महान अर्थशास्त्री पूर्व पीएम डा.मनमोहन सिंह के छवि धूमिल करने में लगी है भाजपा:अखिलेश
रक्सौल।(vor desk )।शुक्रवार को रक्सौल युवा कांग्रेस के बैनर तले बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह गोपालगंज प्रभारी प्रो.अखिलेश दयाल के नेतृत्व में 'द एक्सीडेन्टल प्राइम मिनीस्टर' मूवी के खिलाफ शहर के पंकज हाँल परिसर में भाजपा सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई।और फिल्म के पोस्टर जलाये गये । इस दौरान प्रदेश महासचिव अखिलेश ने कहा कि द एक्सीडेन्टल प्राइम मिनीस्टर मूविज में विश्व के महान अर्थशास्त्री देश के सशक्त पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह को भाजपा सरकार ने अपनी नकामी और विफलता को छुपाने के लिए आम जनता के अन्दर से रियल छवि को हटाकर रील छवि के माध्यम से ऊचे कद एवं पद के व्यक्ति को छोटी आँक रही है।इस मूवी मे यूपीए के 10 सालो की उपलब्धियों की चर्चा नही की गई है जैसे भारतीय अर्थव्यस्था को सुदृढ करना,सूचना का अधिकार,भोजन का अधिकार,शिक्षा का अधिकार,आवास का अधिकार,रोजगार का अधिकार,किसा...








