Tuesday, March 10

रक्सौल आसपास

‘माई हार्ट ,योर हार्ट’ के नारे के साथ विश्व ह्रदय दिवस पर भारत विकास परिषद द्वारा जन जागरूकता अभियान!

‘माई हार्ट ,योर हार्ट’ के नारे के साथ विश्व ह्रदय दिवस पर भारत विकास परिषद द्वारा जन जागरूकता अभियान!

रक्सौल आसपास
परिषद द्वारा 2 अक्टूबर को रक्सौल में आयोजित होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सह जागरूकता अभियान रक्सौल।(vor desk )।''तनाव छोड़े,बिंदास जियें. धूम्रपान त्यागें…फलों का जूस अपनाएं.. ह्रदय रोग को दूर भगाएं !' के नारे के साथ रक्सौल में रविवार को विश्व ह्रदय दिवस मनाया गया। भारत विकास परिषद की रक्सौल शाखा द्वारा इस अवसर पर हृदय रोगों के प्रति सचेत करने, जनसाधारण में बढ़ते हृदय रोगों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक परिचर्चा आयोजित की गई।साथ ही शहर के मुख्य पथ पर एक जन जागरूकता अभियान चलाते हुए' माई हार्ट,योर हार्ट' के नारे के साथ लोगों को ह्रदय रोग से बचाव व स्वस्थ्य रहने के गुर बताये गए। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पूरे विश्व के लिए हृदय रोग एक गंभीर समस्या है। यह मौत और विकलांगता का सबसे बड़ा कारण है ।दुनिया भर में हर स...
501 कलशों की स्थापना के साथ सेवक संजयनाथ काली मंदिर में नवरात्र महापर्व का शुभारंभ!

501 कलशों की स्थापना के साथ सेवक संजयनाथ काली मंदिर में नवरात्र महापर्व का शुभारंभ!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल समेत सीमावर्ती क्षेत्र में शारदीय नवरात्र पर भक्तिमय माहौल के बीच पूजा अर्चना शुरू हुई।इस मौके पर मठ-मंदिरों में प्रात:काल घट स्थापना के साथ मां नव दुर्गा के प्रथम रूप शैल पुत्री की पूजा अर्चना हुई। प्रात:काल से ही विभिन्न मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा और माहौल मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा। इस बीच रक्सौल स्थित सेवक संजयनाथ तांत्रिक काली मन्दिर में आज रविवार को आश्विन नवरात्र का महापर्व 501 कलशों की स्थापना के साथ विधिवत आरंभ हुआ। आज सुबह से ही अपने अपने कलश की स्थापना के लिए दूर दूर से आये भक्तों का मंदिर में तांता लगा रहा। भक्तों के कलश मन्दिर के विभिन्न तलों पर स्थापित किये गए हैं। आज कलश स्थापना के साथ मां काली की पूजा अर्चना एवं भस्म आरती भी संपन्न हुई। इस मौके पर वामाचार्य सेवक संजयनाथ जी महाराज ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा ...
बीजेपी के मंत्री नन्द किशोर यादव व सांसद डॉ0 संजय ने किया था ‘धोखा शिलान्यास’:रवि मस्कारा

बीजेपी के मंत्री नन्द किशोर यादव व सांसद डॉ0 संजय ने किया था ‘धोखा शिलान्यास’:रवि मस्कारा

रक्सौल आसपास
राजद का आदापुर-भेलाही रोड में सदस्यता अभियान,एनडीए सरकार रही निशाने पर! रक्सौल।( vor desk )।राजद चला गाँव की ओर कार्यक्रम में के तहत रविवार को टीम राजद ने आदापुर भेलाही कैनाल रोड से लगे इलाकों का दौरा किया एवं सदस्य बनाया। रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के राजद नेता रवि मस्कारा ने भ्रमण के क्रम में सिरिसिया माल, नकरदेई, खेखरिया, नायकटोला, आदि इलाकों का दौरा किया एवं राजद की सदस्यता लोगों को दिलाई।बात दे कि आदापुर से रक्सौल एवं भेलाही कैनाल मार्ग की स्थिति बेहद दयनीय है। राजद नेता रवि मस्कारा ने बताया कि 6 बार के बीजेपी के सांसद एवं 5 बार के बीजेपी के विधायक हो चुके हैं,लेकिन इन जुमलेबाज़ों की सरकार ने आदापुर प्रखंड के लोगों का जीवन नारकीय किया हुआ है।सभी जनता इन एक अदद सड़क के लिए परेशान है। रक्सौल से प्रखंड आदापुर को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क का 'धोखा शिलान्यास' सांसद साहब के इलेक्श...
नेपाल के मेडिकल प्रवेश परीक्षा में भारतीय छात्र ज्ञान प्रकाश को मिला प्रथम स्थान!

नेपाल के मेडिकल प्रवेश परीक्षा में भारतीय छात्र ज्ञान प्रकाश को मिला प्रथम स्थान!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।कहते हैं कि मन मे हो सच्ची लगन और कड़ी मेहनत के साथ दृढ़ निश्चय तो मंजिल कदम चूमती है।इस उक्ति को चरितार्थ करते हुए रक्सौल के लाल ने नेपाल के धरान मेडिकल कॉलेज के प्रवेश परीक्षा मे भारत की तरफ से प्रथम स्थान हासिल कर सफलता का परचम लहराया है। रक्सौल के तुमड़िया टोला निवासी शिक्षक स्व. अच्युतानन्द झा के सुपुत्र ज्ञान प्रकाश झा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता की ईच्छा और आत्मविश्वास को देते हैं।रक्सौल के आदर्श शिशु शिक्षालय और न्यू पशुपति विद्यालय से प्रारम्भिक अध्ययन पूरा कर केसीटीसी कॉलेज से स्नातक की शिक्षा हासिल करने वाले ज्ञान प्रकाश ने मेडिकल की तैयारी पटना और फिर कोटा रजोनेन्स से पूरी कर कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल किया। उन्होने बताया की प्रारम्भ से मेडिकल क्षेत्र मे रुची और सेवा भाव ने भी उन्हे सफलता दिलाने मे अहम भूमिका निभाई। ...
एनीमिया मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रखण्ड संसाधन केंद्र में बैठक !

एनीमिया मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रखण्ड संसाधन केंद्र में बैठक !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।एनीमिया मुक्त भारत बनाने के अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को रक्सौल प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र में एक बैठक का आयोजन हुआ।जिसकी अध्यक्षता रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शरत चंद्र शर्मा ने की। उक्त बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि हमें हर हाल में रक्सौल को एनीमिया मुक्त बनाना है, जिससे एनीमिया मुक्त भारत बनने में मदद मिल सके। उन्होंने बताया कि एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत आईएफए अर्थात आयरन फोलिक एसिड की पिंक व नीली गोली सभी सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक बुधवार को 06 साल से 19 साल तक के उम्रवाले बच्चों को खिलाई जाएगी।इससे किशोर किशोरियों में एकाग्रता, कार्यक्षमता व उत्पादकता में बढ़ोतरी, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ोतरी और बुद्धि एवं शारीरिक विकास सही होगा। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि आईएफए की...
‘रघुपति राघव राजा राम’..जैसे भजनों के जरिये याद किये गए महात्मा गांधी!

‘रघुपति राघव राजा राम’..जैसे भजनों के जरिये याद किये गए महात्मा गांधी!

रक्सौल आसपास
-रक्सौल प्रशासन द्वारा गांधी जयंती पर 'बापू वंदना' कार्यक्रम आयोजित रक्सौल ( vor desk)।" रघुपति राघव राजा राम, पतितपावन सीता राम ….अल्लाह ईश्वर तेरे नाम ..सबको सन्मति दे भगवान…!"जैसे बापू के प्रिय भजनों पर लोक कलाकार जगजीत सिंह एवं बृज मोहन सिंह की युगल बंदी ने वाद्य यंत्रों के साथ ऐसा समां बांधा की उपस्थित जन श्रद्धावनत हो गए।बापू की यादें ताजा हो गईं। इनडोर स्टेडियम का पूरा प्रशाल शांत चित्त हो मंत्र मुग्ध भाव से भजनों को सुनता रहा।कलाकारों ने इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को संगीतमय श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती पर आयोजित थी।इस अवसर पर रक्सौल प्रशासन ने शनिवार को 'बापू वंदना कार्यक्रम' का आयोजन किया । इस दौरान जगजीत सिंह एवं बृज मोहन सिंह की युगल बंदी ने कई देश भक्ति गीतों को गाकर प्रशासन के अधिकारियों व कर्मिय...
बारिश व कीचड़ के बीच भी  राजद का चलो गाँव की ओर अभियान जारी,230 लोगों ने ली सदस्यता!

बारिश व कीचड़ के बीच भी राजद का चलो गाँव की ओर अभियान जारी,230 लोगों ने ली सदस्यता!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk)।राजद सदस्यों द्वारा शनिवार को भी भारी बारिश के बीच आदापुर प्रखंड के अंधरा,पकहि,लतियाही,कलवारी मंझरिया,आदि गाँव में सदस्यता अभियान चलाया गया।कार्यक्रम के लिए राजद नेता रवि मस्कारा की टीम सुबह 6 बजे टूटे फूटे कीचड़युक्त सड़क से पंचायत की ओर निकले जहाँ दिन के 2 बजे तक सदस्यता अभियान चलाया गया।इस अभियान में रवि मस्कारा के साथ वकील खान, राजरेंद्र पासवान, हरेराम मंडल, हरिंदर मंडल, मुमताज़ खान, जुनैद आलम, मदन साह, डॉ सरोज यादव, डॉ एज़ाज़ अहमद, सीताराम पासवान, शिव नारायण यादव, मुखिया समसेर आलम, मुखिया भिखारी, आदि सदस्यों ने मदद किया। कार्यक्रम के दौरान 230 लोगों को राजद की सदस्यता दिलाई गई एवं राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव में समर्पण का संदेश दिया गया।श्री मस्कारा ने बताया कि हर गाँव में राजद के समर्थक भरे हैं हमारी टीम उनको जगाने का काम कर रही है।आने वाले समय में संविधा...
एसएसबी द्वारा रक्सौल के भरतमहि में मेडिकल कैम्प आयोजित,करीब डेढ़ सौ लोगो का हुआ निःशुल्क इलाज!

एसएसबी द्वारा रक्सौल के भरतमहि में मेडिकल कैम्प आयोजित,करीब डेढ़ सौ लोगो का हुआ निःशुल्क इलाज!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )। भारत नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की 47वीं वाहिनी पनटोका द्वारा रक्सौल के भरतमही गांव स्थित सरकारी स्कूल में मेडिकल सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में 47 वी वाहिनी के कमांडेंट प्रियव्रत शर्मा के नेतृत्व में डॉक्टर हिमांशु डब्बास, सहायक कमांडेंट के द्वारा निःशुल्क जांच व उपचार किया गया। जिसमे सीमावर्ती गांव के पुरुष-67, महिला-46 व बच्चे-38 का नि:शुल्क इलाज कर दवाइयां वितरित की गई । कार्यक्रम के तहत महिलाओ की सुविधा हेतु महिला कांस्टेबल भी उपस्थित थी और सभी का इलाज टोकन देकर क्रमबद्ध तरीके से किया गया । मौके पर एस.एस. बी. के मेडिकल टीम और अन्य जवान भी मौजूद थे । ...
नवरात्र महोत्सव की तैयारी पूरी,ऐसे होगी हर दिन अलग अलग नौ देवियों की पूजा!

नवरात्र महोत्सव की तैयारी पूरी,ऐसे होगी हर दिन अलग अलग नौ देवियों की पूजा!

रक्सौल आसपास
29 सितम्बर से शुरू होगा नवरात्र,हाथी पर होगा माता का आगमन व मुर्गे पर होगा गमन रक्सौल।( vor desk )।आदि शक्ति जगदंबा का पूजनोत्सव कल से शुरू होगा. जिसकी तैयारी अब अंतिम चरण में है. शारदीय नवरात्र में माता का आगमन गज रूढा(हाथी) वाहन से हो रहा है. जबकि गमन चरणायुद्य(मुर्गा) वाहन से होगा. पण्डित अजय उपाध्याय ने बताया कि शारदीय नवरात्र अश्विन शुक्ल पक्ष के प्रतिपदा तिथि रविवार 29 अक्टूबर से प्रारंभ होगा. वहीं गमन 8 अक्टूबर मंगलवार को है. माता का गजरूढा आगमन फल वृष्टिप्रद है. वहीं माता का गमन चरणायुद्य पर गमन कई क्षेत्रों में शुभ का संकेत नहीं है. वहीं,आचार्य राजकुमार पांडे ने बताया कि गजरूढा आगमन से कहीं कहीं भारी वर्षा, अत्यधिक बारिश होने से अन्न हानि भी संभव है. वहीं चरणायुद्य गमन के कारण आपसी विवादों में वृद्धि, सांप्रदायिक उपद्रव, बाजार का कारोबार मंद, लोगों में मानसिक उग्रता में ...
पूर्वी चंपारण में बारिश के लिहाज से आज’ रेड अलर्ट’ वाला दिन,स्कूल बंद…रहें सावधान!

पूर्वी चंपारण में बारिश के लिहाज से आज’ रेड अलर्ट’ वाला दिन,स्कूल बंद…रहें सावधान!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।पूर्वी चंपारण जिला समेत उत्तर बिहार के आठ जिलों में अगले 72 घंटे में मूसलाधार बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार समुद्री तट के साइक्लोनिक सर्कुलेशन कारण ऐसा हो रहा है। पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान इन जिलों में गरज-चमक के साथ 21 सेमी बारिश हो सकती है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।उधर, नेपाल में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है।वहां भी मौसम विभाग के निर्देश पर प्रशासन अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश के आशंका को देखते हुए 28 सितम्बर को रेड वार्निंग एवं 29 को ऑरेंज वार्निंग घोषित कर दिया है। रेड वार्निंग खतरे की सूचक है।जबकि, ऑरेंज वार्निंग में सावधान रहने का निर्देश दिया गया है। बांध के कटाव स्थल के समीप रह रहे पंचायत के लोगों को अधिक सतर्क रहने को कहा गया है। बताया गया है कि रक्सौल समेत सीमाई क्षेत्र 28 सितम्बर को रुक...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!