पीएम प्रचंड के भारत भ्रमण से दोनों देशों के बीच स्थापित मैत्री संबंध होंगे और प्रगाढ़ : अशोक वैध
रक्सौल।(vor desk) ।नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल का भारत दौरा होने वाला है, इस दौरे से दोनों देशों के बीच सदियों से स्थापित मैत्री संबंध और भी ज्यादा प्रगाढ़ होगा। उक्त बातें पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए-नेपाल भारत सहयोग मंच के केंद्रीय अध्यक्ष सह बीरगंज नेपाल के प्रमुख उद्योगपति अशोक वैध ने कही। उन्होंने कहा कि नेपाल-भारत के बीच स्थापित मैत्री संबंध का पूरे विश्व में एक अलग ही मिशाल है। ओपन बॉर्डर, हमारी संस्कृति,भाषा, रीति रिवाज, हमारी नदियां, पर्व, धर्म और धार्मिक ग्रन्थ, एवं हमारा खान पान सब एक है। दोनों देश रामायण, गीता, महाभारत का गवाह रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि हमारे बीच रोटी-बेटी का प्राचीन संबंध है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि दोनो देश के बीच संयुक्त पर्यटन बोर्ड की स्थापना कर दोनों देश को धार्मिक स्थल से जोड़ने का प्रस्तावित रामायण सर्कि...









