Tuesday, March 10

रक्सौल आसपास

रक्सौल युवा कांग्रेस ने मनाया बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की 132 वीं जयंती!

रक्सौल युवा कांग्रेस ने मनाया बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की 132 वीं जयंती!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। सोमवार को शहर के काॅलेज रोड स्थित संत जोसेफ विद्यालय में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एंव बिहार केसरी डॉ0 श्री कृष्ण सिंह की 132 वीं जयंती बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह गोपालगंज प्रभारी प्रो.अखिलेश दयाल के नेतृत्व में उनके तैल्यचित्र पर माल्यार्पण करके मनायी गयी ।प्रदेश महासचिव ने कहा कि श्रीबाबू का जन्म बिहार के मुंगेर जिला में 21 अक्तूबर 1887 को हुआ।सर्वप्रथम उन्होंने बिहार में कृषि, शिक्षा,सिंचाई, स्वास्थ्य,कला एवं समाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया ।प्रदेश महासचिव ने कहा कि आजाद भारत का पहला खाद कारखाना सिन्धरी व बरौनी रसायनिक खाद कारखाना की स्थापना की ।स्वतंत्र भारत का बिहार ही एकमात्र राज्य था जहां सबसे पहले श्रीबाबू के शासनकाल में जमींदारी प्रथा का उन्मूलन हुआ ।प्रदेश महासचिव ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में इनका योगदान सराहनीय रह...
अरविन्द स्टोर ने मनाया अपने एक्सक्लुसिव शो रूम की तीसरी वर्षगांठ!

अरविन्द स्टोर ने मनाया अपने एक्सक्लुसिव शो रूम की तीसरी वर्षगांठ!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।शहर के मुख्य पथ स्थित रुप बहार परिसर में शर्टिंग,शूटिंग,ड्रेस मैटेरियल के लिए शहर के जाने पहचाने एक्सक्लुसिव शो रूम 'अरविन्द स्टोर' की तीसरी वर्षगांँठ समारोहपूर्वक मनाई गई ।इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के रक्सौल इकाई की अध्यक्षा वीणा गोयल , सचिव सोनू काबरा , लक्ष्मी धारीवाल , समाज सेविका लक्ष्मी देवी , शारदा कला केन्द्र की शिखा रंजन ,सुभाष वंसल, निखिल वंसल, मेघराज अग्रवाल , एवं सीताराम गोयल ने संयुक्त रूप से केक काटकर तीसरे वर्षगांठ पर उत्सव मनाया। इस मौके पर स्टोर के प्रोपराइटर सीताराम गोयल ने बताया कि बीते तीन वर्षों में अरविन्द स्टोर ग्राहकों की कसौटी पर खरा उतरा है । चूँकि अरविन्द स्टोर के शो रूम में सुटिंग , सर्टिंग के अलावा रेडीमेड शर्ट , टी शर्ट , ब्लेजर , टोटल मेन्सवेयर एक ही छत के नीचे उपलब्ध होने से ग्राहकों का आकर्षण का केन्द्र बना हु...
सबसे बड़े ओपन यूनिवर्सिटी इग्नू का रक्सौल में सेंटर होना विद्यार्थियों के लिए वरदान:एसडीओ

सबसे बड़े ओपन यूनिवर्सिटी इग्नू का रक्सौल में सेंटर होना विद्यार्थियों के लिए वरदान:एसडीओ

रक्सौल आसपास
केसीटीसी कॉलेज में इग्नू के जुलाई 2019 के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा सत्र आयोजित! रक्सौल।( vor desk )।गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगार उन्मुख शिक्षा ही इग्नू की विशेषता है।जिसका लाभ उठाया जाना चाहिए । उक्त बातें रविवार को केसीटीसी कॉलेज में इग्नू के जुलाई 2019 सत्र में नामांकित शिक्षार्थियों के प्रेरणा सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने कही।उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा ओपन विश्वविद्यालय है ।रक्सौल अनुमंडल में इग्नू का शिक्षा केंद्र होना इस क्षेत्र के लिए वरदान है। जिसका लाभ शैक्षिक एवं आर्थिक दृष्टि से कमजोर विद्यार्थियों को मिल रहा है ।आम लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की। सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में कार्य करने वाले लोगों की पढ़ाई के लिए एकमात्र विकल्प इग्नू ही है। कॉलेज परिसर में आयोजित इस भव्य समारोह का उद्घाटन एसडीओ अमित कुमार, प...
सत्याग्रहियों से बदसलूकी व तिरंगा के अपमान के विरोध में मशाल जुलूस व सभा आयोजित!

सत्याग्रहियों से बदसलूकी व तिरंगा के अपमान के विरोध में मशाल जुलूस व सभा आयोजित!

रक्सौल आसपास
चम्पारण सत्याग्रह पद यात्रा के दौरान छौड़ादानों में सांसद समर्थकों ने किया था बदसलूकी रक्सौल।( vor desk )।सांसद समर्थकों द्वारा छौड़ादानों में सत्याग्रहियों से चम्पारण सत्याग्रह पद यात्रा के दौरान बदसलूकी व तिरंगा का अपमान करने के विरोध में शनिवार को रक्सौल में मशाल जुलूस व हल्ला बोल सभा का आयोजन किया गया। शहर के कोइरिटोला अम्बेडकर चौक पर डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर नमन के बाद शुरू हुई यह मशाल यात्रा मुख्यपथ होते श्रीमान श्रीमती चौक पर पहुच कर हल्ला बोल सभा मे बदल गया।इस जुलूस व सभा का नेतृत्व रणजीत सिंह,प्रभुनारायण प्रसाद,रमेश सिंह,राजन चौरसिया आदि कर रहे थे।इस दौरान सांसद डॉ0 संजय जायसवाल के विरोध में नारेबाजी की गई और सम्बोधन में जम कर निशाना साधते हुए तिरंगा के अपमान व सत्याग्रहियों के साथ बदसलूकी की घटना की निंदा की गई।साथ ही इसकी जांच कर दोषी एनडीए नेताओं -कार्यकर्ताओं पर क...
अम्बेडकर ज्ञान मंच का प्रथम स्थापना दिवस मना,समतामूलक समाज बनाने का संकल्प!

अम्बेडकर ज्ञान मंच का प्रथम स्थापना दिवस मना,समतामूलक समाज बनाने का संकल्प!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।शहर के बॉर्डर किंग होटल में शनिवार को अम्बेडकर ज्ञान मंच,रक्सौल का प्रथम स्थापना दिवस काफी धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया गया।इस समारोह को संबोधित करते हुए मंच के संस्थापक मुनेश राम ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य है समता, स्वतंत्रता,न्याय-बन्धुता पर आधारित नशामुक्त व स्वच्छ समाज की स्थापना,जिस उद्देश्य की पूर्ति हमारा राष्ट्रीय ग्रंथ भारतीय संविधान में निहित है।उन्होंने कहा कि समाज के अभिवंचित वर्गों विशेषकर बहुजन समाज के शैक्षणिक,सामाजिक,सांस्कृतिक व राजनैतिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सामाजिक एकजुटता की जरूरत है।इसके लिए सरकारी व नीजी क्षेत्रो के साथ न्यायपालिका में भी संख्यानुपाती भागीदारी हम लेकर रहेंगे।मंच के सदस्य नगर पार्षद प्रेमचन्द्र कुशवाहा ने कहा कि हमें धार्मिक ग्रंथों की बजाय भारतीय संविधान को ही राष्ट्रीय ग्रंथ ...
राजद चला गावँ की ओर कार्यक्रम के तहत राजद नेता रवि मस्कारा किया जनसम्पर्क!

राजद चला गावँ की ओर कार्यक्रम के तहत राजद नेता रवि मस्कारा किया जनसम्पर्क!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। राजद की टीम ने 'राजद चला गाँव की ओर' कार्यक्रम के तहत आदापुर प्रखंड के घोड़ासहन, रामपुर, एवं श्यामपुर बाजार का भ्रमण किया।राजद टीम का नेतृत्व रक्सौल विधानसभा नेता रवि मस्कारा ने किया।श्री मस्कारा ने शुक्रवार की सुबह श्यामपुर चौक स्थित नवलखा काली मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की एवं अपने नेता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जल्द रिहाई की कामना की।मंदिर के पुजारी बाबा गजेंद्रनाथ के अनुसार यह देवी स्थान श्मसान में बसा है एवं सिद्धापीठ है।यहाँ सभी की मनोकामना पूर्ण होती है।राजद टीम ने आज घोड़ासहन एवं रामपुर का दौरा भी किया जहाँ ग्रामीणों से मिलकर राजद के सिद्धांत के बारे में बताया गया। चौक चौक पर चाय पर चर्चा करते हुवे राजद नेता रवि मस्कारा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य राजद को मजबूत कर हर घर पहुँचाना है।टीम में पूर्व सरपंच तजमुल हक़ अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष मुबारक अंसार...
युवा सहयोग दल ने कॉलेज रोड निर्माण के लिए आरडब्ल्यूडी को सौंपा ज्ञापन!

युवा सहयोग दल ने कॉलेज रोड निर्माण के लिए आरडब्ल्यूडी को सौंपा ज्ञापन!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। युवा सहयोग दल ने कॉलेज रोड निर्माण की मांग की है।इसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल ने आरडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता कार्यालय को ज्ञापन सौंपा है। दल के महामंत्री संतोष कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र का एकमात्र अंगिभूत के.सी.टी.सी. कॉलेज है। जिसमें 5000 से 6000 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।कौड़िहार चौक से कॉलेज जाने का रास्ता अत्यंत खराब एवं दयनीय स्थिति में है। इस कॉलेज में रामगढ़वा, छौड़ा दानो,सिकटा से लेकर आदापुर तक के बच्चे पढ़ने आते हैं।जर्जर और गढ्ढेनुमा यह सड़क बरसात के दिनों में तालाब में तब्दील हो जाता है ।जिससे कॉलेज में आने जाने या आम नागरिकों को आने-जाने में बहुत ही परेशानी होती है।उस सड़क के वजह से आए दिन छोटे-छोटे मासूम स्कूली छात्र-छात्राएं दुर्घटना के शिकार होते हैं।इस सड़क के कारण सबसे बुरी स्थिति महिलाएं बच्चे एवं छात्राओं की है।साथ ही दल के मीडिया प्रभार...
ओम कुमार साह बने जन अधिकार पार्टी के जिला उपाध्यक्ष,कमिटी द्वारा किया गया सम्मानित!

ओम कुमार साह बने जन अधिकार पार्टी के जिला उपाध्यक्ष,कमिटी द्वारा किया गया सम्मानित!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।जन अधिकार पार्टी की नगर कमिटी की एक बैठक दिनेश प्रसाद के अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में विधानसभा क्षेत्र के नेता कृष्णा प्रसाद( नेता जी )द्वारा दीपावली व छठ पर्व पर शुभकामना संदेश देने के लिए जनसम्पर्क करने का निर्णय लिया गया।वहीं, इस बैठक में ओम कुमार साह को जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी गई और उन्हें समानित किया गया ।वहीं, जिला सलाहकार प्रदीप भारती, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुस्तजाब आलम, युवा के प्रखंड अध्यक्ष केतन साह, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनिला तिवारी, जिला महासचिव राम पुकार यादव, जिला सचिव विनय कुमार, प्रखंड अध्यक्ष रवि सिंह, अदापुर प्रखंड अध्यक्ष मोहन साह, बेवासाए प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष पप्पू गुप्ता, अप्लसंख्यक के नगर अध्यक्ष राजू आलम, अत्यंत पिछड़ा के नगर अध्यक्ष जनार्धन साह, अल्पसंख्यक के नगर उपाध्यक्ष मो...
बारा जिला में तस्करी के 19 किलो चांदी व भारतीय बाइक समेत एक युवक गिरफ्तार !

बारा जिला में तस्करी के 19 किलो चांदी व भारतीय बाइक समेत एक युवक गिरफ्तार !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।इन दिनों सीमा पर दीपावली पर्व को ले कर चांदी की तस्करी जोरो पर है।इसी क्रम में नेपाल के बारा जिला के सिम्रौनगढ सीमा चौकी के सशस्त्र पुलिस बल ने बड़े पैमाने पर अवैध चाँदी तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि शुक्रवार को अहले सुबह गुप्त सूचना पर चलाये गए इस अभियान में कुल 19 किलो 1 सौ ग्राम चाँदी सहित बारा जिला के बारागढी गाउँपालिका वार्ड 6 निवासी 32 वर्षीय मुख्ती साह को गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारत से बीआर 06 एम 1060 नम्बर के भारतीय मोटरसाइकल पर आलू की बारी में छुपा कर लाये जा रहे चाँदी के साथ उक्त युवक को रोका गया।तो उसने भागने की कोशिश की। सशस्त्र पुलिस बल के एसपी प्रकाश थापा ने बताया कि बरामद चाँदी का बाजार मुल्य 14 लाख रुपैयाँ नेपाली मुद्रा में है।बताया गया कि चांदी व बाइक समेत युवक को आवश्यक कार्रवाई...
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 16 अक्टूबर को रक्सौल में आयोजित शिविर फिलहाल स्थगित!

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 16 अक्टूबर को रक्सौल में आयोजित शिविर फिलहाल स्थगित!

रक्सौल आसपास
-रक्सौल पीएचसी में बने 1461 मेडिकल सर्टिफिकेट,डीएल के लिए शिविर लगाने की मांग रक्सौल।(vor desk )। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 16 अक्टूबर को रक्सौल मे आयोजित मेगा शिविर को स्थगित कर दिया गया है।उक्त शिविर योजना के आवेदकों को वाहन लाइसेंस देने के लिए लगनी थी।उसे जिला परिवहन विभाग के निर्देश पर अपरिहार्य कारण वश अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है । जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने दी । इधर,इस शिविर को ले कर पिछले तीन दिनों से अफरा तफरी रही।रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन दिनों में भारी भीड़ से स्वास्थ्य सेवा पर प्रतिकूल असर पड़ा।मरीज परेशान हुए। इस बाबत पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदधिकारी डॉ शरत चन्द्र शर्मा ने बताया कि तीन दिनों में 1600 मेडिकल सर्टिफिकेट शांतिपूर्ण तरीके से प्रदान किया गया । बताया गया कि चालक अनुज्ञप्ति प्रमाण पत्र हेतु 14 अ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!