ग्रो जीनियस प्ले स्कूल के विधार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति से खू...
नगर परिषद जन सुविधा केंद्र के उद्घाटन के दौरान सियासी विवाद,सांसद- विधायक के खिलाफ हुई नारेबाजी से माहौल गर्म !

नगर परिषद जन सुविधा केंद्र के उद्घाटन के दौरान सियासी विवाद,सांसद- विधायक के खिलाफ हुई नारेबाजी से माहौल गर्म !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल नगर के मुख्य पथ स्थित नगर परिषद के जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन बुधवार को भारी राजनीतिक विवाद और गहमा गहमी के बीच हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में अप्रत्याशित विवाद के बाद तनाव उत्पन्न हो गया। सभापति धुरपति देवी के पुत्र सुरेश यादव के नेतृत्व में सांसद डॉ. संजय जायसवाल और विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।कार्यपालक पदाधिकारी डा मनीष कुमार भी निशाने पर रहे।स्थिति के असहज और तनाव पूर्ण होने की सूचना मिलते ही रक्सौल के थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजीव नंदन सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंच गई,जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आया। जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे गूंजे सुविधा केंद्र का उद्घाटन सांसद डा संजय जायसवाल,विधायक प्रमोद सिन्हा,सभापति धुरपती देवी, उप सभापति पुष्पा देवी आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।इसके बाद सांसद और विधायक सहित ज...
रक्सौल में दो बाइक की भिड़ंत में 5 लोग जख्मी: एक की स्थिति नाजुक,दो घायलों के नेपाली नागरिक होने की चर्चा!

रक्सौल में दो बाइक की भिड़ंत में 5 लोग जख्मी: एक की स्थिति नाजुक,दो घायलों के नेपाली नागरिक होने की चर्चा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के मुख्य पथ पर लक्ष्मीपुर एरिया में दो बाइक सवार के आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर में 5 सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये। इसमें एक की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है घटना स्थल पहुँच 112 टीम एवं एम्बुलेंस ने उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।यह घटना रक्सौल थाना क्षेत्र के वाईएस रिसोर्ट के पास सोमवार देर शाम की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायलों का इलाज आईसीयू में जारी है। घायलों में नेपाल निवासी परवेज की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें वैंटिलेटर पर रखा गया है। परवेज के साथ बाइक पर सवार रवि कुमार भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनो नेपाल के बताए जा रहे हैं, किन्तु उनका पूरा एड्रेस नही मिल सका है।दूसरे बाइक पर सवार पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा निवासी आशिक आलम व अभय कुमार के रूप में पहचान हुई है। उनकी भी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। रक्सौल प...
रक्सौल में मनाई गई गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती, सरस्वती शिशु मंदिर में जयंती के उपलक्ष्य में लगा गणित मेला

रक्सौल में मनाई गई गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती, सरस्वती शिशु मंदिर में जयंती के उपलक्ष्य में लगा गणित मेला

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) शहर के ब्लॉक रोड स्थित राजेश मस्करा सरस्वती शिशु मंदिर में देश के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य पर गणित मेला लगाया गया। इस मौके पर विधालय के कक्षा द्वितीय से कक्षा के पंचम भैया बहनों द्वारा परिसर में गणितीय स्टॉल लगाया गया। इस स्टॉल में विद्यालय के भैया बहनों ने गणित विषय पर आधारित मापन, अनुमान व गणितीय मॉडल की बेहतरीन प्रस्तुति दी तथा प्रश्न मंच में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस मौके पर अरुणोदय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में सफल भैया बहन-कक्षा पंचम से शिवम कुमार, आशुतोष कुमार, आशीष कुमार, परी कुमारी, शुभांजली कुमारी, कक्ष चतुर्थ से गौतम कुमार, कक्षा तृतीय से श्वेता कुमारी को पुरस्कृत किया गया। वेश बस्ता एवं स्वच्छता प्रतियोगिता-2 में अपने -अपने कक्षा से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ए...
रक्सौल एयरपोर्ट को ले कर ‘प्रगति यात्रा’ में सीएम नीतीश कुमार ने दी खुशखबरी,कहा-‘ रक्सौल एयरपोर्ट का विस्तार और विकास जरूरी,जितनी जमीन चाहिए मिलेगी’!

रक्सौल एयरपोर्ट को ले कर ‘प्रगति यात्रा’ में सीएम नीतीश कुमार ने दी खुशखबरी,कहा-‘ रक्सौल एयरपोर्ट का विस्तार और विकास जरूरी,जितनी जमीन चाहिए मिलेगी’!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk)। महात्मा गांधी की कर्म भूमि चंपारण की धरती से प्रगति यात्रा शुरू हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा का आज दूसरा दिन था। अपनी इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्वी चंपारण जिले के लिए विभिन्न योजनाओं की सौगात दी।इसमें उन्होंने रक्सौल से जुड़ा दो अहम प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।उन्होंने घोषणा की कि रक्सौल अनुमंडल में बंगरी नदी पर बाढ़ से बचाव के लिए तटबंध का निर्माण कराया जायेगा। इसके निर्माण से रक्सौल प्रखंड के संबंधित गाँव लाभान्वित होंगे।वहीं,दूसरी महत्वपूर्ण घोषणा रक्सौल एयरपोर्ट को ले कर की।उन्होंने कहा कि वर्तमान में केन्द्र सरकार द्वारा रक्सौल एयरपोर्ट के विकास का काम किया जा रहा है। इसका और विस्तार होना चाहिए। इसके लिए जितनी भी जमीन की आवश्यकता होगी,राज्य सरकार उसे उपलब्ध कराएगी। यह एक महत्वपूर्ण घोषणा है।उन्होंने घोषणा में सं...
शारदा कला केन्द्र एवं राइज द्वारा फन फेयर का भव्य आयोजन 25 दिसम्बर को,सांस्कृतिक कार्यक्रम , रंग -बिरंगे स्टॉल व स्वास्थ्य शिविर होंगे विशेष आकर्षण!

शारदा कला केन्द्र एवं राइज द्वारा फन फेयर का भव्य आयोजन 25 दिसम्बर को,सांस्कृतिक कार्यक्रम , रंग -बिरंगे स्टॉल व स्वास्थ्य शिविर होंगे विशेष आकर्षण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।शहर के मुख्य पथ स्थित हजारीमल हाई स्कूल परिसर में 25 दिसम्बर बुधवार को हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी शारदा कला केन्द्र एवं राइज संस्था के संयुक्त तत्वावधान में फन फेयर का भव्य आयोजन किया जा रहा है । इस आयोजन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देती हुई शारदा कला केन्द्र की संचालिका एवं राइज संस्था की सचिव शिखा रंजन ने बताया कि कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ सुस्वादु खान-पान एवं मनोरंजन के लिए रंग-बिरंगे स्टॉल लगाये जायेंगे । कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर व चिकित्सीय परामर्श के लिए भी स्टॉल लगाया जाएगा जिसका लाभ फनफेयर मेला में आने वाले सभी लोग ले सकते हैं । युवाओं के मनोरंजन के लिए रंग-बिरंगे स्टॉल के साथ सेल्फी प्वाइंट भी विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा । शिखारंजन ने इस बात को भी रेखांकित किया कि ऐसे कार्यक्रम का मुख्य उद्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!