नेपाल में एक माह में तीसरी बार डोली धरती, जाजरकोट और रुकुम में विनाशकारी भूकंप से अब तक 129 की मौत,140से ज्यादा घायल!
*भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के भूकंप में जान माल की क्षति पर जताया दुःख,मदद को तैयार
*भूकंप में जाजरकोट के नलगाड़ नगर पालिका क्षेत्र के डिप्टी मेयर शरीता सिंह की हुई मौत
*रक्सौल समेत सीमा क्षेत्र में धरती डोलने से मची अफ़रा तफरी, रात्रि में झटके से जगे लोग घरों से निकले
काठमांडू/वीरगंज।(vor desk)।शुक्रवार आधी रात को आए 6.4 तीव्रता के भूकंप से नेपाल में भारी जानमाल का नुकसान हुआ। आपदा में देश के उत्तर-पश्चिमी जिलों में धरती के हिलने से काफी संख्या में लोगों की मौतें हो गईं। इमारतों के गिरने और संचार संपर्क टूटने से हालात काफी खराब हो गये। काठमांडू पोस्ट और स्थानीय पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम नेपाल में 129 लोगों की मौत हुई और 140 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अफसरों के मुताबिक इमारतों के मलबे में कई लोगों के दबे होने से मृतकों की ...









