नेपाल में मधेशियों ने मनाया काला दिवस,विरोध प्रदर्शन के साथ संविधान की प्रति फूंकी!
मधेशी नेता प्रो0 भाग्यनाथ गुप्ता ने कहा-बुलेट से बना संविधान अमान्य,मधेशी नस्लीय भेद भाव के शिकार
बीरगंज।( vor desk )। नेपाल मे जहां नया संविधान लागू हाने की चौथी वर्षगाठ मनाई जा रही थी, वहीं दूसरी तरफ मधेसी समुदाय ने इस महोत्सव से खुद को परे रखा। इस समुदाय ने संविधान दिवस को काला दिन घोषित करते हुए इसके विरोध में रैली की।संविधान फूंका।
वर्ष 2015 के 20 सितम्बर को संविधान लागू किया गया था।मधेशी मानते हैं कि संविधान बंदूक की नोक पर जारी किया गया।इसके पन्ने मधेशियों के खून से सने हैं।समानता व अधिकार की शांतिपूर्ण आंदोलन में दमन के नाम पर चालीस से ज्यादा मधेशियों ने शहादत दी है।बावजूद नस्लीय भेद भाव आज भी जारी है।नेपाल के वर्तमान कम्युनिष्ट शासन से भी मधेश में असंतोष है।आरोप है ओली सरकार ने भी मधेशियों के वाजिब मांगो को दरकिनार किया है।सरकार का रुख मधेश विरोधी रहा है।
यही क...









