Monday, March 9

रक्सौल आसपास

रक्सौल समेत सीमाई क्षेत्र में जम कर हुई बारिश, धान की फसल में लौटी जान!

रक्सौल समेत सीमाई क्षेत्र में जम कर हुई बारिश, धान की फसल में लौटी जान!

रक्सौल आसपास
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,सीमाई इलाकों में 48 घण्टे तक होगी बारिश रक्सौल।( vor desk )।मौसम का मिजाज अचानक बदलने से रक्सौल अनुमंडल समेत सीमाई क्षेत्र में झमाझम बारिश होने से धान फसल में जान लौट आयी है। महीनों से छिटपुट बारिश को छोड़कर अच्छी बारिश होने के इंतजार में किसान टकटकी लगाए थे। दोपहर बाद करीब आधे घंटे तक भारी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान धान फसल के लिए इस बारिश को सोना मान रहे हैं। बारिश के अभाव में नहीं निकल रही थी धान की बाली : धान की फसल लहलहा रही थी। बारिश के लिए फसल आसमान की ओर नजर गड़ाए हुए थी। बारिश के अभाव में धान के गाभ्भा से बाली नहीं निकल रही थी। खेत में जहां नमी थी,वहां छिटपुट रुप से बाली निकलते किसान देख रहे थे। लेकिन बारिश होने से अब एक साथ पूरे खेत में बाली का निकलना शुरू हो जाएगा। कहते हैं किसान क्षेत्र के किसान जगत नारायण पटेल,अरव...
प्रधानमंत्री नरेंद्र के 69वें जन्म दिवस पर नेपाली पीएम केपी ओली ने  तीन भाषाओं में दी शुभकामनाएं!

प्रधानमंत्री नरेंद्र के 69वें जन्म दिवस पर नेपाली पीएम केपी ओली ने तीन भाषाओं में दी शुभकामनाएं!

रक्सौल आसपास
काठमांडू।( vor desk )।नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 69वें जन्‍मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।उन्होंने ट्वीट कर तीन अलग-अलग भाषाओं में बधाई दी है। उनका बधाई संदेश हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती भाषा में है। ओली ने अंग्रेजी में ट्वीट किया है कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्‍मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य एवं खुशहाली की कामना करता हूं। हम आगे चलकर नेपाल-भारत संबंधों को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।' बता दे कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्‍मदिन पर देश से ही नहीं, बल्कि विदेश से भी बधाई संदेश मिल रहे हैं।यह पीएम मोदी के क्रेज को बताता है। इस कड़ी में विदेश में रह रहे भारतीय मूल के नागरिकों के साथ कई देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्षों एवं उनके समकक्षों की बधाई संदेश मिल रहे हैं। उनके शुभचिंतको...
एसएसबी द्वारा ‘इंटर बटालियन एथलेटिक्स व क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता आयोजित!

एसएसबी द्वारा ‘इंटर बटालियन एथलेटिक्स व क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता आयोजित!

रक्सौल आसपास
एसएसबी कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने किया सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत,आगे मिलेगा मौका रक्सौल।(vor desk)।एसएसबी जवानों को राष्ट्रीय -अन्तराष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिताओं को शिरकत करने का मौका मिलेगा।इसके लिए रक्सौल में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें एक ओर जहां विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।वहीं,खेल में सर्व श्रेष्ठ व सफल प्रतियोगियों को इंटर सेक्टर प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किया गया।इन जवानों को आगे भी मौका मिलेगा,ताकि,वे अपनी पहचान देश दुनिया मे बना सकें। यह खेल प्रतियोगिता मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47 वीं बटालियन पंटोका के प्रांगण में आयोजित हुई। एसएसबी द्वारा आयोजित इस 'इंटर बटालियन एथलेटिक्स एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिताओं' में केवल एसएसबी जवानों ने हिस्सा लिया।जो विभिन्न बटालिन से थे। जिसमें मुख्यतः 47 वीं बटालियन के सा...
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल का हुआ अभिनन्दन, कुष्ठ रोगियों की बस्ती में बंटी वस्त्र ,फल, और कॉपी कलम!

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल का हुआ अभिनन्दन, कुष्ठ रोगियों की बस्ती में बंटी वस्त्र ,फल, और कॉपी कलम!

रक्सौल आसपास
रामगढ़वा।( vor desk )।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रामगढ़वा के कुष्ठ रोगियों के बीच बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद डॉ0 संजय जायसवाल ने साड़ी व फल तथा बच्चों के बीच कॉपी, किताब और कलम का वितरण किया। इससे पहले रामगढ़वा पहुचे बिहार के नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल का जम कर स्वागत व अभिनन्दन हुआ। रामगढ़वा के कुष्ठ कॉलोनी में खुद से डॉ जायसवाल ने फल व अन्य वस्तुएँ वितरित की।उन्होंने इस दौरान पीएम मोदी के जन्म दिवस पर कुष्ठ आश्रम में इस कार्यक्रम को गांधी जी के कुष्ठ रोगियों की सेवा से जोड़ते हुए सन्देश दिया कि दिन दुःखियों की सेवा में सबो को आगे आना चाहिए। समारोह की अध्यक्षता रक्सौल भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जयसवाल ने कुष्ठ रोगियों को आश्वस्त किया कि वे कुष्ठ रो...
स्वच्छता ही सेवा’ के नारे के साथ रेलवे द्वारा सफाई अभियान व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

स्वच्छता ही सेवा’ के नारे के साथ रेलवे द्वारा सफाई अभियान व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

रक्सौल आसपास
रेल अधिकारियों व कर्मियों को आरपीएफ इंस्पेक्टर राजकुमार द्वारा दिलाया गया स्वच्छता का शपथ रक्सौल।(vor desk)।'स्वच्छता ही सेवा' के नारे के साथ पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सोमवार को स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुवात की गई। इस कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकाली गई व रेल अधिकारियों व कर्मियों को स्वच्छता हेतु शपथ दिलाई गई। साथ ही सफाई अभियान चलाया गया।वहीं, रेलवे पार्क में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर राज कुमार ने यह शपथ दिलाया कि वे भी मेरी तरह वर्ष में 100 घंटे साफ-सफाई के लिए समय देंगे व अपने परिक्षेत्र को स्वच्छ बनायेंगे। इस दौरान भारत विकास परिषद के सदस्यों द्वारा रेल अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण कर हरियाली व पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया।संदेश दिया गया कि सभी लोग कम से कम एक पेड़ लगाएं। मौके पर स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह,डीसीआई वरुण कुमार ...
बीडीओ कुमार प्रशांत ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन!

बीडीओ कुमार प्रशांत ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 से 19 सितम्बर तक चलने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का उदघाट्न बीडीओ कुमार प्रशान्त ने नवजात शिशु को दो बूंद पोलियो खुराक पिलाकर किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्सौल बॉर्डर पर पोलियो संक्रमण का खतरा टला नही है।एक भी चूक बिहार को पोलियो ग्रस्त बना सकती है।क्योंकि नाइजेरिया और पाकिस्तान में पोलियो बीमारी से ग्रस्त है।नेपाल से आने जाने वाले बच्चे इस संक्रमण का वाहक बन सकते हैं।इसलिए,नेपाल समेत तीसरे देशों से आने एंव जाने वाले 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर प्रतिरक्षित करें ताकि हमारे राज्य एवं देश के बच्चे स्वस्थ्य जिंदगी जियें । मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शरत चंद्र शर्मा, डॉ. एस. के. सिंह, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. अमित जायसवाल, डॉ. मुराद आलम, डॉ. आफताब आलम, यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार,ड...
2 किवंटल 27 किलो काली मिर्च के साथ एसएसबी ने दो महिला तस्कर को पकड़ा!

2 किवंटल 27 किलो काली मिर्च के साथ एसएसबी ने दो महिला तस्कर को पकड़ा!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।बॉर्डर पर बड़े पैमाने पर विदेशी काली मिर्च की तस्करी जारी है।नेपाल में आयातित काली मिर्च तस्करी के धंधे में कई तस्कर सिंडिकेट लगे हुए हैं।इस सूचना पर एसएसबी ने अभियान चला कर शहर के लक्ष्मीपुर से 2 किवंटल 27 किलो विदेशी मरीच के साथ पूर्वी चंपारण की दो महिला को गिरफ्तार किया है।पकड़ी गई दोनों महिला कैरियर का काम करती हैं।दोनों की पहचान पार्वती देवी (पति बचू महतो) वाट गंज गंज,पिपरा कोठी व गीता देवी (पति:बिगन महतो) कोटवा पूर्वी चंपारण निवासी के रूप में की गई है।उन्होंने एसएसबी के समक्ष खुलाशा किया है कि रक्सौल में करीब आधा दर्जन गद्दी(केंद्र ) चल रहे हैं।जहां काली मिर्च नेपाल से ला कर पहुचाते हैं।जिसमे उन्हें कमीशन मिलता है।उन्होंने कहा कि हुजूर..हमनी गरीब बानी, गद्दी वाला लोगन के त कोई कुछ न बोले न पूछे ला।लाइन बाँधल बा।हमनी के दु चार रुपया के चलते पकड़ ले हल जायेल...
25 सितम्बर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल का नागरिक अभिनंदन!

25 सितम्बर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल का नागरिक अभिनंदन!

रक्सौल आसपास
जम्मू कश्मीर में धारा 370 व 35 ए हटाये जाने विषयक गोष्ठी में डॉ0 संजय करेंगे शिरकत रक्सौल।( vor desk )।जम्मू कश्मीर में धारा 370 एवं 35 ए हटाये जाने के विषय पर 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म तिथि के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन रक्सौल में किया जाएगा। साथ ही इस क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा के नवनिर्वाचित बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जयसवाल का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। उक्त जानकारी सांसद प्रतिनिधि, 370 धारा संपर्क अभियान के जिला प्रमुख, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने दी। और प्रो0 सिन्हा ने बताया कि जम्मू कश्मीर में 370 धारा लागू होने के कारण वह क्षेत्र पूरा देश से कटा हुआ था और उस क्षेत्र का विकास भी बाधित था। 370 धारा के हटाए जाने के बाद पूरे देश में उसके प्रति जिज्ञासा हुई है,जश्न मनाया जा रहा है पर आज भी पूरा देश नहीं जानता है कि 370 धारा के क...
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा सप्ताह के तहत कुष्ठ आश्रम में बंटे फल व पंखा

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा सप्ताह के तहत कुष्ठ आश्रम में बंटे फल व पंखा

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा समस्त देश में संकल्पित "सेवा सप्ताह" कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को भाजपा के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई द्वारा सुंदरपुर स्थित कुष्ठ आश्रम में 150 मरीजों के बीच गर्मी से निवारण हेतु हाथ वाले पंखे एवं फल का वितरण किया गया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल एवं स्थानीय विधायक अजय सिंह के विशेष अपील एवं पहल पर यहाँ शुरू हुआ यह कार्यक्रम एक हफ्ता तक चलेगा। जिसमें कई सेवा कार्य किए जाने हैं।इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का मिलना देश के लिए वरदान है। उनके नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है।आज देश सामरिक रूप से अत्यंत मजबूत है और सभी नागरिक चंहुओर आत्मविश्वास से राष्ट्रवाद को आत्मसात कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में...
रेलवे द्वारा 16 से 30 सितम्बर तक चलाया जाएगा स्वच्छता पखवाड़ा,तैयारी को ले कर आयोजित हुई बैठक!

रेलवे द्वारा 16 से 30 सितम्बर तक चलाया जाएगा स्वच्छता पखवाड़ा,तैयारी को ले कर आयोजित हुई बैठक!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।स्वच्छता ही सेवा' के नारे के साथ भारतीय रेलवे के द्वारा विशेष अभियान की शुरुवात की गई है। यह स्वच्छता अभियान देश व्यापी है।इसी को लेकर रक्सौल में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे 15 दिनो तक अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।इसको सफल बनाने व आवश्यक तैयारी को लेकर रविवार को स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में एरीया मैनेजर मुकुंद बिहारी की अध्यक्षता में विभिन्न सुपरवाइजरो की बैठक संपन्न हुयी। बैठक में मुख्य रूप से आज से शुरू होने वाले कार्यक्रमो की रूपरेखा तैयार की गयी।साथ ही इस पूरे पखवाड़े में पूरे तन्मयता के साथ कार्य करते हुये अभियान को सफल बनाने को लेकर रणनीती तैयार की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए एरीया मैनेजर श्री बिहारी ने बताया कि 16 सितंबर से शुरू होकर स्वच्छता पखवाड़ा 30 सितंबर तक चलेगा। जिसमें शुरू में 16 सितंबर को सभी रेल कर्मियों औ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!