रक्सौल में क्रासिंग संख्या 33 एवं 34 पर आरओबी निर्माण के लिए पथ निर्माण विभाग ने प्राथमिकता निर्धारण हेतु प्रतिवेदन मांगा!
-आरओबी नही बनने से रक्सौल में जाम की समस्या गम्भीर,रक्सौल का व्यापार हो रहा प्रभावित,आम लोग परेशान
-आरओबी का पूर्व रेल मंत्री लालू यादव ने वर्ष 2004 में किया था शिलान्यास,एनडीए सरकार में भी मामला लंबित
-पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ0 संजय जायसवाल संसद में उठा चुके हैं मामला, नही मिल स्का है बिहार सरकार से एनओसी
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल-बीरगंज सड़क पर प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज का निर्माण कोई दो दशक बाद भी नही हो सका है।इससे व्यापारी,पर्यटक, स्कूली बच्चे और आम जन सभी परेशान हैं।इस बाबत लगातार पहल हुई, लेकिन,सुस्तचाल से मुक्ति नही मिल सकी है।
इसी बीच ,रक्सौल स्थित लेवल क्रासिंग संख्या 33 एवं 34 पर आरओबी निर्माण के संबंध में पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (बजट एवं योजना) हनुमान प्रसाद चौधरी ने कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, मोतिहारी को पत्र देते हुए बताया है...









