Saturday, March 7

नेपाल

वंदेमातरम योजना:नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों का विरोध -प्रदर्शन जारी, 26 मई से वतन वापसी के संकेत!

वंदेमातरम योजना:नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों का विरोध -प्रदर्शन जारी, 26 मई से वतन वापसी के संकेत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत सरकार के वंदेमातरम योजना के तहत भारतीय नागरिकों के स्वदेश आने की प्रतीक्षा शुक्रवार को भी खत्म नही हुई।करीब दो सौ की संख्या में भारतीय नागरिकों का यह समूह इस इंतजार में रहा कि भारत सरकार का आदेश आये,तो, हमे 'इंट्री' मिले।लेकिन,यह इंट्री बुधवार से ही बन्द है।लिहाजा बॉर्डर पर फंसे लोग रक्सौल आईसीपी के आगे नेपाली क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन में रहे और जम कर नारेबाजी की। https://youtu.be/Sw8oDV_O1-A रक्सौल आईसीपी में प्रवेश न मिलने से आक्रोश इस बीच,अच्छी खबर यह रही कि भारत सरकार ने रक्सौल आईसीपी के रास्ते इस योजना के तहत भारतीय नागरिकों के लिए प्रवेश द्वार खोलने की अनुमति दे दी है।बीरगंज के भारतीय महावाणिज्य दुतावास के अधिकारियों के मुताबिक,26 मई को भारतीय नागरिकों के दूसरे जत्थे को स्वदेश भेजने की तैयारी है। बताया गया कि इसके लिए ...
सूरत और भोपाल से पहुंचे करीब 75 नेपाली नागरिक,सीमा पार करते वक़्त एसएसबी ने लिया नियंत्रण में!

सूरत और भोपाल से पहुंचे करीब 75 नेपाली नागरिक,सीमा पार करते वक़्त एसएसबी ने लिया नियंत्रण में!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। नेपाल के विभिन्न जिलों के करीब 75 लोग गुरुवार की देर रात्रि रक्सौल बॉर्डर पर पहुंच गए ।और फिर शुक्रवार की अहले सुबह रक्सौल- बीरगंज मैत्री पुल से बॉर्डर पार करने लगे।ये सभी सूरत और भोपाल में कार्यरत थे।बॉर्डर पर तैनात एसएसबी ने इन्हें नियंत्रण में ले लिया।उसके बाद मेडिकल टीम द्वारा स्क्रीनिंग की गई ।फिर समझा बुझा कर बॉर्डर से वापस किया गया। बताया गया कि सभी लोग नेपाल जाने की चाहत में रक्सौल स्टेशन पर अपना शरण स्थल बनाए हुए हैं। इन लोगों का कहना है कि हम लोग पांच दिन बाद अपने निजी सवारी से रक्सौल पहुंचे हैं ।और नेपाल में ही जाकर क्वॉरेंटाइन में रहेंगे।इसमे बारा जिला कोल्हवी, करैया मधुबन, सेड़वा ,सूखी पत्रा आदि गांव के 63 लोग तथा रामेछाप जिला के मंथली नगर पालिका के 6 लोग रक्सौल स्टेशन पर भूखे प्यासे नेपाल जाने का इंतजार कर रहे हैं ।रामेछाप जिला में रहने वालों म...
सुरक्षा में चूक:बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा के बावजूद यूपी के 5 लोग नेपाल से पहुँच गए रक्सौल!

सुरक्षा में चूक:बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा के बावजूद यूपी के 5 लोग नेपाल से पहुँच गए रक्सौल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।लॉक डाउन व सीमा सील होने के कारण बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक नेपाल में फंसे हुए हैं।एक ओर उन्हें लाने के लिए वंदेमातरम योजना शुरू की गई है।जिसके तहत 211 लोग मंगलवार को स्वदेश आये।लेकिन,दूसरे ही दिन इंट्री बन्द होने से करीब 200 लोग बॉर्डर पर ही फंस गए और उन्हें गुरुवार को भी इंट्री नही मिली,तो,विरोध प्रदर्शन भी किया।यह हालात इसलिए है की कोरोना वायरस को फैंलने से रोका जाए।इसलिये सरकार गाइड लाइंस भी जारी कर रही है।लेकिन,नेपाल में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक वतन लौटना चाहते हैं।लेकिन,सरकारी प्रक्रिया की पेचीदगी ने इनकी परेशानी बढ़ा रखी है।वहाँ गए लोगों ने सपने में भी नही सोंचा होगा कि यहां हालात विपरीत हो जाएगी।इधर,बॉर्डर के दोनों ओर सुरक्षा के बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं।एसएसबी का कहना है कि किसी को आवाजाही की अनुमति नही है। चोरी छिपे आने जाने पर कार्रवाई की जाएगी। ...
वन्दे मातरम योजना :अपने ही देश में दूसरे दिन भी प्रवेश नही मिलने से नाराज सैकड़ो भारतीय नागरिकों ने किया विरोध -प्रदर्शन!

वन्दे मातरम योजना :अपने ही देश में दूसरे दिन भी प्रवेश नही मिलने से नाराज सैकड़ो भारतीय नागरिकों ने किया विरोध -प्रदर्शन!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
इंट्री नही मिलने पर बीरगंज आईसीपी एरिया में प्रदर्शन करते भारतीय नागरिक डीएम ने रोक को ले कर एजेंसियों से मांगा स्पष्टीकरण रक्सौल।(vor desk )।वंदेमातरम योजना के शुरू होने के दूसरे ही दिन रुकने के बाद नेपाल में फंसे भारतीय नागरिक न केवल परेशान हो गए हैं,बल्कि,आक्रोशित भी हैं।वहीं,भारत प्रवेश हेतु इंट्री के लिए बुधवार को पहुँचे करीब दो सौ भारतीय नागरिकों ने दूसरे दिन गुरुवार को भी प्रवेश नही मिलने के बाद मायूश हो गए और घण्टों आक्रोशपूर्ण विरोध- प्रदर्शन किया। आक्रोशित भारतीय नागरिको का यह समूह रक्सौल आईसीपी का गेट खोलने और प्रवेश देने की मांग कर रहा था।इस क्रम में सरकार विरोधी नारेबाजी भी की।उनका आरोप था कि भारतीय दूतावास ने वतन वापसी के लिए बुला लिया।लेकिन हमे इंट्री नही दी जा रही।जबकि,नेपाली प्रशासन भी हमे लौटने नही दे रही।हम न घर के हैं,न घाट के। आक्रोशित भारतीय नागरि...
तकनीकी फेर में सीमा पर फंसे दोनों देश के नागरिक,दिल्ली और काठमांडू के निर्देश के इंतजार में स्थानीय अधिकारी !

तकनीकी फेर में सीमा पर फंसे दोनों देश के नागरिक,दिल्ली और काठमांडू के निर्देश के इंतजार में स्थानीय अधिकारी !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
इंट्री की प्रतीक्षा में भारतीय नागरिक,आईसीपी का गेट हुआ बन्द रक्सौल।(vor desk )।'वंदेमातरम योजना' शुरू होने के दूसरे दिन 'रुक' हो गई।विदेश से भारतीय नागरिकों को बुलाने के लिये शुरू हुई इस योजना के तहत मंगलवार को 211 लोगों की नेपाल से वतन वापसी हुई थी।इसके बाद इसे निरंतरता मिलनी थी।इसकी पुरोजोर तैयारी भी थी।लेकिन, विभागीय पेंच फंसने से यहां इस योजना के कार्यन्वयन पर फिलहाल ब्रेक लग गया ।ऐसे में दूतावास के माध्यम से इंट्री नही मिलने से करीब दो सौ भारतीय नागरिक दिन भर परेशान रहे।अगले आदेश तक के लिए इस सीमा से कोई आवागमन नही होगा। बताया गया कि कुछ तकनीकी कारणों की वजह से बुधवार को अचानक ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने भारतीय नागरिकों की इंट्री बन्द कर दी।इसके साथ ही सुरक्षा के लिए तैनात एसएसबी ने आईसीपी गेट बंद कर दिया।अचानक इस वाकये से सभी हैरान रह गए।और वतन वापसी की प्रतीक्षा में नेपाल आईस...
नेपाल से लौटने वाले भारतीय नागरिकों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाए व निजी वाहन पास निर्गत हो:महेश अग्रवाल

नेपाल से लौटने वाले भारतीय नागरिकों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाए व निजी वाहन पास निर्गत हो:महेश अग्रवाल

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।विगत 25 मार्च से 2020 से कोरोना महामारी (कोविड 19) पूरे भारत मे लॉक डाउन की घोषणा के बाद नेपाल सरकार भी लॉक डाउन की घोषणा कर दी और भारत नेपाल सीमा पूरी तरह सील कर दी गई। जिससे हजारो नेपाली नागरिक भारतीय क्षेत्र में और हजारों भारतीय नागरिक नेपाल क्षेत्र में अचानक फंस गए। जिससे हजारो मरीज ,पर्यटक, विधार्थी ,मजदूर एवं अन्य जो आवागमन के अभाव में जहाँ तहाँ नेपाल में भी और भारत मे भी फंस गए। इस गंभीर समस्या को लेकर लगातार वीरगंज वाणिज्य महादूतावास से संपर्क करने के बाद भारतीय नागरिकों का नेपाल से भारत की ओर सुपुर्दगी की कार्यवाही शुरू हो गई है। इसके लिए सीमा जागरण मंच की तरफ से मंच के बिहार प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने वीरगंज (नेपाल )के भारतीय महादूतावास सहित अन्य अधिकारियों के साथ पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी एवं नेपाल वीरगंज के जिलाधिकारी को आभार व्यक्त किया ह...
नेपाली नागरिकों के वतन वापसी की कवायद शुरू,आज हो सकती है रक्सौल में फंसे नेपालियों की नेपाल वापसी!

नेपाली नागरिकों के वतन वापसी की कवायद शुरू,आज हो सकती है रक्सौल में फंसे नेपालियों की नेपाल वापसी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।लॉक डाउन व सीमा सील होने के कारण भारत मे फंसे नेपाली नागरिकों के वतन वापसी की कवायद शुरू हो गई है।सब कुछ ठीक ठाक रहा तो बुधवार यानी 20 मई से उनकी रक्सौल सीमा से नेपाल वापसी शुरू हो जाएगी। पूर्वी चंपारण के डीएम कपिल शीर्षत अशोक का कहना है कि -भारत सरकार व बिहार सरकार के एनओसी की प्रतीक्षा है।निर्देश मिलते ही नेपाली नागरिकों को उनके राष्ट्र भेज दिया जाएगा। वहीं, एसपी नवीन चन्द्र झा का कहना था कि इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया अंतिम चरण में है।नेपाली काउंटर पार्ट से बात चीत हुई है।हमारी तैयारी पूरी है।मूवमेंट शुरू हो गया है।जब तक मूवमेंट चलेगा, पुलिस मुस्तैद रहेगी। https://youtu.be/X_itxvZzsHM बता दे कि रक्सौल में फंसे करीब सवा सौ नेपाली नागरिकों की वतन बापसी मंगलवार को नही हो सकी थी।इस बीच 211 भारतीय नागरिकों की नेपाल से वापसी हुई।इसी क्रम में रक्सौल ...
नेपाल से अपने वतन पहुँचे 211 लोगों का हुआ स्वागत,गुंजा भारत माता की जय,पीएम मोदी जिंदाबाद!

नेपाल से अपने वतन पहुँचे 211 लोगों का हुआ स्वागत,गुंजा भारत माता की जय,पीएम मोदी जिंदाबाद!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।केंद्र सरकार के 'वंदेमातरम योजना ' के तहत नेपाल से 211 भारतीय नागरिकों की वतन वापसी हुई ,तो,अपनी मातृभूमि में पावँ रखते हीं अपने देश पहुँचे लोगों ने भारत माता का नमन कर वंदेमातरम का नारा बुलंद किया।भारत माता की जय के साथ ही पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे भी गूंजते रहे। रक्सौल के पनटोका स्थित इंटिग्रेटड चेक पोस्ट पर पहुंचने पर इनका फूल माला पहनाने के साथ ही ताली बजा कर स्वागत हुआ।डीएम कपिल शीर्षत अशोक व एसपी नवीन चन्द्र झा समेत सीमा क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियो ने सभी का स्वागत किया।इस क्रम में जूस व वेलकम किट भी प्रदान किया गया।जिसमें मास्क व सैनिटाइजर आदि था। सभी को नेपाल के पर्सा जिला के बीरगंज से तीन बस समेत पांच वाहनों से यहां लाया गया।पर्सा जिला के प्रमुख जिलाधिकारी विष्णु कुमार कार्की व एसपी गंगा पंत तथा एपीएफ के एसपी दीपेंद्र कुँवर समेत अन्य नेपा...
नेपाल से भारतीय नागरिकों की वतन वापसी को ले कर तैयारी पूरी,नेपाली नागरिकों के वतन वापसी पर संशय!

नेपाल से भारतीय नागरिकों की वतन वापसी को ले कर तैयारी पूरी,नेपाली नागरिकों के वतन वापसी पर संशय!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आईसीपी पर तैयारी का जायजा लेते डीएम व एसपी रक्सौल।(vor desk )।लॉक डाउन व सीमा सील होने के कारण नेपाल और भारत में फंसे दोनों देशों के नागरिकों के वतन वापसी की पहल शुरू हो गई है।द्विपक्षीय सहमति होने के बाद मंगलवार को भारतीय नागरिको की पहली टोली नेपाल से रक्सौल पहुंचने वाली है।इसको ले कर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य सूत्रों ने बताया है कि मंगलवार को इंटिग्रेटड चेक पोस्ट के रास्ते भारतीय नागरिक रक्सौल पहुँचेगें। बताया गया है कि आईसीपी पहुंचने पर उनके स्क्रिनिंग व मेडिकल जांच आदि के बाद उन्हें वेलकम किट दे उन्हें गंतव्य तक भेजा जायेगा।सूत्रों के मुताबिक, इन्हें वाहनों से उनके जिला में भेजने की तैयारी है। https://youtu.be/7hrA6pellAw नेपाली नागरिक वतन वापसी के लिए परेशान! बता दे कि आईसीपी पर इनके स्वागत व आवश्यक प्रक्रिया को ले कर सभ...
नेपाल में लॉक डाउन 2 जून तक ,कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 295 , दो की मौत!

नेपाल में लॉक डाउन 2 जून तक ,कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 295 , दो की मौत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़
काठमांडू।( vor desk )।नेपाल में कोरोना को ले कर बढ़ते संकट और दो मौत की घटना के बाद लॉक डाउन की अवधि को छठी बार बढ़ा दिया है।नेपाल के मंत्री परिषद की बैठक के बाद लॉक डाउन 2जून तक के लिए लागू कर दिया है। इस बीच,प्रदेश 1 में रविवार को तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। दो विराटनगर में और एक धनकुटा में मरीज पाये गए हैं। सामाजिक विकास राज्य मंत्री जीवन घिमिरे के अनुसार, बीपी कोइराला इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज धरान में किए गए परीक्षण में इसकी पुष्टि हुई है। वहीं,मोरंग जिला के बिराटनगर के एक 29 वर्षीय महिला और 36 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना पाया गया है। इसी तरह धनकुटा में 34 साल की महिला में कोरोना संक्रमण मिला है। इस समय, प्रदेश 1 में कोरोना संक्रमणों की संख्या 39 तक पहुंच गई है। उनमें से 17 को इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है। इस बीच, रविवार को तीन संक्रमितो की पुष्टि...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!