कोरोना संक्रमण रोकने को ले कर भारत की तर्ज पर नेपाल में भी 24 मार्च से “लॉक डाउन”!
रक्सौल।(vor desk )।कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए भारत के तर्ज पर नेपाल सरकार ने भी 'लॉक डाउन' लागू कर दिया है।उप प्रधानमंत्री सह रक्षा मंत्री ईश्वर चन्द्र पोखरेल के नेतृत्व में सोमवार को हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया।बिहार सीमावर्ती बीरगंज समेत पर्सा , बारा रौतहट जिला के साथ ही देश के सभी जिलों में लॉक डाउन की घोषणा की गई है।
बताया गया है कि 24 मार्च के सुबह 6 बजे से यह प्रभावी हो जाएगा।जो 31 मार्च तक लागु रहेगा।
निर्देश दिया गया है कि लॉक डाउन में किसी को भी घर से नही निकलना है।एयरपोर्ट बस स्टैंड भी बन्द रहेंगे।
वहीं, खाद्यान्न ,दूध ,दवा आदि जैसे आवश्यक व आपातकालीन सेवा को छोड़ कर सभी दुकानें व कार्यालय पूर्णतः बन्द रहेंगे।
बताया गया है कि सुरक्षा निकाय को छोड़ कर देश के घरेलू व अन्तराष्ट्रीय हवाई उड़ान तथा सार्वजनिक व निजी वाहन व बस सेवा को रद्द कर दिया ...









