Tuesday, March 10

नेपाल

नेपाली पीएम केपी ओली विश्वास मत हासिल करने की कवायद में ,26 सांसदों के कोरोना संक्रमित होने से बढ़ी मुश्किलें!

नेपाली पीएम केपी ओली विश्वास मत हासिल करने की कवायद में ,26 सांसदों के कोरोना संक्रमित होने से बढ़ी मुश्किलें!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल में प्रधानमंत्री के.पी शर्मा ओली सदन में विश्वास मत हासिल करने की कवायद में जुटे हैं।इसके लिए सोमवार यानी 10 मई को विशेष सत्र आहूत की गई है। लेकिन,उनकी मुश्किलें कम होती नही दिख रही ,क्योंकि,अल्पमत में चल रहे ओली सरकार को विश्वासमत हासिल करने की राह में कोरोना संक्रमण ने दिक्कतें बढ़ा दी हैं। विशेष सत्र से पहले सरकार के चार मंत्रियों सहित 26 सांसद कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बता दे कि सत्र की तैयारियों के बीच सभी सांसदों का पीसीआर टेस्ट कराया गया है। बड़ी संख्या में सांसदों के संक्रमित होने की वजह से ओली सरकार ही नही, बल्कि विपक्षी दलों की चिंता भी बढ़ गई है। संक्रमित चार मंत्रियों में दो अभी सांसद नहीं हैं। सांसदों के संक्रमित होने की जानकारी संसद के सचिव गोपाल नाथ योगी ने दी है। उन्होंने कहा कि इन सांसदों की वोटिंग की व्यवस्था का फैसला स्पीकर के द्वारा किया...
नेपाल के दांग  में भारतीय नम्बर प्लेट लगे वाहन से तीन बच्चों का शव बरामद,जांच जारी!

नेपाल के दांग में भारतीय नम्बर प्लेट लगे वाहन से तीन बच्चों का शव बरामद,जांच जारी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।नेपाल के दांग के तुलसीपुर पार्किंग में खड़े एक भारतीय नम्बर प्लेट लगे कार से तीन बालक का शव बरामद किया गया है।इससे सनसनी फैल गई।बताया गया है कि तीनों बच्चे तुलसीपुर के ही रहने वाले हैं।मृतकों की पहचान तुलसीपुर वार्ड 6 बरुवा गावँ के भीम बहादुर परियार के 9 वर्षीय पुत्र सन्दीप,सन्तोष परियार का 7 वर्षीय पुत्र सुवर्ण, व कृष्ण परियार का 6 वर्षीय पुत्र करण परियार के रुप में की गई है।सूचना मिलते ही एसपी गणेश दत्त घटना स्थल पर पहुंच कर छान बिन शुरू कर दी।सूत्रों ने बताया कि दो बच्चों के शरीर पर कपड़े नही थे।कार के एक ओर का शीशा भी फूटा हुआ था।बताया गया है कि उक्त कार जनवरी मे खराब होने के बाद यथावत छोड़ दिया गया था।घटना के बाद पूछ ताछ के लिए कार मालिक यादव प्रसाद गैरे को हिरासत में ले लिया गया है।आशंका है कि खेल खेल में बच्चे कार में घुस गए और फिर गेट लॉक हो गया।लेकिन,रहस्य इस...
नेपाल ने विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर लगाई रोक,वीरगंज समेत 13 बॉर्डर से केवल नेपाली नागरिकों को मिलेगा प्रवेश!

नेपाल ने विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर लगाई रोक,वीरगंज समेत 13 बॉर्डर से केवल नेपाली नागरिकों को मिलेगा प्रवेश!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम और व्यवस्थापन के लिए नेपाल सरकार ने विदेशी नागरिकों के स्थल मार्ग से आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।केवल नेपाली नागरिको को लौटने के लिए बॉर्डर को वीरगंज समेत 13 बॉर्डर को खोले रखने की घोषणा की है।यह घोषणा सोमवार को नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने देश के नाम अपने सम्बोधन में की है।उन्होंने सोमवार से घरेलू हवाई उड़ान व गुरुवार की रात्रि से अंतराष्ट्रीय उड़ान बन्द करने की घोषणा भी की है।इस दौरान भारत- नेपाल के बीच सप्ताह में दो दिन हवाई सेवा को चालू रखने का एलान किया गया है। बता दे कि नेपाल के उप प्रधानमंत्री ईश्वर पोखरेल की अध्यक्षता में गठित कोविड नियंत्रण उच्चस्तरीय समिति (सीसीएमसी) ने कोरोना काल मे आवाजाही के लिए अधिकृत किये गए कुल 35 में 22 बॉर्डर बंद करने की सिफारिश की थी।बाकी 13 बॉर्डर से केवल नेपाली नागरिक को ही प्रवेश...
बिहारियों की त्रासदी:नेपाल पुलिस के डंडे खाएंगे,मजबूरी है, सो …..घर वापस जरूर जाएंगे!

बिहारियों की त्रासदी:नेपाल पुलिस के डंडे खाएंगे,मजबूरी है, सो …..घर वापस जरूर जाएंगे!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पुलिस के डंडे खाएंगे,मजबूरी है .. घर वापस जरूर जाएंगे!बिहार में काम नही मिलने से पुनः नेपाल ही जाएंगे।यह एक सच्चाई है।माओवादी आंदोलन हो, भूकम्प हो,नाकेबंदी हो या फिर कोरोना का कहर.. बिहार व यूपी के मजदूर नेपाल में कामगार की विवशता है कि वो नेपाल जाते हैं और बदले में त्रासदी झेलते हैं। इस बार भी कोरोना के दूसरे लहर में भी नेपाल के लॉक डाउन की मार बिहार -यूपी के मजदूरों-कामगारों पर पड़ी।झोला-कपड़ा सम्भाल कर किसी तरह घर वापसी को रवाना हो गए।फैक्ट्रियों व ठेकेदारों से बकाया रकम नही मिले।खाने खाने को तरसते दिखे। जगह जगह नेपाल पुलिस के डंडे खाए। अब बिहार आने पर अपने घर जाने के लिए बस में कोंच कोंच कर जाने को मजबूर है। बॉर्डर पर उन्हें 30 -30 किलो मीटर तक पैदल चलना पड़ा।क्योंकि,सीमा से लगे पर्सा जिला में गुरुवार 29 अप्रैल से 7दिनों के लिए लॉक डाउन लग गया है।लॉक ड...
कोरोना काल मे सीमावर्ती सहयोग:सीमा क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों, पत्रकारों व प्रबुद्धजनों की भूमिका महत्वपूर्ण!

कोरोना काल मे सीमावर्ती सहयोग:सीमा क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों, पत्रकारों व प्रबुद्धजनों की भूमिका महत्वपूर्ण!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल -भारत खुला सीमा सम्वाद समूह द्वारा 'कोरोना काल मे सीमावर्ती सहयोग 'विषयक वेब गोष्ठी 'आयोजित हुई।जिसमें खुली सीमा को सील करने की बजाय नागरिक आवाजाही के सहजीकरण, कोरोना काल मे एक दूसरे मे उपचार की सुविधा ,बॉर्डर पॉइंट पर हेल्प डेस्क स्थापित करने व रोजगार,तीर्थ,इलाज के क्रम में लॉक डाउन के कारण सीमा क्षेत्र में फंस गए लोगों को उनके घर भेजे जाने तथा उचित सहयोग की व्यवस्था पर जोर दिया गया। मधुबनी से बीजेपी के एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने कहा कि सीमा क्षेत्र के सम्बंध व स्थिति को काठमांडू व दिल्ली के नजरिये से देखने की बजाय जनस्तर पर देखा जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से सीमा सील होने से कठिनाइया बढ़ी है। शादी - सम्बन्ध प्रभावित हुए हैं।यह भारत-नेपाल के आदिकाल से चले आ रहे रिश्ते की आत्मा पर कुठाराघात है।उन्होंने आरोप किया कि नेपाल की सरकार दोराहे पर है।...
नेपाल के वीरगंज(पर्सा ) में 29 अप्रैल से 5 मई तक लॉक डाउन,बॉर्डर पर सख्ती!

नेपाल के वीरगंज(पर्सा ) में 29 अप्रैल से 5 मई तक लॉक डाउन,बॉर्डर पर सख्ती!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
वीरगंज(नेपाल )।( vor desk )।नेपाल में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए इसके नियंत्रण के दृष्टिकोण से नेपाल सरकार के निर्देश पर पर्सा जिला में 29 अप्रैल (गुरुवार )से 5 मई तक यानी एक सप्ताह तक पुरे जिला मे निषेधाज्ञा( लॉक डाउन ) लागू किया गया है। पर्सा जिला के डीएम पिताम्बर अधिकारी ने जिला कोविड नियंत्रण समिति की बैठक के बाद जारी प्रेस बिज्ञप्ती में इनरवा(वीरगंज)- रक्सौल बोर्डर को छोड़कर शेष सभी सीमा को बंद करने का उल्लेख किया गया है। इसके साथ ही अनिवार्य सेवा को छोड़कर बाइक समेत सभी यातायात सेवा बंद रखने,घर से दवा,इलाज व खाद्य सामग्री खरीद को छोड़ कर बिना काम के नही निकलने को ले कर निर्देशित किया गया है।साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि बॉर्डर पर कोविड व्यवस्थापन का कार्य नेपाल सेना देखेगी।वहीं,विदेश से आने वाले नागरिको को अनिवार्य तौर पर आइसोलेशन में रहना होगा।वीरगंज के ठाकुर राम ब...
रक्सौल में इलाजरत वीरगंज के संक्रमित की मौत, फिर मिले 16 संक्रमित!

रक्सौल में इलाजरत वीरगंज के संक्रमित की मौत, फिर मिले 16 संक्रमित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में कोविड संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है।इस बीच फिर शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में उपचाररत कोरोना संक्रमित नेपाली व्यापारी की मौत हो गई है।बताया गया है कि पिछले दिनों संक्रमित होने के बाद वीरगंज के उक्त संक्रमित 65 वर्षीय व्यापारी को यहां भर्ती कराया गया था,जहां इलाज के क्रम में रविवार की देर शाम मौत हो गई। इसकी पुष्टि रक्सौल पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने की है। इधर,उन्होंने बताया कि रक्सौल में सोमवार को कोविड जांच में रक्सौल के डंकन हॉस्पिटल में 14 व शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एसआरपी हॉस्पिटल में 2 संक्रमित्त मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग सूत्रों के मुताबिक,अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 367 पहुँच गई है।जबकि, रक्सौल में 4 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।जबकि गैर आधिकारिक सूत्रों की माने तो इसके अलावे 4 संक्रमितों की मौत हो...
रक्सौल के एक्सप्रेस पार्किंग में हुई आगलगी,नेपाल के हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट का उपकरण जला!

रक्सौल के एक्सप्रेस पार्किंग में हुई आगलगी,नेपाल के हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट का उपकरण जला!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एक्सप्रेस पार्किंग में सोमवार को अचानक विद्युत शॉर्ट सर्किट से हुई आग लगी की घटना में लाखों की सम्पति जल कर राख हो गयी।पार्किंग के इंचार्ज बिनोद कुमार साह ने बताया कि जला हुआ माल ट्रांसपोर्ट का है जो पार्किंग में रखा गया था।जिसमे लाखो रुपए की क्षति हो गई। जले हुए सामग्री में हाइड्रो प्रोजेक्ट का समान शामिल था, जो कि नेपाल जाने वाला था।जिसे पार्किंग मे रखा गया था।जो बिजली के शॉर्ट शर्किट से लगी आग में जल गया। बताया गया कि मेकामिडी कम्पनी ने हाईड्रो पावर का उपकरण जूममबेसी सोलोखूम्बू नेपाल के नाम बुक किया था। माल पहूंचाने के लिए बिजय भारत कार्गो मूवर्स नामक ट्रांसपोर्ट को दिया गया था। विजय भारत कार्गो के ब्रांच मैनेजर जीबोध यादव ने बताया कि इस आगलगी मे लगभग 60 लाख की क्षति हुई है। ...
नहीं रहे वीरगंज स्थित ठाकुर राम बहुमुखी कैम्पस के संस्थापक गोपाल जी प्रसाद,शोक की लहर!

नहीं रहे वीरगंज स्थित ठाकुर राम बहुमुखी कैम्पस के संस्थापक गोपाल जी प्रसाद,शोक की लहर!

नेपाल, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।( vor desk )।नेपाल के शैक्षिक जगत में अतुलनीय योगदान देने वाले स्व. ठाकुरराम जी के पौत्र एवं स्व. महावीर प्रसाद जी के ज्येष्ठ पुत्र वीरगंज निवासी गोपालजी प्रसाद का कल संध्या दिल्ली के बीएलके हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे। वे त्रिभुवन विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य एवं कलवार कल्याण समिति, वीरगंज के संस्थापक अध्यक्ष रहे तथा अनेक सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया। स्व. गोपालजी प्रसाद के परिवार ने नेपाल में अनेक गौरवशाली शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना कर देश में शिक्षा की अलख जगायी। वीरगंज स्थित त्रिजुद्ध उच्च माध्यमिक विद्यालय व ठाकुरराम बहुमुखी कैम्पस के साथ अमलेखगंज स्थित ठाकुरराम प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की। श्रीपुर स्थित राष्ट्रीय विद्यापीठ के भवन निर्माण हेतु भूमि दान के साथ आर्थिक सहयोग दिया। स्व. गोपालजी प्रसाद आजीवन इन संस्थाओं के उत्तरोत्तर विकास के लिए...
वीरगंज में फिर एक बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत,मंगलवार को मिले 91 संक्रमित!

वीरगंज में फिर एक बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत,मंगलवार को मिले 91 संक्रमित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।वीरगंज में मंगलवार को इलाज के क्रम में फिर एक संक्रमित्त की मौत हो गई।जिला प्रशासन कार्यालय के प्रशासकीय अधिकृत विनय कुमार श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति हाल ही में भारत से लौटा था,जिसकी आरटीपीसीआर जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी।उन्होंने बताया कि वीरगंज के बहुवरी वार्ड 14 निवासी उक्त 57 वर्षीय व्यक्ति की नारायणी व्योधा हॉस्पिटल में उपचार के क्रम में मंगलवार की सुबह मौत हो गई।उन्होंने बताया कि पिछले दस दिनों में वीरगंज में 4 पुरूष व एक महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।अब तक पर्सा जिला में कुल मौत की संख्या 58 पहुंच गई है। इधर,सोमवार को कोविड जांच में वीरगंज में संक्रमित मिले।जबकि, मंगलवार को 91 संक्रमित हुए हैं।लगातार संख्या बढ़ने से खौफ है। वीरगंज बॉर्डर पर कड़ाई:भारत में आयोजित हुए कुम्भ व कोलकाता से आने वालो पर कड़ी नजर रख...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!