Sunday, June 7

नेपाल

गढ़ी माई मन्दिर व मेला का सांस्कृतिक व धार्मिक दृष्टि से पर्यटकीय स्थल के रूप में होगा विकास:राष्ट्रपति भंडारी

गढ़ी माई मन्दिर व मेला का सांस्कृतिक व धार्मिक दृष्टि से पर्यटकीय स्थल के रूप में होगा विकास:राष्ट्रपति भंडारी

नेपाल, सीमांचल
पांच वर्ष पर लगने वाले गढ़ी माइ मेला के भव्य शोभा यात्रा व मन्दिर दर्शन कार्यक्रम का उद्घाटन सम्पन्न ! बीरगंज।(vor desk )।विश्व प्रसिद्ध गढ़ी माइ मेला का नेपाल के अर्थतंत्र में अमूल्य योगदान है।गढ़ी माई मेला के संरक्षण व संवर्धन के लिए नेपाल सरकार प्रतिबद्ध है।इसे धार्मिक ,सांस्कृतिक दृष्टिकोण से पर्यटकीय स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।उक्त बातें नेपाल की राष्ट्रपति विधा देवी भंडारी ने टेलीफोन से नेपाल के बारा जिला के विश्व प्रसिद्ध गढ़ी माई मेला शोभा यात्रा समारोह सह मन्दिर दर्शन समारोह का उद्घाटन के मौके पर अपने सम्बोधन में कही।इस समारोह का उद्घाटन नवरात्र के प्रथम दिन मन्दिर में कलश स्थापना के अवसर पर हुआ।जिसमे मौसम खराब रहने से राष्ट्रपति का आगमन रद्द हो गया।इसके बाद इस पंचवर्षीय मेला समारोह के शोभा यात्रा समारोह का उद्घाटनमा गढीमाई नगरपालिका के प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत श...
बीरगंज में हिंदी गानों पर चढ़ा डांडिया का बुखार,गरबे पर झूमते रहे सीमा क्षेत्र के युवक-युवतियां!

बीरगंज में हिंदी गानों पर चढ़ा डांडिया का बुखार,गरबे पर झूमते रहे सीमा क्षेत्र के युवक-युवतियां!

नेपाल
लायन्स क्लब ऑफ बीरगंज गोल्डन स्पैरो द्वारा आयोजित हुआ डांडिया डीजे धमाका- 2019 बीरगंज।(vor desk )।" चांद जमी पे आया है..आज गरबे की रात में" और "ढोली तारो ढोल बाजो !"जैसे गानों पर डांडिया का रंग खूब जमा।मौका था नेपाल के बीरगंज महानगर में लायन्स क्लब ऑफ बीरगंज गोल्डन स्पैरो द्वारा आयोजित डांडिया डीजे धमाका -2019 का!कार्यक्रम का उद्घाटन पीएमसीसी रमेश अग्रवाल ,क्लब की अध्यक्ष शिखा रंजन व पूर्व अध्यक्ष आरती विकास चौधरी आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर रक्सौल के शारदा कला केंद्र द्वारा गीत नृत्य व डांडिया नृत्य से खूब शमा बांधा।इसमे कोरियोग्राफर प्रिंस सोनी के नेतृत्व में बच्चों ने मन मोह लिया।तो,नेपाल के बीरगंज के बी टाउन डांस क्रिव ग्रुप के आकाश वर्णवाल टीम व पोखरा से आये बी2डी के रवि पटेल,विकी पटेल,बिक्रम तमांग,सुजिना लामा,साजन खड़का,सुमन परियार ने नृत्य के जरिये खूब धमाल ...
नेपाल में मधेशियों ने मनाया काला दिवस,विरोध प्रदर्शन के साथ संविधान की प्रति फूंकी!

नेपाल में मधेशियों ने मनाया काला दिवस,विरोध प्रदर्शन के साथ संविधान की प्रति फूंकी!

नेपाल
मधेशी नेता प्रो0 भाग्यनाथ गुप्ता ने कहा-बुलेट से बना संविधान अमान्य,मधेशी नस्लीय भेद भाव के शिकार बीरगंज।( vor desk )। नेपाल मे जहां नया संविधान लागू हाने की चौथी वर्षगाठ मनाई जा रही थी, वहीं दूसरी तरफ मधेसी समुदाय ने इस महोत्सव से खुद को परे रखा। इस समुदाय ने संविधान दिवस को काला दिन घोषित करते हुए इसके विरोध में रैली की।संविधान फूंका। वर्ष 2015 के 20 सितम्बर को संविधान लागू किया गया था।मधेशी मानते हैं कि संविधान बंदूक की नोक पर जारी किया गया।इसके पन्ने मधेशियों के खून से सने हैं।समानता व अधिकार की शांतिपूर्ण आंदोलन में दमन के नाम पर चालीस से ज्यादा मधेशियों ने शहादत दी है।बावजूद नस्लीय भेद भाव आज भी जारी है।नेपाल के वर्तमान कम्युनिष्ट शासन से भी मधेश में असंतोष है।आरोप है ओली सरकार ने भी मधेशियों के वाजिब मांगो को दरकिनार किया है।सरकार का रुख मधेश विरोधी रहा है। यही क...
भारत के ऊर्जा राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार  ) राजकुमार सिंह ने की नेपाल पीएम ओली से मुलाकात,ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग पर हुई चर्चा!

भारत के ऊर्जा राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) राजकुमार सिंह ने की नेपाल पीएम ओली से मुलाकात,ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग पर हुई चर्चा!

नेपाल
चार दिवसीय नेपाल दौरे पर पहुचे मंत्री सिंह ने किया अरुण 3 प्रोजेक्ट का निरीक्षण ,नेपाल के ऊर्जा मंत्री वर्षमान पुनः के साथ हुई बैठक काठमांडू।( vor desk )। भारत सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजकुमार सिंह चार दिनों के नेपाल भ्रमण पर पहुचे हैं। उनके नेपाल पहुचने पर काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के इंडिया हाउस में भारतीय राजदूत मन्जीव सिंह पूरी ने भव्य स्वागत किया। श्री सिंह ने गुरुवार को नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली से शिष्ट भेंट किया।इस दौरान ऊर्जा क्षेत्र में आपसी सहयोग व विभिन्न परियोजना की प्रगति पर चर्चा परिचर्चा हुई। नेपाल दौरे पर पहुचे भारत सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री ने इस दौरान संखुवासभा जाकर अरूण 3 हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट का स्थलगत निरीक्षण किया। संखुवासभा पहुंचने पर वहां के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया था। ADVERTISEMENT CONTACT VOICE OF...
दक्षिण एशिया के पहले सीमा पार पेट्रोलियम पाइप लाइन उद्घाटन पर पीएम मोदी ने कहा-मेरो मित्र ओली जी!…ढेरै-ढेरै धन्यवाद!!

दक्षिण एशिया के पहले सीमा पार पेट्रोलियम पाइप लाइन उद्घाटन पर पीएम मोदी ने कहा-मेरो मित्र ओली जी!…ढेरै-ढेरै धन्यवाद!!

नेपाल
मोतिहारी-अमलेखगंज पेट्रोलियम पाइप लाइन से नेपाल को डीजल की सप्लाई शुरू! अमलेखगंज(नेपाल )।।( vor desk )।प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संयुक्त रूप से मोतिहारी से अमलेखगंज तक की पेट्रोलियम पाइपलाइन का उद्घाटन किया। बिहार के मोतिहारी से नेपाल के अमलेखगंज के बीच 69 किलोमीटर लंबी सीमापार जाने वाली यह दक्षिण एशिया क्षेत्र की पहली पेट्रोलियम पाइपलाइन परियोजना है। अब तक भारत से नेपाल के लिये टैंकर के जरिये पेट्रोलियम उत्पादों को भेजा जाता रहा है। पाइपलाइन के जरिये हर साल 20 लाख टन पेट्रोलियम उत्पादों को उचित दाम पर नेपाल भेजा जायेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के साथ मोतीहारी-अमलेखगंज पाइप लाइन का उद्घाटन होने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि हम अपने सहयोग के सभी क्षेत्रों में प्रगति क...
पीएम नरेंद्र मोदी और केपी ओली 10 सितम्बर को करेंगे पेट्रोलियम पाइपलाइन का उद्घाटन!

पीएम नरेंद्र मोदी और केपी ओली 10 सितम्बर को करेंगे पेट्रोलियम पाइपलाइन का उद्घाटन!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़
काठमांडू/रक्सौल।( vor desk)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व नेपाल के प्रधान मंत्री केपी ओली 10 सितम्बर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भारत-नेपाल सीमा पार पेट्रोलियम पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने दी है। इसकी पुष्टि करते हुए नेपाल के उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि 10 सितम्बर को औपचारिक उद्घाटन का कार्यक्रम निर्धारित है।दोनों देशों के कार्यकारी प्रमुखों द्वारा एक स्विच दबाकर किया जाएगा जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नेपाल के प्रधानमंत्री के कार्यालय सिंह दरबार से जुड़ा होगा और एक भारत के प्रधानमंत्री के कार्यालय से जुड़ा होगा।इस उद्घाटन के बाद अमलेखगंज स्थित नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन डिपो और मोतिहारी स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के डिपो इस पाइपलाइन से विधिवत जुड़ जाएंगे।और इस प्रोजेक्ट...
बीरगंज में छात्रा पर एसिड अटैक,15 वर्षीया किशोरी गम्भीर जख्मी,काठमांडू रेफर !

बीरगंज में छात्रा पर एसिड अटैक,15 वर्षीया किशोरी गम्भीर जख्मी,काठमांडू रेफर !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़
बीरगंज।(vor desk )।नेपाल के बीरगंज में एक छात्रा पर एसिड अटैक की घटना से सनसनी मच गई।घटना तब घटी ,जब,पीड़िता शुक्रवार की अहले सुबह स्कूल जा रही थी।इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक,बीरगंज के छपकैया निवासी रसूल अली की 15 वर्षीया पुत्री मुस्कान खातून पर एसिड अटैक किया गया।वह अपने घर से अपने एक सहपाठी के साथ स्कूल जाने के लिए वीरता क्षेत्र अंतर्गत गणेशमान चौक के समीप पहुची,तो,घात लगाए युवकों ने उस पर एसिड फेंक दिया।इस हमले के बाद बुरी तरह जख्मी मुस्कान तड़पने लगी। सूत्रों का दावा है कि पड़ोसी मुस्लिम लड़कों ने ही उक्त अमानवीय हरकत की है।प्रथम दृष्टया मामला एक तरफा प्रेम का बताया जा रहा है। घटना शुक्रबार की सुबह सवा छह बजे घटित हुई है । एसिड लगने से खातुन गम्भीर घायल है ।जिसे स्थानीय नारायणी अस्पताल में प्रथमिक उपचार के बाद काठमांडू रेफर कर दिया गया है। ...
बीरगंज में श्रीलंकाई राजदूत ने दिया नेपाली उधमियों को श्री लंका में निवेश का न्योता!

बीरगंज में श्रीलंकाई राजदूत ने दिया नेपाली उधमियों को श्री लंका में निवेश का न्योता!

नेपाल
बीरगंज।(vor desk )।नेपाल के लिए श्रीलंका की राजदुत स्वर्णा परेरा बीरगंज के दौरे पर पहुँची।उन्होंने इस दौरान धार्मिक व पर्यटकीय स्थलों का दौरा किया।साथ ही बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अधिकारियों से मुलाकात व बैठक की।जिसमे उन्होंने नेपाली उधमियों से श्री लंका में निवेश करने की अपील की। इस दौरान राजदूत परेरा ने पर्सा के भीष्वा मठ स्थित बुद्ध प्रतिमा का दर्शन व अवलोकन किया। साथ ही घडीअर्वा पोखरी में हाेने वाले सूर्य गंगा आरती में भी शामिल हुईं । बीरगंज उधोग वाणिज्य संघ में आयोजित बैठक में विचार विमर्श कार्यक्रम में भी सहभागी रहीं और इस क्षेत्र में श्रीलंका सरकार द्वारा किए जाने वाले सहयोग में आगे बढ्ने की प्रतिद्धता भी जताई । बता दे कि सद्भावनादुत एवं वीरगन्ज उधोग वाणिज्य संघ के पुर्व अध्यक्ष अशोक बैद्य के निमन्त्रण पर राजदूत बीरगंज पहुची थीं।उनके साथ प्रथम सचिव दिनशा समरासिंघ...
नेपाल के बैंक से करोड़ो निकालने वाले पांच चीनी नागरिक गिरफ्तार,विभिन्न बैंकों की एटीएम सेवा ठप्प

नेपाल के बैंक से करोड़ो निकालने वाले पांच चीनी नागरिक गिरफ्तार,विभिन्न बैंकों की एटीएम सेवा ठप्प

नेपाल
काठमांडू।( vor desk )।नकली वीजा कार्ड प्रयोग व बैंकों के सर्वर को हैक कर नेपाली बैंकों से करोड़ो रुपैयां लूटने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार पांचों चीनी नागरिक हैं।इन्हें शनिवार को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । बताया गया है कि शनिबार को दरबार मार्ग स्थित नबील बैंक से नकली वीजा कार्ड का प्रयोग कर पैसा निकालते वक्त एक चिनी नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था । उसी के सहयोग से गिरोह में शामिल अन्य 4 चीनी नागरिकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार होनेवाले चीनी नागरिक की पहचान 35 वर्षीय चेन विन विन, 32 वर्षीय झु लियाङ आङ, 30 वर्षीय क्यु याङयिङ, 40 वर्षीय लु जियालिङ, 29 वर्षीय लिन जिनमिङ के रूप में की गई है। सूत्रों ने बताया कि बैंकिङ प्रणाली को हैक कर 5 करोड़ रुपये चोरी की चर्चा तेज हुई। लेकिन राष्ट्र बैंक ने स्पष्ट किया है कि ...
विदेश मंत्री एस.जय शंकर लौटे स्वदेश, भारत ने दी नेपाल को 566 करोड़ रुपये की मदद !

विदेश मंत्री एस.जय शंकर लौटे स्वदेश, भारत ने दी नेपाल को 566 करोड़ रुपये की मदद !

नेपाल, सीमांचल
काठमांडू।(vor desk )।भारत और नेपाल के बीच संयुक्त सत्र की बैठक में पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दोनों देशों के बीच अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।जिसे दोनों देशों के द्वारा 'सार्थक' बताया गया। विदेश मंत्री एस.जयशंकर और उनके नेपाली समकक्ष प्रदीप ग्यावली ने द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा की और उनके बीच सहयोग के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान की। इस बैठक के तहत भारत ने नेपाल को कुल 566 करोड़ रुपये की मदद दी है। भारत ने विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए नेपाल को 233 करोड़ रुपये दिये। इस मदद में 2015 में आए भूकंप में नष्ट हुए घरों का पुनर्निर्माण शामिल है। इसके अलावा नुवाकोट और गोरखा जिले में आवास पुनर्निर्माण के लिए नई दिल्ली ने काठमांडू को 153 करोड़ रुपये का चेक भी सौंपा। जबकि नेपाल के तराई क्षेत्र की सड़क संरचना को मजबूत करने के लिए 80.71 करोड़ का चेक भी...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!