भेलाही में ‘कच्छा बनियान गैंग’ने व्यापारी के घर फिर की भीषण डकैती,पुलिस से मुठभेड़ के बीच डकैत नेपाल फरार!
*नेपाल सीमा से कोई एक किलो मीटर की दूरी पर है भेलाही बाजार,डकैती के बाद डकैत भाग निकले नेपाल
रक्सौल।(vor desk)।बिहार पुलिस को चुनौती देते हुए नेपाल सीमा पर अवस्थित रक्सौल प्रखंड के भेलाही बाजार में व्यवसाई धनंजय गुप्ता के यहां कच्छा बनियान गैंग ने बुधवार की देर रात्रि करीब 1बजे भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया।इस दौरान करीब पन्द्रह लाख रुपए नकदी समेत स्वर्ण ,चांदी के आभूषण और घर के कीमती सामानों के साथ 50 लाख से ज्यादा की संपति लूट ली।डकैत 50से ज्यादा की संख्या में हथियार बंद थे और कच्छा बनियान पहने थे।डकैती की सूचना पर पहुंची भेलाही ओपी पुलिस टीम ने जब मोर्चा संभाला तो दोहरा भिड़ंत हो गई। डकैतो ने बम बारी और फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने भी जबाबी करवाई करते हुए करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग की।लेकिन,डकैत घर के दिवालो और पेड़ की ओट में छुप कर बम विस्फोट और फायरिंग करते रहे और फिर ...









