नेपाल पहुंचे विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला, द्विपक्षीय संबंध सुधारने पर हुई चर्चा
नेपाल और भारत के बीच विदेश सचिव स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता काफी सौहार्दपूर्ण माहौल में और सकारात्मक रही। एक वर्ष की संवादहीनता की अवस्था खत्म होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
काठमांडू।( vor desk )। भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला गुरुवार को नेपाल पहुंचे। अपनी दो दिवसीय नेपाल यात्रा की शुरुआत करने के उन्होंने तुरंत बाद काठमांडू में उच्चस्तरीय बैठकें शुरू की हैं।
यह सब ऐसे समय में हुआ,जब नेपाल-भारत के संबंधों में सीमा विवाद की वजह से आपसी कटुता पैदा हो गई है।उम्मीद है कि श्रृंगला की दो-दिवसीय नेपाल यात्रा से दोनों देशों के बीच के संबंधों के साथ-साथ भविष्य में होने वाली उच्च-स्तरीय यात्राओं के आदान-प्रदान का मार्ग प्रशस्त होगा।
मिली जानकारी के मुताबिक,नेपाल और भारत के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता काठमांडू में संपन्न हुई, जहां दोनों पक्षों ने आपसी हितों के मुद्दो...









