हादसे में घायल आशीष और अमित की पटना इलाज के दौरान मौत,नाजुक डब्ल्यू का हुआ ऑपरेशन
रक्सौल।(Vor desk)।मोतिहारी से रक्सौल लौटते समय हुए एनएच 527डी अंतर्गत रक्सौल सुगौली सड़क खंड के गमहरिया चौक के पास को हुए सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान दो युवक की मौत हो गई । इस घटना में स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में 7 लोग घायल हुए थे।
रविवार को आशीष की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गई। इससे पहले रक्सौल नगर परिषद के वार्ड नंबर 19 निवासी अमित कुमार की मौत भी पटना में इलाज के दौरान बीते दिनों हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक,घायलों को पहले रक्सौल के एसआरपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण अमित और आशीष को पटना रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।इसमें रौशन यादव का पुत्र अमित मूल रूप से पश्चिम चंपारण जिले के कंगली थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव का रहने वाला था,जबकि मनोज राय का पुत्र आशीष भी कंगाली थाना क्षेत्र के कठिया मठिया का ...









