नेपाल -भारत सहयोग मंच द्वारा वीरगंज में स्वर कोकिला लता मंगेशकर को दी गई श्रद्धाजंलि!
-भारतीय महाबाणिज्य दूतावास के राजदूत नितेश कुमार,नेपाल के सांसद डॉ शोभाकर पराजुली सहित कई संगीत प्रेमियों ने श्रद्धाजंलि सभा मे लिया भाग।रक्सौल ।( vor desk)।नेपाल भारत सहयोग मंच द्वारा वीरगंज द्वारा होटल दयालु लार्ड प्लाजा में एक कार्यक्रम के बीच स्वर कोकिला ,सुर साम्रागी ,भारत रत्न से समानित स्वर्गीय लता मंगेशकर को श्रद्धाजंलि दी गई । इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने लता मंगेशकर के तैल्य चित्र पर पुष्प चढ़ा श्रद्धासुमन अर्पित की । कार्यक्रम की अध्यक्षता नेपाल भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार बैध व संचालन नूतन सरावगी ने की ।
उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुवे मंच के अध्यक्ष श्री बैध ने कहा की लता मंगेशकर के निधन से पूरी दुनिया के संगीत प्रेमियों के बीच शोक की लहर है, संगीत जगत के लिये एक अपूरणीय क्षति है।उन्होंने 30 भाषाओं में 50 हजा...









