नेपाल के 23 वें तीर्थकर पारसनाथ की जयंती मनाई गई,प्रदेश 2 के मुख्यमंत्री लालबाबू राउत हुए शामिल
बीरगंज।(vor desk )। नेपाल में 23 वें तीर्थकर भगवान पारसनाथ की जयंती शनिवार को मनाई गई है ।जैन तीर्थ की दृष्टि से नेपाल का तराई क्षेत्र का नाम आदर से लिया जाता है ।यहां के प्रदेश 2 को 23वें तीर्थकर मल्लीनाथ और 21 वें तीर्थकर नेमिनाथ को जन्म देने का गौरव प्राप्त है ।यह प्रदेश तीर्थंकरों के तपोविहार के रूप में भी प्रसिद्ध है ।नेपाल में जहां जैनों की पुण्यभूमि है, वहीं वह जैन धर्म की सृष्टि और स्थिति भूमि भी है ।
कार्यक्रम में प्रदेश 2 के मुख्यमंत्री लालबाबु राउत ने कहा - 'प्रदेश सरकार इस जैन तीर्थ महुवन को विकास के लिए एक मास्टर प्लान पर काम कर रही है । 'उन्होंने इस जगह को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर " अहिंसा भूमि' के रूप में पहचान स्थापित करने के लिए योजनाबद्ध विकास पर जोर दिया । समारोह में भारत सरकार के नेपाल स्थित महावाणिज्य दूत नितेश कुमार ने नेपाल- भारत सांस्कृतिक सम्बन्ध पर प्र...









