इलाज के आभाव में युवती की मौत से आक्रोशित लोगों ने की बीरगंज के नारायणी हॉस्पिटल में तोड़ फोड़,पथराव!
बीरगंज।(vor desk)। नेपाल के बीरगंज में एक युवती की ईलाज के दौरान हुई मौत से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा ।परिजनों का कहना था कि युवती के उपचार में लापरवाही की वजह स्व उसकी मौत हो गयी है।
सूत्रों के मुताबिक,मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने रविवार को नारायणी सब रीजनल हॉस्पिटल में विरोध प्रदर्शन के साथ तोड़ फोड़ व पथराव किया।इस दौरान अस्पताल के कोविड व सैनिताइज अस्पताल के बूथ समेत आईसीयू में तोड़फोड़ की गई।जबकि,हॉस्पिटल के डॉ0 उदय नारायण सिंह के निजी कार को भी क्षति पहुचाई गई।चिकित्सको व अस्पताल प्रबंधन के विरोध में जम कर नारेबाजी हुई।इस दौरान स पुलिस टीम के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प भी हुई।जबकि, पुलिस ने प्रदर्शन कारियों को तीतर बितर करने के लिए लाठी चार्ज भी किया।
बताया गया है कि छपकैया निवासी एक 20 वर्षीय युवती विष्णु लामा की तबियत खराब होने के बाद परिजनों ने बीर...









