Wednesday, March 11

नेपाल

हिन्दू परिषद नेपाल का राष्ट्रिय सम्मेलन एवं दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

हिन्दू परिषद नेपाल का राष्ट्रिय सम्मेलन एवं दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

नेपाल, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।हिन्दू परिषद् नेपाल का राष्ट्रिय सम्मेलन एवं दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हुआ।एक आवासीय होटल में आयोजित सम्मलेन व प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत के मधुमुनि गुरु, नेपाल के धर्मपाल गुरु, संयुक्त जनआन्दोलन मोर्चा के अध्यक्ष तारानाथ लुईटेल, बरिष्ठ अधिवक्ता डा. सुरेन्द्र भण्डारी, पूर्व डिआईजी कृष्णभक्त ब्रह्मचार्य आदि ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित करते हुए अतिथियों ने एक स्वर से कहा कि नेपाल को विदेशी शक्तियों के ईशारे पर धर्मनिरपेक्ष घोषित किया गया,जो हिंदुओ को मान्य नही है।उन्होंने कहा कि नेपाल के हिन्दू जग चुके हैं।एकजुटता मुहिम रंग लाएगी।आने वाले दिनों में नेपाल शीघ्र हिन्दू राष्ट्र घोषित होगा। नेपाल में 82 प्रतिशत ओमकार हिन्दू समुदाय के रहने के बावजूद विदेशी शक्तियों के लोभ में फंस कर कुछ राजनीतिक दल तुष्टिकरण का खेल खेल रहे ह...
बहुजन जागृति मंच का शिक्षा,नशामुक्ति व संगठन की मजबूती को ले कर गोष्ठी आयोजित!

बहुजन जागृति मंच का शिक्षा,नशामुक्ति व संगठन की मजबूती को ले कर गोष्ठी आयोजित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।समाज को बगैर शिक्षायुक्त व नशामुक्त किये सामाजिक परिवर्तन आंदोलन की धारा को मजबूत नही किया जा सकता।इसके लिए हमें शिक्षा को आत्मसात करना होगा और तथागत गौतम बुद्ध के विचारों तथा बाबा साहेब के आदर्शो को अपना कर समाज को पाखण्ड व अंधविश्वास से मुक्ति दिलाने होंगे।उक्त बातें बिहार के अम्बेडकर ज्ञान मंच के संस्थापक मुनेश राम ने पड़ोसी देश नेपाल के पर्सा जिलान्तर्गत धोबनी गाविस के बिखमपुर-पिपरा गांव में नवगठित बहुजन जागृति मंच के द्वारा आहुत कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए शनिवार को कही।उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कुनबे में बंटे बहुजन समाज को संगठित करने की जरूरत है तथा हमें बिकाऊ नही टिकाऊ समाज बनाना है।इसके लिए सामाजिक एकजुटता जरूरी है।तभी नेपाल के बहुजन समाज भी शासन-प्रशासन में संख्यानुपाती भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे।विशिष्ट अतिथि भारत के बहुजन समाज पार्टी ...
16 लाख रुपये नेपाली मुद्रा के साथ आदापुर निवासी युवक को नेपाल पुलिस ने पकड़ा

16 लाख रुपये नेपाली मुद्रा के साथ आदापुर निवासी युवक को नेपाल पुलिस ने पकड़ा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk  )।नेपाल पुलिस ने 16 लाख रुपये नेपाली मुद्रा समेत एक भारतीय नागरिक को हिरासत में लिया है।पकड़े गए युवक की पहचान  पूर्वी चंपारण जिला के  आदापुर के बेलदरवा निवासी रन्देश कुशवाहा( 22 वर्ष  )के रूप में हुई है।बारा जिला पुलिस कार्यालय सूत्रों ने बताया कि ऊक्त युवक भारतीय नम्बर प्लेट की बाइक संख्या बीआर 22एन 5014 पर सवार हो कर कलैया की ओर जा रहा था।इसी बीच मटीअरवा  नहर चौक पर गुरुवार की सुबह जांच के दौरान पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लिया।बताया गया कि बरामद रकम का वैध स्तोत्र नही बताने के बाद ऊक्त युवक को हिरासत में ले कर जांच पड़ताल व आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ...
सरिसवा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सीमा क्षेत्र के नागरिकों द्वारा साझा आंदोलन की जरूरत!

सरिसवा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सीमा क्षेत्र के नागरिकों द्वारा साझा आंदोलन की जरूरत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल की श्रीसिया व भारत की सरिसवा कही जाने वाली नदी के प्रदूषण मुक्ति के लिए एक बार फिर लोग एकजुट हो रहे हैं और निर्णायक सँघर्ष की तैयारी चल रही है। नेपाल के सिमरा के रामवन से निकल कर पूर्वी चंपारण के सिकरहना नदी में मिल कर गंगा में विलीन हो जाने वाली इस नदी की प्रदूषण की समस्या से सीमा के दोनो ओर के लाखों लोग परेशान हैं।अनगिनत मौत हो चुकी है।हर बार छठ पर्व पर यह मुद्दा गर्म होता है।फिर,यथा स्थिति बन जाती है।फैक्ट्रियों के उत्सर्जित रसायन से प्रदूषण व अतिक्रमण के कारण इसके अस्तित्व का संकट करीब दो दशक से भी पुराना है।लेकिन,लगातार आंदोलन के बावजूद प्रशासन व सरकार शिथिल पड़ी हुई है। इसी बीच'श्रीसिया नदी एवं वीरगंज प्रदूषण मुक्त अभियान के द्वारा शुक्रवार को एक वृहद खुला सभा का आयोजन हुआ।शुक्रवार को वीरगंज स्थित घण्टा घर चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में सरिसवा नदी क...
जरूरत पड़ी तो शंघाई तक घुस कर चीन को माकूल जवाब देगा भारत:डॉ0 संजय जायसवाल

जरूरत पड़ी तो शंघाई तक घुस कर चीन को माकूल जवाब देगा भारत:डॉ0 संजय जायसवाल

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल का विकास एवं समृद्धि के लिए भारत सदैव तत्पर है और इसके लिए प्रयासरत है। उक्त बातें आज भाजपा रक्सौल जिला के तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर का समापन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहीं। उन्होंने कहा कि नेपाल ही नहीं बल्कि भारत के पड़ोसी सभी देशों में भारत की विश्वसनीयता बढ़ी है। आज भारत नेपाल, बांग्लादेश और श्री लंका के चौमुखी विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना जैसे विकट काल में भी सहयोग देकर दिखा दिया है कि भारत विश्व में उभरता हुआ एक ताकत ही नहीं बल्कि एक शक्तिपुंज है। उन्होंने कहा कि सारे विश्व के सभी देश आज चीन की विस्तारवादी नीति से डरे हुए हैं ।इसलिए चीन विश्व के शान्ति में खलल डाल रहा है और देश को अशांत करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंन...
एसएसबी फिक्सिंग चेक पोस्ट के पास ई-रिक्शा चालक को अज्ञात बाइक सवारों ने चाकू मारा ,हुई मौत

एसएसबी फिक्सिंग चेक पोस्ट के पास ई-रिक्शा चालक को अज्ञात बाइक सवारों ने चाकू मारा ,हुई मौत

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। भारत-नेपाल मैत्री पुल के पास अवस्थित एसएसबी फिक्सिंग चेक पोस्ट एरिया में एक नेपाली ई-रिक्सा चालक को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गुरुवार की शाम करीब 4 बजे चाकू मार दिया गया।जिससे उसकी मौत हो गई।एसएसबी जवान मूकदर्शक बने रहे।पुलिस नदारद रही। इस घटना से आक्रोशित ई रिक्शा चालकों ने देर शाम आक्रोश जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और कुछ देर आवाजाही भी अवरुध्द कर दिया।बाद में पुलिस के समझाने बुझाने पर मामला फिलहाल शांत हुआ। घटना में मृतक ई रिक्शा चालक की पहचान मुजफ़्फ़रपुर जिला के मोतिपुर थाना के जगरनाथपुर निवासी जोगेन्द्र साह के पुत्र सुशील कुमार साह के रूप में हुयी है। चर्चा रही कि मृतक नेपाल का रहने वाला है।वह नेपाली ई रिक्शा चलाता था। जिस कारण नेपाल पुलिस को इसकी सूचना दी गयी।जिससे नेपाली पुलिस भी पहुंची।जांच पड़ताल किया गया। जांच में स्पष्ट हुआ कि मृतक भार...
प्रतिबन्धित नशीली दवा के साथ रक्सौल निवासी को नेपाल पुलिस ने पकड़ा

प्रतिबन्धित नशीली दवा के साथ रक्सौल निवासी को नेपाल पुलिस ने पकड़ा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।पर्सा जिला के वीरगंज पुलिस ने एक भारतीय नागरिक को प्रतिबंधित नशिली दवा के साथ गिरफ्तार किया है।पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पूर्वी चंपारण के रक्सौल नगर के वार्ड 11 मारवाड़ी गली निवासी विजय कुमार कपूर के रूप में की गई है।इस आशय की पुष्टि करते हुए डीएसपी ओम प्रकाश खनाल ने बताया कि गुप्त सूचना पर परवानीपुर पुलिस चौकी के पुलिस अधिकारियो की टीम ने प्रतिबन्धित नशीली दवा के साथ ऊक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि परवानीपुर से हेटौडा की ओर जा रहे एक वाहन पर सवार विजय कुमार कपूर ( 80 वर्ष )की जांच में ऊक्त प्रतिबन्धित नशिली दवा बरामद हुई।बरामद दवा में नुफ्रिन 500 एम्पुल, डाइजीपाम 500 एम्पुल व प्रोमिफाइजाम हाईड्रोक्लोराइड 500 एम्पुल यानी कुल 1500 एमपुल प्रतिबन्धित नशीली दवा बरामद हुई।उन्होंने बताया कि मामले में आवश्यक जांच व कारवाई शुरू कर दी गई है। ...
एसएसबी के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने 23 बौद्ध भिक्षु बालक को किया रेस्क्यू,नेपाल को सौंपा!

एसएसबी के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने 23 बौद्ध भिक्षु बालक को किया रेस्क्यू,नेपाल को सौंपा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बौद्ध भिक्षु के रूप में बिहार के बोध गया ले जाये जा रहे 23 बच्चों को रेस्क्यू किया गया है।साथ ही दो लोगों को नियंत्रण में लिया गया है, जो,इन्हें ले कर बोध गया जा रहे थे।बताया गया है कि ये काठमांडू से बस द्वारा बीरगंज लाये गए थे।उसके बाद उन्हें शुक्रवार को बोधगया ले जाया जा रहा था।नियंत्रण में लिए गए दोनो नेपाली नागरिको का दावा था कि अध्ययन के लिए उन्हें बोधगया ले जाया जा रहा था।लेकिन,डॉक्यूमेंट में त्रुक्ति व पूछ ताछ में अलग अलग जानकारी के बाद मामला सन्देहास्पद बन गया।वहीं,इनके पास इन बच्चों को नेपाल से भारत मे लाने व पढ़ाई के सम्बंध में वैध दसतावेज नही होने व नेपाल से जुड़ा मामला होने की वजह से बच्चों समेत दोनो को बीरगंज प्रशासन को सौप दिया गया।जहां बच्चों को माइति नेपाल संस्था के सुपुर्द कर दिया गया। मामला शुक्रवार के दोपहर का है।एक साथ इतने बच्चों को बौद्...
आजादी के अमृत महोत्सव पर भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा योग शिविर आयोजित

आजादी के अमृत महोत्सव पर भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा योग शिविर आयोजित

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
 रक्सौल।( vor desk)।आज़ादी के अमृत महोत्सव के समारोह के हिस्से के रूप में बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने योग और प्राणायाम पर एक सत्र का आयोजन किया। करो योग,रहो निरोग के नारे के साथ बीरगंज के एक स्थानीय योग प्रशिक्षक द्वारा आयोजित सत्र में वाणिज्य दूतावास के सदस्यों ने भाग लिया।इस मौके पर भारतीय महावाणिज्य दूत नितेश कुमार ने कहा कि सत्र का उद्देश्य वाणिज्य दूतावास के सदस्यों के बीच अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना और शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए योग को अपनाने का संदेश फैलाना था।मौके पर डिप्टी कौंसुल तरुण कुमार,कौंसुल शैलेन्द्र कुमार ,शशिभूषण कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे। ...
अमृत महोत्सव पर भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वार बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित!

अमृत महोत्सव पर भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वार बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।भारतीय महावाणिज्य दुतावास द्वारा दुतावास परिसर में ऊक्त प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।इसमे वीरगंज के प्रशासनिक अधिकारी व महावाणिज्य दुतावास के अधिकारी व कर्मी शामिल थे।आयोजन का उद्देश्य खेल कूद व तंदुरुस्ती का महत्व बनाने के साथ ही नेपाली प्रशासन के साथ दुतावास का बेहतर ताल मेल स्थापित करना था। पांच डबल्स टोली के बिच हुए प्रतियोगिता में सहायक सीडीओ भीम कांत पौडेल व नेपाल पुलिस की प्रतिनिधि टीम विजयी हुई।प्रमुख जिलाधिकारी उमेश कुमार ढकाल व नेपाल राष्ट्र बैंक के प्रतिनिधि की टीम उप विजेता हुई।जिन्हें भारतीय महा वाणिज्य दूत नितेश कुमार ने ट्राफी दे कर सम्मानित किया।मौके पर डिप्टी कौंसुल तरुण कुमार,कौंसुल शैलेन्द्र कुमार,शशि भूषण कुमार आदी उपस्थित थे। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!